Dr. Siddhartha Bhattacharya

333 posts

Dr. Siddhartha Bhattacharya banner
Dr. Siddhartha Bhattacharya

Dr. Siddhartha Bhattacharya

@Sidd377

🇮🇳 राष्ट्रीय महामंत्री & राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी (AKHIL BHARAT HINDU MAHASABHA)🇮🇳🚩 https://t.co/sMbZ10oPvO

भारतीय, Planet Earth Katılım Temmuz 2023
1.4K Takip Edilen4.5K Takipçiler
Dr. Siddhartha Bhattacharya
काल अखिल भारत हिन्दू महासभा के 112वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारिओं की घोसना!! आज अखिल भारत हिन्दू महासभा के 112वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा, श्री संदीप मित्तल, श्री युग ठाकुर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती साक्षी वर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) के पद का भी दायित्व व नियुक्ति घोसना करते हुए उन्हें सम्मानित किया, साथ ही श्रीमती सोना सिंह को मंडल अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्ति घोसना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। श्री अमरीश त्यागी को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा श्री मोहित त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के पद का दायित्व व नियुक्ति घोसना कर सम्मानित किया गया। सभी नियुक्तियाँ हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, श्री श्री 1008, जगतगुरु स्वामी माधवानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वाद से हुईं। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की कामना की।
हिन्दी
0
20
38
3.9K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
काल हुतात्मा नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर अखिल भारत हिंदू महासभा ने अपना 112वां स्थापना दिवस मनाया। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज 112वां स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम गोडसे की प्रतिमा का माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की. कार्यक्रम के दौरान हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा, नाथूराम गोडसे की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज से 111 वर्ष पूर्व जब अखिल भारत हिंदू महासभा की स्थापना हुई थी, उस समय देश अंग्रेजों की गुलामी में था। देश को स्वतंत्र कराने तथा पूरे भारत में सनातन धर्म की गरिमा को बनाए रखने के उद्देश्य से इस संगठन की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प पुनः दोहराया। देखिए पूरा वीडियो।
हिन्दी
0
22
39
4.6K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश व भारत सरकार को पत्र लिखकर रखीं 11 प्रमुख मांगें। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने प्रेस को संबोधित करते हुए इन मांगों में से कुछ प्रमुख बिंदुओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। प्रेस बार्ता में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा व बरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमरीश त्यागी उपस्थित रहे।
हिन्दी
0
12
14
3.1K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित || काल अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने संगठन के प्रति निष्ठाभाव से सेवा, समर्पण, सहयोग एवं कड़ी मेहनत करने वालो को भगवा पट्टा एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर उनको सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा द्वारा संगठन को संबोधित करते हुए की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का वातावरण उत्साह एवं प्रेरणादायक रहा।
हिन्दी
0
20
23
3.4K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्री योगी आदित्यनाथ से की बड़ी मांग-" मुजफ्फरनगर को लक्ष्मीनगर घोसित करे योगी जी " मुजफ्फरनगर (लक्ष्मीनगर ) से बड़ी खबर: अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री योगेंद्र वर्मा और डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने प्रेस को संबोधित करते हुए योगी जी से अनुरोध व मांग को दौराया..विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें।
हिन्दी
0
12
12
1.8K
Dr. Siddhartha Bhattacharya retweetledi
🇮🇳Chandan Singh BJP
बहुत सुन्दर कार्यक्रम सिद्धार्थ जी👌जय श्री राम🚩
Dr. Siddhartha Bhattacharya@Sidd377

अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित || काल अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने संगठन के प्रति निष्ठाभाव से सेवा, समर्पण, सहयोग एवं कड़ी मेहनत करने वालो को भगवा पट्टा एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर उनको सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा द्वारा संगठन को संबोधित करते हुए की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का वातावरण उत्साह एवं प्रेरणादायक रहा।

हिन्दी
0
1
1
1.4K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
श्री योगेंद्र वर्मा के सर्वोच्च नेतृत्व में अखिल भारत हिंदू महासभा को मिला उत्तरप्रदेश सरकार राज्य मंत्री से सम्मान।। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा राष्ट्र एवं सनातन की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल, मंडल महामंत्री मोहित त्यागी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, युवा नगर अध्यक्ष युग ठाकुर तथा सावन प्रजापति, दीपक प्रजापति को मंत्री जी द्वारा सम्मान प्रतिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने सभी पदाधिकारियों के सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर्पित सेवा समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
Dr. Siddhartha Bhattacharya tweet media
हिन्दी
0
14
17
3.8K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उत्तरप्रदेश राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल को किया सम्मानित।। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तरप्रदेश सरकार राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल से भेंट कर उनके राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण तथा जनता के प्रति निष्ठापूर्वक किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से श्री योगेंद्र वर्मा, डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य, श्री अमरीश त्यागी, श्री संदीप मित्तल, श्रीमती साक्षी वर्मा, श्री अरुण चौधरी, श्री अमित त्यागी, श्री युग ठाकुर, श्री सावन प्रजापति, टाइगर वासु, श्री दीपक प्रजापति तथा हिन्दू महासभा कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल के और से डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने मंत्री जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज व जनता के हित में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जो प्रेरणादायक हैं।
हिन्दी
0
10
13
1.8K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
मुजफ्फरनगर (लक्ष्मीनगर) में अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आयोजित भव्य माता जागरण ।। कल मुजफ्फरनगर (लक्ष्मीनगर) के शिव चौक पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भव्य माँ भगवती जागरण का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, श्री श्री 1008 जगतगुरु स्वामी माधवानंद सरस्वती महाराज सहित नगर के कई सरकारी प्रशासनिक पदाधिकारी, व्यापारी, पुलिस अधिकारी, पत्रकार, तथा हिन्दू महासभा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह माँ भगवती जागरण पिछले 14 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। जागरण अनुष्ठान का शुभारंभ रात्रि 9:30 बजे माता की पूजा से आरम्भ हुआ, जो पूरी रात भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और देवी स्तुति के साथ चलता रहा। भक्तों ने माँ भगवती के जयकारों के साथ पूरी रात जागरण में सहभागिता की। जागरण के दौरान कई समाजसेवी, पत्रकार जॉर्नलिस्ट, पुलिस अधिकारी व मुख्य अतिथियों तथा भगवान शिव एवं शक्ति के रूप में अभिनय और नृत्य करने वाले कलाकारो को सम्मानित किया गया। माता के इस भव्य जागरण अनुष्ठान की कुछ झलकियां वीडियो में देखिये, जो कार्यक्रम की भव्यता और भक्तिमय वातावरण को दर्शाती हैं।
हिन्दी
0
12
16
2.8K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
मुजफ्फरनगर प्रेस सेंटर में अखिल भारत हिन्दू महासभा का बड़ा प्रेस कांफ्रेंस-दिनेश फलाहारी महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजा पत्र, कृष्ण लाला को रोज माक्खन मिश्री की भोग लगाने की मांग मुजफ्फरनगर प्रेस सेंटर में आयोजित अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को पत्र भेजने की घोषणा की। इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने इस पहल का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि मथुरा स्थित विवादित श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में कृष्ण लला को प्रतिदिन माखन-मिश्री का भोग लगाए जाने की फलाहारी महाराज की मांग का हिन्दू महासभा पूर्ण रूप से समर्थन करता है। उन्होंने इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि संगठन इस मांग को लेकर हर संभव प्रयास और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिन्दी
0
27
38
4.9K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
अखिल भारत हिंदू महासभा की भव्य भागवा रैली में संतों, नेताओं और सनातन वीरों का विशाल जनसैलाब || मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने बिशाल भागवा रैली का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू वीर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारिओं ने ११ मांगो की घोसना की । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, फलाहारी जी महाराज, श्री श्री १००८ जगतगुरु स्वामी माधाबानन्द सरस्वती महाराज, आचार्य मदन जी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उर्मिला यादव सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहे। रैली में देशभर से आए संत-महात्माओं, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भाजपा के कई मंत्री एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
हिन्दी
0
26
33
5.7K
Dr. Siddhartha Bhattacharya retweetledi
ठा. प्रदीप कुमार सिंह
बढ़िया सिद्धार्थ जी👌बिशाल रैली निकाला जय हिन्दू राष्ट्र जय श्री राम 🚩
Dr. Siddhartha Bhattacharya@Sidd377

अखिल भारत हिंदू महासभा की भव्य भागवा रैली में संतों, नेताओं और सनातन वीरों का विशाल जनसैलाब || मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने बिशाल भागवा रैली का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू वीर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारिओं ने ११ मांगो की घोसना की । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, फलाहारी जी महाराज, श्री श्री १००८ जगतगुरु स्वामी माधाबानन्द सरस्वती महाराज, आचार्य मदन जी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उर्मिला यादव सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहे। रैली में देशभर से आए संत-महात्माओं, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भाजपा के कई मंत्री एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

हिन्दी
3
4
9
1.1K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
५ अप्रैल, रविवार लक्ष्मी नगर(मुजफ्फरनगर) में "अखिल भारत हिन्दू महासभा" का बिशाल भगवा रैली-भाजपा राज्यमंत्री श्री कपिल देव अगरवाल सहित कई मंत्री, संत समाज व सनातनी हिन्दू वीर होंगे शामिल || आज अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल से भेंट कर उन्हें पांच अप्रैल को मुजफ्फरनगर  लक्ष्मी नगर में आयोजित होने वाली विशाल भगवा रैली का औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 1008 जगतगुरु माधवानंद सरस्वती जी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। योगेंद्र वर्मा ने बताया कि यह भगवा रैली हिंदू समाज की एकता, संस्कृति एवं धर्म जागरण को समर्पित एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें देशभर से अनेक संत-महात्मा एवं हिंदू समाज के प्रमुख सेवक  व वीर भाग लेंगे। रैली में मुख्य रूप से श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज, विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन जी महाराज, सनातन वीर विवेक प्रेमी सहित अनेक संत, हिंदू वीर, भाजपा नेता एवं हिंदू महासभा के अनेक सनातनी वीर बड़ी संख्या में शामिल होंगे। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने कहा के आशा करते है, अखिल भारत हिंदू महासभा के यह बिशाल भगवा रैली हिंदू समाज के उत्थान, धार्मिक चेतना के प्रसार एवं राष्ट्र प्रेम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
हिन्दी
0
18
22
4.4K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
काल बालाजी जन्मोत्सव पर Asia की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा लक्ष्मी नगर (मुजफ्फरनगर) में "अखिल भारत हिंदू महासभा " द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन || अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा लक्ष्मी नगर (मुजफ्फरनगर) की हृदयस्थली शिव चौक पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के सनातनी वीर भगवा तिलक लगाकर हिंदू वीरों का स्वागत कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, राष्ट्रीय मंत्री विश्वास भार्गव, जिला अध्यक्ष संदीप मित्तल, मंडल महामंत्री मोहित त्यागी, श्रेया सिंह, राखी प्रजापति, सावन प्रजापति, प्रिया प्रजापति एवं लकी प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालु सनातनी वीरों को विधिवत प्रसाद वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में लाखो के संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
हिन्दी
0
17
22
2.3K
Dr. Siddhartha Bhattacharya
📍मथुरा, उत्तरप्रदेश : अशोक खैरात प्रकरण की उठी सीबीआई जांच की मांग!! दिनेश फलाहारी महाराज ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, फांसी की मांग..साथ ही अखिल भारत हिन्दू महासभा के और से राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने भी इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की है। डॉ सिद्धार्थ ने दिनेश फलाहारी महाराज का प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सीबीआई जाँच की मांग का पूर्ण समर्थन किया है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के मुक्ख याचिका करता और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ कथित तौर पर तंत्र विद्या और काला जादू के माध्यम से किए गए यौन शोषण के मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ज्योतिषाचार्य अशोक खैरात पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने महिलाओं को उनके पति की मृत्यु से संबंधित भयावह भविष्यवाणियां करके मानसिक रूप से डराया, उनका शोषण किया और कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाकर धन वसूली की। फलाहारी महाराज ने इस घटना को अत्यंत घिनौना और अक्षम्य अपराध बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कृत्य न केवल मानवता के विरुद्ध हैं, बल्कि समाज और धार्मिक मूल्यों पर भी गंभीर आघात करते हैं। उन्होंने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए, ताकि सभी दोषियों को सामने लाया जा सके। साथ ही, उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्रतम न्याय के तहत कड़ी सजा देने की मांग की। देखिये पूरी वीडियो..
हिन्दी
0
15
19
1.7K