Samajwadi Party

50.5K posts

Samajwadi Party banner
Samajwadi Party

Samajwadi Party

@samajwadiparty

Official Twitter Handle of Samajwadi Party

Lucknow India Katılım Mayıs 2010
25 Takip Edilen4.3M Takipçiler
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंटकर उनके नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए आज भारतीय जागृति मिशन तथा चौहान एकता महासभा के तमाम पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर सांसद रामशिरोमणि वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित थे। भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम साहू, राष्ट्रीय सचिव श्री के.टी. तिवारी, शशिकांत गांधी, पुल्ली गुप्ता, संस्थापक सुरेश गुप्ता दिल्ली, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता जिलाध्यक्ष अमेठी सज्जन कुमार पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा0 चिन्ताराम साहू सहित चौहान एकता महासभा के संयोजक राजकुमार चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, अरुण कुमार वर्मा एड.लीगल एडवाइजर तथा अमरजीत आदि सभी ने समाजवादी पार्टी को मजबूती देने और 2027 के चुनाव में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
14
60
1.1K
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी- रोजगार नहीं है। बड़ी तादात में पढ़े लिखे नौजवानों के पास काम नहीं है। भाजपा देश को अंधेरे की तरफ ले जा रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सरकार के अंतिम साल में स्वास्थ्य मंत्री लाइन में लगकर छापा डालने का दिखावा कर रहे है। गरीबों को दवा-इलाज नहीं मिल रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलो से बड़ी तादात में आये कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में गरीबों को समय पर न एम्बुलेंस मिलती है और न इलाज मिल रहा है। भाजपा सरकार ने गरीबों को मुसीबत में फँसा दिया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लूट चरम पर है। स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएँ इस सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं। प्राथमिक स्कूल बंद क्यों किए गए? गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास कार्य अवरूद्ध कर दिया है। सिर्फ बजट की लूट चल रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सभी करतूतों को जान चुकी है। जनता 2027 में भाजपा से मुक्ति के लिए तैयार है। विधान सभा प्रभाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। प्रदेश में युवाओं को नौकरी, रोजगार और किसानों की भलाई के लिए जनहित में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में उद्योग-धंधे लगेंगे खेती-बाड़ी और कारखानों को बढ़ावा देने से प्रदेश का विकास होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश का विकास हुआ है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश फिर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
हिन्दी
2
10
23
710
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के शहर में मोहम्मद अकबर उर्फ रंजन एवं जिला उपाध्यक्ष जनाब जमाल आलम द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रोजा इफ्तार के दौरान देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में जामा मस्जिद बिशुनीपुर के इमाम मौलाना असरफ राजा, जनाब जमाल आलम, रविन्द्र नाथ यादव, धनजी यादव, नीतीश गिरि, जलालुद्दीन प्रधान, मोहम्मद तौहीद, आलम खान मिंटू, विक्की खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
8
29
678
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 बहराइच। आज बढ़ती रसोई गैस की किल्लत,रसोई गैस की कालाबाजारी एवं गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच द्वारा जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर तत्काल गैस की किल्लत को दूर करने कालाबाजारी करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही करने व गैस की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की गई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव ने सपा नेता हर्षित त्रिपाठी ने भाजपा सरकार से जनता के साथ होने से जब 2027 में समाजवादी सरकार बनने का दावा किया। इस अवसर पर महासचिव मोबीन खान उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव धनीराम यादव शाहरुख खान कुलदीप राव रितेश यादव शैलेन्द्र सुनील यादव इरफान बरसाती गौतम पंकज निषाद राजन यादव विराट अन्नू गुप्ता कुलदीप यादव सोनू यादव अभय चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
7
31
644
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 जनपद लखीमपुर खीरी, में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष यश मोहन पटेल जी के नेतृत्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी संगठन द्वारा सरकार के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन में जिला अधिकारी महोदय के द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे सर्वश्री अखंड सिसोदिया, लल्लन अली, रविशंकर वर्मा, अनुराग त्रिवेदी, साहिल कटियार, आकाश कटियार, पुष्पेन्द्र मौर्य, भुपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, अवनीश यादव, धर्मपाल भार्गव, बबलू यादव, रामसरन वर्मा, अंकुश यादव, संदीप यादव, रोहित भार्गव, शाकिब, अजय यादव, सुरजीत यादव, दयाशंकर वर्मा, आयुष भदौरिया, अमन बाजपेई, आकाश सिंह, देवदत्त वर्मा, ऋषि शुक्ला, संदीप मिश्रा, मोहन लाल वर्मा, अरविंद वर्मा,पंकज वर्मा, रोहित वर्मा, हर्षित वर्मा, पिंशू वर्मा, अमन चौधरी सूरज वर्मा रमेश विश्वकर्मा, सुनील भार्गव, सुनील यादव, शांतनु वर्मा एवं लोहिया वाहिनी के सैकड़ों क्रांतिकारी मौजूद रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
9
23
601
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 अध्यक्ष श्री संदीप सैनी की अगुवाई में दिव्यांग जीवन ज्योति फाउंडेशन की टीम द्वारा सदर छावनी 175 कैंट विधानसभा स्पेशल स्कूल में ईद और नवरात्रि के शुभ अवसर पर दिव्यांग बच्चों को फल वितरण किया गया। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
10
32
636
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 हजरतगंज लखनऊ में विधान भवन के सामने प्रदेश सचिव महिला सभा रिंकी यादव और प्रदेश सचिव छात्र सभा जीतू कश्यप की अगुवाई में समाजवादी छात्रों, कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की मंहगाई तथा किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों में मुख्य रूप से सर्वश्री अंकित यादव, रवि प्रकाश, ज्ञानेन्द्र यादव, आशुतोष, छोटू मऊ, सत्यम कुशवाहा, प्रीति यादव, योगेन्द्र शर्मा, अजीत यादव, प्रिंस सिंह, उमेश यादव, शिवांश सिंह, कोमल बागी, आकाश यादव, प्रमोद यादव, उदय प्रताप, अखिलेश, शिवा, सोनू यादव और अन्य समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
16
52
712
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 गोंडा के गोड़हिया नम्बर 2(मंगल मेला) में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बैजनाथ दुबे पूर्व विधायक कटरा (गोंडा), श्री मुकेश श्रीवास्तव जी पूर्व विधायक पयागपुर , श्री विपिन श्रीवास्तव (नगर पंचायत अध्यक्ष पयागपुर) , श्री सुनील निषाद (जिला महासचिव समाजवादी पार्टी) , श्री दिग्विजय सिंह (परसपुर गोंडा) , श्री विकास चौधरी जी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) , श्री हंसराम यादव जी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), डॉ दाता राम मौर्या (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), श्री लाल विक्रम आर्य (विधानसभा महासचिव) , श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (नगर अध्यक्ष कैसरगंज), श्री सुमित पांडेय, श्री शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान, श्री राम कैलाश यादव प्रधान,श्री शान्ति प्रसाद यादव जी पूर्व प्रधान, श्री मनोज वर्मा जी पूर्व प्रधान, श्री लालमन गौड़ जी, श्री धनलाल यादव जी, श्री सच्चिदानंद यादव जी ,श्री सिपाही लाल जी बीडीसी , श्री राम मिलन गौड़ जी,श्री मयाराम यादव बाबा जी, श्री बलराम यादव जी बीडीसी, श्री राम संवारे यादव जी बीडीसी, श्री मौजी लाल नेता जी, श्री शीतल प्रसाद यादव जी, श्री राम प्रगास यादव जी, श्री बीरबल जी , श्री धर्मराज पाण्डे जी, श्री मोहन मुरारी पाल जी , श्री उमाशंकर यादव जी, श्री हरिनारायण जी, श्री जगदीश नेता जी, श्री रामपाल यादव जी , श्री संतोष यादव जी , श्री सुंदरलाल जी , श्री आलोक पाठक जी ,श्री रग्घू नेता जी, श्री राकेश जालिम जी (विधानसभा अध्यक्ष संगीत प्रकोष्ठ) , श्री राम कैलाश गौतम जी, श्री शंकर नादान जी , डॉ सोहन लाल जी सर्वेश यादव जी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी छात्रसभा व भारी संख्या में मौजूद परम सम्मानित क्षेत्रवासी, कार्यकर्तागढ़ आप सबका हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
11
24
537
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 लखीमपुर खीरी विधानसभा क्षेत्र निघासन के निघासन स्थित जमा मस्जिद व नूरी मस्जिद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक श्री आर० एस० कुशवाहा द्वारा पवित्र रमज़ान के महीने में ‘आवामी रोज़ा इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। रोज़ा इफ्तार के दौरान मुल्क हिंदुस्तान की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की गई। विधायक श्री आर. एस. कुशवाहा ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों, बुजुर्गों और साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करना ही समाजवादी विचारधारा की पहचान है (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
7
26
548
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 जिला-मुजफ्फरनगर की विधानसभा - बुढ़ाना के कस्बा- शाहपुर में कल्पना चावला मेमोरियल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजक डा० सत्येन्द्र पाल (प्रदेश उपाध्यक्ष-समाजवादी शिक्षक सभा) ने पवित्र रमजान माह में भाईचारा और एकता के लिए शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शकील नदवी जी (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा) शामिल हुए। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शकील नदवी जी ने कहा कि यह आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी प्रेम और भाईचारे की सुंदर मिसाल है। इस प्रोग्राम में खास बात यह है कि इसमें सभी धर्मो के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक साथ रोज़ा अफ्तार करके एकता का संदेश दिया। प्रोग्राम में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए जिसमे प्रमुखरूप से, पूर्व सांसद माननीय कादिर राणा, मौलाना नजर, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सरदार देवेन्द्र सिंह खालसा, अब्दुल्ला कुरैशी, सलीम मलिक, सोमपाल कोरी, ओमपाल चेयरमैन, अकरम खान, फिरोज अख्तर पप्पू, धमेन्द्र, नीटू, इमलाख प्रधान, सत्यदेव शर्मा, पंकज सैनी, जितेन्द्र कश्यप, अनेश निर्वाल, रविन्द्र प्रधान जोगी, रामपाल सिंह, जुल्फुक्कार कुरैशी, हसीन कुरैशी, सलीम कुरैशी, इकबाल कुरैशी, उस्मान चौधरी, जियाउल चौधरी, इसरार चौधरी, अतहर हसन प्रधान, बहन सीमा मेहरा, श्यामलाल बच्ची सैनी, पंकज सैनी, नवाब इम्तियाज़ सत्यदेव शर्मा, साहिब अंसारी आदि उपस्थित रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
10
27
508
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रायबरेली जनपद के विधानसभा क्षेत्र सलोन के ग्राम भदिहा मजरे बहुतई डीह निवासी समाजवादी के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री सईद अहमद के पिता श्री अब्दुल गफ्फार (75वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
हिन्दी
0
7
23
590
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 हज़रत शेख सलीम चिश्ती बाबा के उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी की तरफ़ से जिला अध्यक्ष आगरा श्री ऊदल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में चादरपोसी की गई और देश में भाईचारा अमन की दुआ मांगी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष PDA महानायक श्री अखिलेश यादव जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए मन्नत मांगी गई आयोजन जिला उपाध्यक्ष राशिद हसन चिश्ती ने किया। इस मौके पर संतोष पाल, सुरेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र यादव, बलविंदर जाटव, पवन प्रजापति, शकील उस्मानी सभासद, हाजी साबिर कुरैशी, गब्बर कुरैशी, साबिर कुरैशी, रमजान उस्मानी, सगीर मुस्तफाई, शाकिर अब्बासी, आदि लोग मौजूद रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
14
38
627
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 19.03.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर खाली गैस सिलेण्डर लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में समाजवादी महिला सभा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश और प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ये मामला हम महिलाओं से सीधे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले कमरतोड़ मंहगाई और अब गैस की किल्लत से महिलाओं की जिंदगी बद-से-बदŸार होती जा रही है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी में गैस सिलेंडर की भारी कमी और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ समाजवादी महिला सभा वाराणसी द्वारा सिलेंडर के साथ पर जोरदार एवं तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली सिलेंडर और बर्तन लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसमें मुख्य रूप से सिलेंडर विलुप्त जनता त्रस्त सरकार मस्त चूल्हा बूझा, घर-घर आह, खोजो सरकार गई किस राह लापता सिलेंडर, व राहत भी लापता, कहां खो गई मोदी सरकार लापता , प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार को केवल जुमले वाली सरकार करार देते हुए कहा कि सरकार सिर्फ वादों और भाषणों तक ही सीमित है जबकि हकीकत में जनता वर्तमान में महंगाई और विभिन्न समस्याओं व सिलेंडर के संकट से जूझ रही है। प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन कार्यों द्वारा गोहरी से भोजन पकाने और देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा नाले से गैस निकालने के अविष्कार का उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के अनुसार नाले से गैस भी निकलने की अथक प्रयास किया गया, परंतु यह आविष्कार झूठा साबित हो गया जिससे यह स्थापित हुआ कि प्रधानमंत्री जी ने जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया है सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार देश की महिलाओं को सस्ती रसोई का सपना दिखाया था लेकिन आज गैस सिलेंडर ना तो सस्ता है और ना ही आसानी से उपलब्ध है सिलेंडर के लिए महिलाएं लाइन में खड़ी होकर अपमान झेल रही है और सरकार सिर्फ भाषण और झूठे बयान बाजी कर रही है यह जनता के साथ सीधा विश्वास घात है सपा महिला सभा इस जुमले बाद सरकार के खिलाफ सड़क सेल पर संघर्ष की ओर तेज करेगी महानगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि वाराणसी की महिलाओं में सिलेंडर के अभाव को लेकर भारी आक्रोश है घर-घर की रसोई ठंडी पड़ी है लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है यह जुमले वाली सरकार सिर्फ सट्टा की लालसा में सिर्फ प्रचार में व्यस्त है और जनता की बुनियादी जरूरत को नजर अंदाज कर रही है यदि तुरंत सिलेंडरों का दाम कम नहीं और सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो महिला सभा द्वारा इस आंदोलन को और तेज करेगी प्रदर्शन के अंत में महिला सभा की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वाराणसी से लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप सेपुतुल यादव, संगीता सिंह, अमित पटेल, अवंतिका सिंह, रेखा खरवार, विद्या भारती, सुजाता यादव, यशोदा पटेल, काजल वर्मा, माया देवी, सीमा गुप्ता, मंजू देवी, रीना यादव, पार्वती कनौजिया, सुशील शर्मा, संदीप मिश्रा, राहुल गुप्ता, शशि यादव, प्रमिला यादव, मीरा देवी, अयाज खान, डीके मौर्य, सुनील कुमार यादव। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता facebook.com/share/p/1CWWuh…
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
2
15
32
569
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
Samajwadi Party Updates !
Polski
2
25
80
1.4K
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
यूपी में नहीं थम रहा अपराध प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद
हिन्दी
41
37
130
2.5K
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समस्त देशवासियों को 'चैत्र नवरात्रि' के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Samajwadi Party tweet media
हिन्दी
39
113
473
5.4K
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 18.03.2026 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पुराने लखनऊ स्थित चौपटियां में समाजवादी पार्टी के विधायक श्री अरमान खान द्वारा पवित्र रमज़ान के महीने में ‘आवामी रोज़ा इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। रोज़ा इफ्तार के दौरान मुल्क हिंदुस्तान की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की गई। विधायक श्री अरमान खान ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों, बुजुर्गों और साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करना ही समाजवादी विचारधारा की पहचान है। कार्यक्रम में कारी रमज़ान साहब, अख्तर सिद्दीकी, शोएब अहमद, अरहम कुरैशी, शफात हुसैन कुरैशी, प्रतीक यादव, धीरपाल यादव, रामनिहाल मौर्य आदि मौजूद रहें। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
1
32
127
2.5K
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 18.03.2026 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कैंट स्थित आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव शामिल हुए। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने भी इफ्तार पार्टी में शिरकत की। शहर के अन्य गणमान्य नागरिक तथा समाजवादी पार्टी के नेता भी बड़ी संख्या में रोजा इफ्तार पार्टी में मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति मिली-जुली है और गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है कि एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर बधाई देना, खुशियां मनाना हिन्दुस्तानित है। होली पर हम सभी लोग मिलकर रंग खेलते हैं। ईद पर गले मिलते है और सेवइयां खाते है। खुशियां बांटते है। हम लोगों को इसी भाईचारे मजबूत करना है। एक दूसरे का सम्मान करके समाज को जोडकर आगे बढ़ना है। जितना समाज में मेलमिलाप होगा देश उतना ही तरक्की के रास्ते पर जायेगा। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली साहब ने नमाज की अगुवाई की। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। रोजा इफ्तार में विधायकगण सर्वश्री फरीद किदवई, नासिर कुरैशी, नवाब जान, इरफान सोलंकी, रविदास मेहरोत्रा, जासमीर अंसारी, रूमी हसन, नसीम सोलंकी, शहजिल इस्लाम, अताउर्रहमान सहित वरिष्ठ नेता सलामतुल्ला, पूर्व एमएलसी सुनील साजन, प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, नवाजिश मंजूर, सीएल वर्मा तथा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत भी शामिल रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
5
47
311
4.8K
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 18.03.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा जा रही है। अंधभक्तों की जमात भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं गैंग है। भाजपाई समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के षड्यंत्र रच रही है। भाजपा की षड्यंत्रकारी चुनौतियों से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है। श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र पर बहुत खतरा है। लोकतंत्र में संवाद आवश्यक है। सामाजिक, सदभाव से ही लोकतंत्र साकार होता है। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों का जीवन संकट में है। आज की राजनीति में सकारात्मक दिशा पीडीए के रास्ते ही तय हो सकती है। बिना सकारात्मक सोच के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता है। बिना विचारों के अभियान दिशाहीन और भ्रम का शिकार हो सकता है। श्री यादव ने कहा कि सोशलिस्ट और सोशल के बीच रिश्ता है। सकारात्मकता से निष्ठा बनती है। वैचारिकी सिद्धांतों और आंदोलनों से देश और समाज की दिशा बदलती रही है। भाजपा सरकारों से जनता में हताशा और निराशा है। सरकार और प्रशासन बेजा इस्तेमाल करके भाजपा समाजवादी पार्टी के सामने चुनौतियां पैदा करना चाहती हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा की हर चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और अफवाह को अपनी ताकत मानती है। समाजवादी सबके साथ है। वह झूठ का भरपूर विरोध करते है। समाजवादी साथियों को यह लड़ाई बड़ी मानकर लड़ना चाहिए। श्री अखिलेश यादव ने सलाह दी है कि हमारे व्यवहार और भाषा में सादगी होनी चाहिए। हमें अनुशासित रहना होगा। किसी को आक्रोशित नहीं करना है। समाजवादी सिद्धांतनिष्ठ पार्टी है वह कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप देकर सामाजिक बराबरी पर लाने और युवाओं के जीवन में विकास तथा प्रगति के नए रास्ते खोलने की शुरुआत की थी। भाजपा डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए करती है। भाजपा के अपवाह तंत्र का मुकाबला सच से करना हैं भाजपा के कुप्रचार से सावधान रहना है। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
2
44
184
2.8K
Samajwadi Party
Samajwadi Party@samajwadiparty·
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 18.03.2026 श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की याद में कुलदीप सिंह भुल्लर तथा सिख समाज ने मिलकर पीलीभीत अमरिया में कबड्डी का आयोजन कराया गया जिसमें पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड की कबड्डी टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन शशांक यादव पूर्व एमएलसी तथा कुलदीप सिंह भुल्लर राजकुमार राजू युसूफ कादरी जितेंद्र चल अजय सिंह आनंद सिंह यादव आदि नेताओं द्वारा खिलाड़ियों से परिचय कर शुभारंभ किया जिसमें महिलाओं की दो टीमे शामिल थी। फाइनल मैच में हरियाणा की टीम जीती दूसरे नंबर पर ननकपुरी टांडा यूपी की टीम रही वह तीसरे नंबर पर पंजाब की टीम रही लड़कियों में कजरी पूरनपुर की टीम जीती खेल का समापन माननीय अतौर रहमान की पूर्व मंत्री प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी तथा पूर्व प्रत्याशी बिलासपुर श्री अमरजीत सिंह द्वारा किया गया खेल को देखने के लिए सिख समाज सहित हजारों लोगों ने खेल का आनंद लिया। इसी कार्यक्रम के साथ दस्तार कंपटीशन भी कराया गया जिसमें 65 बच्चों द्वारा पार्टिसिपेट किया गया दस्तार मुकाबले में पांच पंजाब से आए हुए जजों ने जजमेंट कर तीन सर्वश्रेष्ठ दस्तार सजाने वालों को पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिख समाज सुखविंदर सिंह संधू बाबा सरबजीत सिंह बाबा मावा सिंह अमर सिंह परविंदर सिंह सोनी हरदीप सिंह बलकार सिंह बालक राम सागर युसूफ कादरी फरहान अली मखदूम खान गुरसेवक सिंह काशीराम सरोज गुरमीत सिंह बाबा गुरमेज सिंह सैकड़ो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन कुलदीप सिंह भुल्लर राष्ट्रीय सचिव द्वारा कराया गया। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
Samajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet mediaSamajwadi Party tweet media
हिन्दी
2
33
104
1.5K