Saurabh Tiwari(Bihar) 🇮🇳
1.6K posts

Saurabh Tiwari(Bihar) 🇮🇳
@SreeIndia1
Embedded IOT engineer 🇮🇳 🇮🇳 #JayHind #JayBharat Proud Indian 🇮🇳



क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं। पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ी बने। और गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं। लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं। मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, हमारे खिलाड़ियों को भी world class infrastructure और support बिहार में ही मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी। और मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूँ। बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है। और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे।


#बिहार #पटना: आकाशवाणी पटना के प्रादेशिक समाचार एकांश की ओर से आज से भोजपुरी समाचार का प्रसारण शुरू हो गया है। ▶️आकाशवाणी के पटना केन्द्र समेत राज्य के विभिन्न केंद्रों से आज शाम छह बजकर पांच मिनट पर प्रथम भोजपुरी बुलेटिन का प्रसारण किया गया। ▶️इस अवसर पर वाल्मिकीनगर के सांसद सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेे। ▶️केन्द्राध्यक्ष एच.डी. सिडाम, उप निदेशक सह समाचार प्रमुख अजय कुमार, समाचार संपादक डॉक्टर सविता पारीक और निधि श्री समेत कई गणमान्य लोगों उपस्थित रहें। @airnewsalerts @ddnewsBihar @prasarbharati @AIRNewsHindi @MIB_India @MIB_Hindi @PIB_Patna @PIB_India @sunilkushwahaMP @AshwiniVaishnaw @AIRPatna








































