Akhilesh Mishra
635 posts

Akhilesh Mishra
@sincereartist
Seeking out 'true' stories & crafting them with words. Capturing memories & moments through photography. Fascinated by fiction, mythology, religion & philosophy


विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करनेवाले अजूबे ‘ताजमहल‘ के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं: - मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है, - मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है, - गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं, - ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है, - ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है, - पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। - इन सब कारणों से दुनिया भर से आनेवाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। - सवाल ये है कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहाँ जाता है? सरकार एक जीता-जागता सक्रिय उदाहरण होना चाहिए, कोई स्मारक भर नहीं।














