SP Kotputli-Behror

5.3K posts

SP Kotputli-Behror banner
SP Kotputli-Behror

SP Kotputli-Behror

@SpktpBehror

Official "X" account of Kotputli- Behror Police. plz do not report crime here . In case of emergency #Dial 100 . # सेवार्थ_कटिबद्धता #

Kotputli Katılım Eylül 2023
60 Takip Edilen1.5K Takipçiler
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
राजस्थान पुलिस का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू पहले 2 दिनों में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई अपराधियों, नशा तस्करों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुआ एक्शन 220 एनडीपीएस प्रकरण में 221 आरोपी गिरफ्तार एमवी एक्ट में 24 हजार 816 कार्रवाई जयपुर, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशाओं के अनुसार राजस्थान पुलिस ने पूरे प्रदेश में 20 जुलाई से 20 अगस्त तक एक माह का विशेष अभियान प्रारंभ कर अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को एक बार फिर मजबूती से सामने ररखा है । राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सभी पुलिस रेंज और दो पुलिस आयुक्तालयों में एक साथ संचालित इस अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा। हार्डकोर अपराधियों पर सबसे बड़ा प्रहार: विशेष अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 1259 हार्डकोर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई। हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई स्थानों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया। नशे के नेटवर्क पर करारा वार: विशेष अभियान में राजस्थान पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक प्रहार करते हुए 220 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज किए तथा 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान विभिन्न रेंजों में मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। नशे के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान बीेकानेर रेंज में वाणिज्यिक रूप से 1.700 किग्रा 67 मिग्रा हैरोइन, 2.805 किग्रा गांजा, 4 किग्रा डोडा पोस्त और 60.48 मिग्रा एमडी जब्त की गई। इसी प्रकार फार्मा ड्रग्ससे संबंधित कार्यवाही में 1065 टेबलेट जब्त की गई वहीं अन्य कार्यवाही में 398.69 ग्राम चिट्टा व 60.095 किलोग्राम पोस्त जब्त किया गया। साइबर अपराधियों, अवैध हथियार और अपराध नेटवर्क पर भी कार्रवाई: अभियान के दौरान साइबर अपराधों के विरुद्ध 52 मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 111 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। साइबर अपराधियों से 1 करोड़ 41 लाख 89 हजार 442 रुपये बरामद किए गए वहीं 11 लाख 25 हजार 197 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। इसके साथ ही अवैध हथियारों से जुड़े 45 प्रकरण दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। साइबर हॉटस्पॉट की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर तथा अन्य विशेष अपराधों के विरुद्ध भी अभियान लगातार जारी रहा। अवैध खनन के विरूद्ध 75 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। नाकाबंदी और यातायात अभियान से अपराधियों की राह हुई मुश्किल: राज्यभर में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर 80 हजार 264 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए 24 हजार 816 मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1 हजार 603 , बिना हेलमेट वाले 26 हजार 274, बिना सीट बेल्ट वाले 1 हजार 637, काली फिल्म वाले 1 हजार 457, ओवरलोड पर 5 हजार 580 वाहनधारियों के विरूद्ध तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 हजार 341 प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ अपराधियों की आवाजाही पर भी प्रभावी अंकुश लगाना रहा। महिला सुरक्षा और जनभागीदारी पर विशेष जोर: महिला सुरक्षा को अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए 403 मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई और 642 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए गए। पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 1685 कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। हर रेंज ने निभाई अहम भूमिका: अभियान में सभी पुलिस रेंजों और आयुक्तालयों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जयपुर रेंज ने 247 हार्डकोर अपराधियों की पहचान तथा 4 हजार 958 एमवी एक्ट कार्रवाइयों के साथ अग्रणी भूमिका निभाई। बीकानेर रेंज ने 81 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर नशा तस्करों के विरुद्ध सबसे प्रभावी कार्रवाई की। जोधपुर रेंज ने 186 हार्डकोर अपराधियों की पहचान करते कार्यवाही की। अजमेर रेंज ने महिला सुरक्षा के मामलों में उल्लेखनीय कार्य किया, जबकि कोटा और जयपुर रेंज ने 32-32 अपराधियों को पकड़ कर साइबर अपराध नियंत्रण से अपनी सक्रियता दिखाई। बीकानेर रेंज ने 170 बीएनएस एक्ट में 304 कार्यवाही तथा अवैध हथियारों की बरामदगी में 20 प्रभावी कार्रवाई की। महानिदेशक पुलिस श्री शर्मा बोले - अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध एवं महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। #RajasthanPolice #ActionAgainstCrime #ZeroTolerance #SafeRajasthan #DrugsFreeRajasthan #CyberSafeRajasthan #RoadSafety
Rajasthan Police tweet mediaRajasthan Police tweet mediaRajasthan Police tweet mediaRajasthan Police tweet media
हिन्दी
1
20
63
11.8K
SP Kotputli-Behror
SP Kotputli-Behror@SpktpBehror·
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह IPS के निर्देशन में पुलिस थाना भाबरू की प्रभावी कार्यवाही। ➤ NDPS ACT के प्रकरण में 03 वर्ष से फरार 25000/- रूपये के ईनामी आरोपी बलदेव सिंह उर्फ पम्मू उर्फ गौरा बाजीगर को किया गिरफ्तार। #IgpJaipur #PoliceRajasthan #kotputalibehrorpolice
SP Kotputli-Behror tweet mediaSP Kotputli-Behror tweet media
हिन्दी
0
0
0
111
SP Kotputli-Behror
SP Kotputli-Behror@SpktpBehror·
आज दिनांक 22.07.2026 को #महिला_सुरक्षा_संकल्प जागरूकता अभियान के तहत जिले के सरकारी/निजी विद्यालयों /कॉलेज के  छात्र-छात्राओं के साथ ऑनलाइन संवाद स्थापित किया जाकर महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित कानून एवं योजना से अवगत करवाया गया #IgpJaipur #PoliceRajasthan #kotputalibehrorpolice
SP Kotputli-Behror tweet mediaSP Kotputli-Behror tweet mediaSP Kotputli-Behror tweet mediaSP Kotputli-Behror tweet media
हिन्दी
0
0
0
103
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस #सुर्खियों_में_राजस्थान_पुलिस #RajasthanPolice #LawAndOrder #BNS #BNSS #BSA #भारतीय_न्याय_संहिता #न्याय_संहिता #NyaySanhita
हिन्दी
0
17
28
5.1K
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
स्वस्थ मस्तिष्क, सकारात्मक सोच, बेहतर जीवन। #WorldBrainDay पर #RajasthanPolice की अपील— मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। साइबर फ्रॉड और अफवाहों के मानसिक तनाव से बचें। अपने मस्तिष्क का रखें ध्यान, यही है खुशहाल जीवन की पहचान। स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ व तनावमुक्त मस्तिष्क भी जीवन की प्रगति के लिए आवश्यक है। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक समाचारों, फेक न्यूज़ और ऑनलाइन फ्रॉड (Cyber Fraud) के कारण मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि समझदारी से काम लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। आमजन के मानसिक और सामाजिक सुकून को बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस चौबीसों घंटे तत्पर है। अपराध मुक्त और तनाव मुक्त समाज बनाने में हमारा सहयोग करें। किसी भी डिजिटल या मानसिक परेशानी में सुरक्षा व सहायता के लिए राजस्थान पुलिस सदैव आपके साथ हैं। #विश्व_मस्तिष्क_दिवस #MentalHealth #RajasthanPolice
Rajasthan Police tweet media
हिन्दी
0
31
64
5.8K
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
हमारा तिरंगा – हमारी शान, हमारा अभिमान। #NationalFlagDay पर #RajasthanPolice राष्ट्रीय ध्वज के गौरव को अक्षुण्ण रखने तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराती है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का संगम नहीं, बल्कि देश के अनगिनत वीरों के 'त्याग, शांति, समृद्धि, विश्वास और साहस' का जीवंत प्रतीक है। 22 जुलाई 1947 को इसे हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। राजस्थान पुलिस दिन-रात इसी तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा के लिए मुस्तैद रहती है। हमारी वर्दी का हर कतरा देश की कानून-व्यवस्था और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति समर्पित है। राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा नियमों और कानूनों का सम्मान करने से शुरू होती है। एक जिम्मेदार नागरिक बनें, अफवाहों और सामाजिक शांति को भंग करने वाले तत्वों से दूरी बनाएं। आइए, राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर हम सब अपने देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें। तिरंगे का सम्मान करें और एक सजग व अनुशासित नागरिक बनकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए राजस्थान पुलिस सदैव आपके साथ है। #राष्ट्रीय_ध्वज_दिवस #Tricolor #ProudToSafeguard #RajasthanPolice
Rajasthan Police tweet media
हिन्दी
1
35
65
4.7K
SP Kotputli-Behror
SP Kotputli-Behror@SpktpBehror·
#कोटपूतली_बहरोड़ पुलिस द्वारा आज🗓️की महत्वपूर्ण कार्यवाही की न्यूज विन्डो 📝साझा की जा रही है। जन सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी हैं #IgpJaipur @kotputalibehrorpolice #policerajasthan
SP Kotputli-Behror tweet media
हिन्दी
0
0
1
131
SP Kotputli-Behror
SP Kotputli-Behror@SpktpBehror·
जिला कोटपूतली-बहरोड क्षेत्र में निम्नांकित अधिकारियों की आज रात्रिकालीन गश्त है। किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्नांकित अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं #kotputalibehrorpolice आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।#NightPatrolNumbers #PoliceRajasthan #IgpJaipur
SP Kotputli-Behror tweet media
हिन्दी
0
0
1
120
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
'जीरो टाइम लैग' होगा लक्ष्य, साइबर ठगों पर कसेगा शिकंजा त्वरित गति से रुके ठगी की रकम, बैंकों का प्रतिक्रिया समय हो न्यूनतम - मुख्य सचिव मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने SLBC समन्वय बैठक में दिए निर्देश, 190 बैंक शाखाओं पर होगी AI की पैनी नजर * राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष साइबर समन्वय बैठक सचिवालय में सम्पन्न * 1930 हेल्पलाइन और बैंकों के बीच रिस्पॉन्स टाइम होगा शून्य के करीब * संदिग्ध खातों की केंद्रीकृत निगरानी व्यवस्था से आमजन को मिलेगी बड़ी राहत * पीड़ितों को राशि वापसी की प्रक्रिया होगी और अधिक तीव्र व सुगम - बुधवार को सभी बैंकों के प्रतिनिधि करेंगे पुलिस मुख्यालय स्थित 1930 कॉल सेंटर का दौरा जयपुर, 21 जुलाई। राज्य में साइबर सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में मंगलवार को शासन सचिवालय में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष साइबर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा तथा राजस्थान पुलिस एवं प्रमुख बैंकों के अधिकारियों ने भाग लेकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु ठोस एवं परिणाम-मूलक रणनीति तय की। मुख्य सचिव ने कहा कि 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही बैंकों की प्रतिक्रिया तीव्र होनी चाहिए तथा नागरिक की शिकायत और खाता होल्ड की कार्रवाई के बीच का समय-अंतराल पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दस में से मात्र एक मामले में ही बैंकों की त्वरित प्रतिक्रिया से राशि रुक पाना गंभीर विषय है, इसलिए इस दिशा में सभी बैंक अधिकारी स्वयं 1930 कॉल सेंटर का दौरा कर नागरिकों की समस्याओं को नजदीक से समझें और पुलिस के साथ हैंडस-ऑन समन्वय स्थापित करें। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा साइबर सुरक्षा एवं म्यूल अकाउंट्स की रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी उत्कृष्ट दिशा-निर्देशों का ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित संदिग्ध खातों एवं हॉटस्पॉट बैंक शाखाओं की केंद्रीकृत डेटाबेस व्यवस्था तथा जिला स्तर पर नियमित समन्वय बैठकों से बैंक अधिकारियों और साइबर पुलिस के बीच बेहतर जवाबदेही और तालमेल सुनिश्चित होगा, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। बैंक प्रतिनिधि करेंगे 1930 कॉल सेंटर दौरा : मुख्य सचिव ने बताया कि निर्देशों की अनुपालना में बुधवार को सभी बैंकों के प्रतिनिधि पुलिस मुख्यालय स्थित 1930 कॉल सेंटर का दौरा करेंगे। केवाईसी अपडेशन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष बल : मुख्य सचिव ने कहा कि साइबर ठग प्रायः केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी कॉल, एसएमएस या लिंक भेजकर आमजन को झांसे में लेते हैं, अतः बैंक ग्राहकों तक केवाईसी संबंधी सूचनाएं केवल सत्यापित माध्यमों से ही पहुंचाएं। बैठक में तय की गई प्रमुख पहल: बैठक में निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ बैंक अधिकारी एवं नोडल प्रतिनिधि 1930 साइबर कंट्रोल रूम का अवलोकन कर त्वरित खाता होल्डिंग प्रक्रिया को और सुगम बनाएंगे। पुलिस मुख्यालय एवं साइबर रिस्पॉन्स सेंटर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा यूनियन बैंक सहित प्रमुख बैंकों के नोडल प्रतिनिधियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ितों को राहत एवं जन-जागरूकता: मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) और ग्रीवांस रिड्रेशल पोर्टल (GRM) के माध्यम से पीड़ित नागरिकों को 50 हजार रुपये तक की राशि तथा अदालती आदेशों के तहत रोकी गई राशि शीघ्र लौटाने की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही भारी नकद निकासी या फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पूर्व तुड़वाने की स्थिति में सुरक्षात्मक सत्यापन व्यवस्था लागू करने तथा खाता किराए पर देने के खतरों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे आमजन साइबर ठगी से स्वयं को सुरक्षित रख सकें। राज्य सरकार, राजस्थान पुलिस और बैंकिंग तंत्र के इस समन्वित प्रयास से प्रदेश में एक सुरक्षित एवं भरोसेमंद डिजिटल बैंकिंग वातावरण का निर्माण होगा। किसी भी वित्तीय साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। बैठक में गृह विभाग, वित्त विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित SLBC संयोजक बैंक तथा भाग लेने वाले सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #RajasthanPolice #ZeroTimeLag #SafeDigitalBanking #StopCyberFraud #CyberCrimeAwareness #Dial1930 #CyberSecurityFirst #RajasthanAgainstCyberCrime #AIinBanking
Rajasthan Police tweet mediaRajasthan Police tweet media
हिन्दी
2
36
66
7.2K
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
विश्वास आमजन का, संकल्प राजस्थान पुलिस का! श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस ने गोद लिए सांगानेर पुलिस थाना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री सचिन मित्तल, पुलिस आयुक्त, जयपुर, श्री कुंवर राष्ट्रदीप, उप महानिरीक्षक पुलिस, रंजीता शर्मा, पुलिस उपायुक्त (पूर्व), श्री पारस जैन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं श्री हरिशंकर शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक, श्री शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद अनुसंधान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों पर सख्त रुख: 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं कमजोर वर्ग सुरक्षा: महिला अत्याचार और पीड़ित वर्गों के प्रकरणों की तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण जाँच सुनिश्चित होगी। थाना प्रबंधन एवं रिकॉर्ड संधारण: थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और अपराध अनुसंधान प्रक्रिया को आधुनिक व सुदृढ़ किया जाएगा। सड़क सुरक्षा हेतु पहल: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (Hotspots) को चिह्नित कर हादसों में कमी लाने के ठोस उपाय किए जाएँगे। त्वरित नागरिक सेवाएँ: पुलिस सत्यापन (Police Verification) की प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता: साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन के बीच निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएँगे। संवेदनशील जनसुनवाई: आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान हेतु जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। आदर्श थाना निर्माण: सांगानेर थाने को प्रदेश के 'मॉडल एवं आदर्श थाने' के रूप में विकसित किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही एक सुरक्षित एवं अपराध-मुक्त राजस्थान का निर्माण संभव है। #DGPInspection #ActionAgainstCrime #WomenSafetyFirst #SafeRajasthan #RajasthanPolice #SaanganerThana #CommunityPolicing #JaipurPolice #SardarVallabhBhaiPatel
Rajasthan Police tweet media
हिन्दी
2
29
58
5.7K
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस #सुर्खियों_में_राजस्थान_पुलिस #RajasthanPolice #LawAndOrder #BNS #BNSS #BSA #भारतीय_न्याय_संहिता #न्याय_संहिता #NyaySanhita
हिन्दी
1
24
46
4.5K
SP Kotputli-Behror retweetledi
Rajasthan Police
Rajasthan Police@PoliceRajasthan·
श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने गोद लिए जयपुर के सांगानेर थाने का किया निरीक्षण पूर्व निरीक्षण में दिए निर्देशों की प्रगति जांची लंबित प्रकरणों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश जयपुर, 20 जुलाई। श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने गोद लिए जयपुर के सांगानेर पुलिस थाने का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को उत्कृष्ट थाना की अवधारणा के अनुरूप कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त, जयपुर श्री सचिन मित्तल, उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पारस जैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री हरिशंकर शर्मा उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद अनुसंधान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थाना पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण चेहरा होता है। यहां की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता का समावेश होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया मजबूत हो और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। ये निर्देश भी दिए: श्री शर्मा ने केस ऑफिसर योजना के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में अनुसंधान पूर्ण कर प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर समाप्त करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कमजोर वर्ग से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने, पुलिस सत्यापन समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सामुदायिक पुलिसिंग को बनाए अधिक प्रभावी: श्री शर्मा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। बीट अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बैठकें कर आमजन को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की विभिन्न जनहितकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार को पुलिसिंग का मूल आधार बताया। सुधार कार्यों पर की सराहना: श्री शर्मा ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आमजन की सहज पहुंच के लिए किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के सभी मानकों को समयबद्ध रूप से लागू कर सांगानेर थाने को प्रदेश के आदर्श थानों में विकसित किया जाए। थानाधिकारी श्री लिखमाराम एवं थाना स्टाफ द्वारा पूर्व में प्राप्त निर्देशों पर थाने के बेहतर रख-रखाव एवं आमजन को पुलिस की सहज सुलभता में किए सुधारों के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के तहत 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस थाना गोद लेकर उसका मार्गदर्शन एवं नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाना गोद लिया है। उन्होंने 22 जून को किए गए प्रथम निरीक्षण में आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए थे। सोमवार को पुनः निरीक्षण कर उन निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की तथा सुधार कार्यों को और अधिक गति देने के निर्देश प्रदान किए। #DGPInspection #ActionAgainstCrime #WomenSafetyFirst #SafeRajasthan #RajasthanPolice #SaanganerThana #CommunityPolicing #JaipurPolice
Rajasthan Police tweet mediaRajasthan Police tweet media
हिन्दी
1
34
158
17K
SP Kotputli-Behror
SP Kotputli-Behror@SpktpBehror·
@RajPoliceHelp @1stIndiaNews उक्त के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के विरूद्ध इंसदादी कार्यवाही की गई एवं प्रकरण में अनुसंधान जारी है
हिन्दी
0
0
0
10
First India News
First India News@1stIndiaNews·
#Neemkathan #मांढण: MRP रेट पर शराब मांगना पड़ा दो युवकों को भारी शराब ठेकदार व अन्य बदमाशों ने युवकों का फोड़ा सिर, घायल अवस्था में दोनों को मांढण सीएचसी में कराया भर्ती, युवकों ने शराब ठेकेदार व अन्य साथियों पर जानलेवा हमले का दर्ज करवाया मामला, मांढण थानाधिकारी प्रदीप यादव ने जांच की शुरू, मांढण शराब ठेके की घटना #RajasthanWithFirstIndia @Neemkathapolice
हिन्दी
1
0
1
2.4K
SP Kotputli-Behror
SP Kotputli-Behror@SpktpBehror·
@RajPoliceHelp @modelzsandeep संबंधित थानाधिकारी को त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया
हिन्दी
2
0
2
24
Sandeep Sharma
Sandeep Sharma@modelzsandeep·
@jaipur_police गुमशुदगी की सूचना Please Help यह दो लड़के लगभग 15 साल आयु के है यह कल शामको बहरोड़ से जयपुर की बस में बैठे थे। व्यक्तिगत जानकारी नाम भव्य यादव उम्र 15 वर्ष रंग गेहुँआ निवासी गाँव हमींदपुर, त. बहरोड़, जिला कोटपूतली-बहरोड़ राजस्थान दीपक यादव +91 81078 08300
Sandeep Sharma tweet media
हिन्दी
1
0
0
24