The story Teller

9K posts

The story Teller banner
The story Teller

The story Teller

@Storytellerrr_

WE THE PEOPLE OF INDIA 🇮🇳

Haryana Katılım Ağustos 2022
887 Takip Edilen5.8K Takipçiler
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
मैं माफी मांगना चाहता हूँ उन सभी औरतों से, जिन्हें मैंने "खूबसूरत" कहा ! इससे पहले कि मैं उन्हें "समझदार" या "बहादुर" कह पाता मुझे अफसोस है कि मैंने ऐसा जताया जैसे वो चीज़ जो तुम जन्म से लेकर आई हो, वही तुम्हारी सबसे बड़ी पहचान है जबकि तुम्हारी रूह पहाड़ों को तोड़ चुकी है, अब से मैं कहूँगा .... तुम मजबूत हो, तुम असाधारण हो, ये नहीं कि तुम खूबसूरत नहीं हो बल्कि इसलिए क्योंकि तुम उससे कहीं ज्यादा हो... 🌻❤️
हिन्दी
6
18
85
2.6K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
कई बार खुद से इतनी नफरत हो जाती है जब मैं अपनी अब की हालत देखता हूँ और अपनी 10 साल पुरानी ज़िंदगी याद करता हूँ तब सिर्फ और सिर्फ गुस्सा आता है खुद पे, क्योंकि जो लड़का भीड़ में भी अपने पैर पीछे नहीं खींचता था आज कुछ बात हो जाती है तो चुपचाप उस सीन से आउट हो जाता हूँ। Sorry लेकिन कहना नहीं चाह रहा था मैं पर ये सच है...... Responsibilities अच्छे खासे इंसान को भी कमज़ोर बना के रख देती हैं इस दुनिया में.... जबकि वो पीछे मुड़कर जाने वाला लड़का आज भी 100% sure था कि इन्हें यहीं गाड़ सकता हूँ... ठीक है ज़िंदगी है बहुत कुछ सिखाएगी।!!
हिन्दी
0
30
149
5.4K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
मिट्टी को क्या बुरा था? पास पड़े रहना उस फूल के मूर्ति बन बैठा-वो पागल बिन सोचे समझे ही। ये बड़े आश्चर्य की बात है कि हर काल में सिद्धार्थ ने बुद्ध चुना और यशोधरा कभी नहीं।
हिन्दी
0
0
13
501
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
बाबू तेरी लाडली का नाम चाल रया 👑 @Arpita56255489
हिन्दी
0
0
8
367
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
प्रेम ने ही तोड़ा शिव वैराग्य, प्रेम में भस्मीभूत हुई सती, प्रेम में जन्मी अनेकों कलाएं.... प्रेम ही तप है, प्रेम ही त्याग है, प्रेम ही शिव का सच्चा अनुराग है.. जहाँ शून्य में भी स्पंदन हैं वहीं प्रेम का विस्तार है, वैराग्य में भी प्रेम की एक दिशा है जहाँ आसक्ति का अंत हैं, अनुभूति का विस्तार है, शिव ध्यान में मौन हैं, मौन में भी प्रेम का उच्चार है.. जलना सती का अंत नहीं, प्रेम की अग्नि-परीक्षा थी जो अंत सभी को लग रहा था वही पुनर्जन्म का आरंभ था |
हिन्दी
0
20
95
2.7K
Thoughtful Rebel Girl🍂
Thoughtful Rebel Girl🍂@bookaholic440·
@Storytellerrr_ जो मेरी हार पर अफ़सोस जताने आए.. आज हम जीत गए हैं, तो ख़फ़ा हैं हमसे...🍂
हिन्दी
1
4
15
1K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
लोग पूछेंगे - क्या करते हो? इसलिए नहीं कि परवाह है पर तुम्हारी औकात जान सकें। नौकरी है, तो कितने की है? दुकान है, तो कितनी हैं ? किसान हो, तो कितनी ज़मीन है? सरकारी एग्जाम... कितने साल और ? और जब उन्हें तुम्हारी औकात कम लगेगी, तो मन में खुश होंगे, तुम्हें झूठी तसल्ली देंगे और चल देंगे।
हिन्दी
3
34
140
6.7K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
कभी-कभी मैं सोचता हूँ, कितनी बातें करते थे हम फिर भी जब तुम्हारा फ़ोन आता तो तुम यही कहती- “तुम बात क्यों नहीं करते?" मैं हमेशा इस असमंजस में रहा कि अब ऐसा क्या कह दूँ जो नया लगे !!
हिन्दी
1
8
53
1.6K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
खुद को चुनना सबसे खूबसूरत होता है, समय जब इशारा दे तो चुन लेना खुद को, बहुत देर मत करना जिस दिन तुम चुन लोगे खुद को, न चुनने के बहाने व्यर्थ लगने लगेंगे।
हिन्दी
0
14
77
1.6K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
जो हमेशा देर करे, वो एक दिन पूरी तरह चुप हो जाता है। धीरे-धीरे देर से आए जवाबों की आदत पड़ जाती है। पहले घंटे चुभते हैं, फिर दिन। फिर एक दिन ऐसा आता है जब जवाब आता ही नहीं-और सामने वाला इसे "drift" कह देता है, जबकि सच यह होता है कि उसने बहुत पहले ही जाना शुरू कर दिया था। रिश्ते अचानक नहीं टूटते। वे रोज़ थोड़ा-थोड़ा कम होते हैं। हर देर से आया जवाब एक छोटा-सा अलविदा होता है, जिसे हम अनदेखा कर देते हैं। हर देर से आया जवाब, एक छोटा सा goodbye होता है।
हिन्दी
1
14
59
2.1K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
अपनी चिंताओं के साथ समानार्थी-सा मैं मनुष्य उस मनुष्य के पास खड़ा हो गया, जो पहले से पेड़ के नीचे खड़ा है (था), एक समानार्थी सुख मुझे मिला। मैं क्या बात करूँ जब साथ खड़े हैं, मैंने सोचा यह सोचा हो यही उसने भी। और वह चला गया जिसे मैं देख नहीं पाया, कब किस तरफ़ फिर भी सब तरफ़ देखा। मैं उसे नहीं ढूँढूँगा आम आदमी को कोई ढूँढ़ता है क्या !!
हिन्दी
1
2
25
822
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
"To all the girls I have ever met" क्या हुआ उन स्त्रियों का, जो उस एक स्त्री के बाद आईं? उन्होंने मेरी बातों में घर ढूंढा, मेरी खामोशी में अर्थ तलाशे, मेरी आंखों में भविष्य देखा, पर उन आंखों के कोने में एक पुराना मौसम अभी भी ठहरा हुआ था। वे दोषी नहीं थीं, वे तो बस समय थीं जो मुझे आगे बढ़ाना चाहती थीं,पर मैं हर बार एक ही पन्ने पर अटका रहा और अंत में वे थक गईं, एक ऐसे आदमी से प्रेम करते-करते, जो पूरी तरह मौजूद नहीं था। शायद उन्होंने महसूस किया कि मैं उनके साथ हूँ पर उनके लिए नहीं, उन स्त्रियों का कसूर क्या था? बस इतना कि वे उस कहानी के बाद आईं, जिसे मैं अब तक समाप्त मानने को तैयार नहीं था!!
हिन्दी
0
9
49
1.9K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
जब भी घर में शादी की बात चलती, तो रात को कॉल करती, बहुत बार पूछने पे कहती "अगर मेरी फैमिली नहीं मानी तो शादी के लिए? " और फिर एक लंबी चुप्पी और वो फिर से रोने लगती।
हिन्दी
0
1
32
1K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
हमने डरपोक, समझदार, सुशील, आज्ञाकारी लड़कियों से इश्क़ किया जो ट्रेन की आवाज़ सुनकर भी काट देती थी फ़ोन, छूने पर काँप जाया करती थीं, देखने वालों के आने पर सजकर बैठ जाती थी छुईमुइयाँ बनकर । कपड़ों के न उघड़ने का ख़याल रखते हुए सारी रात सोने वाली, महीने के कुछ दिनों में अकारण चिड़चिड़ी हो जाने वाली, अंगूठी, कंगन, बालियों और गुस्सैल पिताओं से बहुत प्यार करने वाली सच्चरित्र लड़कियों से किया हमने प्यार, जो किसी सोमवार, मंगलवार या शुक्रवार की सुबह अचानक विदा हो गई सजी हुई कारों में बैठकर, उसी रात उन्होंने फूंका बहुत समर्पण, बेसब्री और उन्माद से अपना सहेज कर रखा हुआ कुंवारापन। चुटकी भर लाल पाउडर और भरे हुए बटुए में अपनी तस्वीर लगवाने के लिए बिकी करवाचौथ वाली सादी लड़कियों से, ऐसा किया हमने इश्क़ कि चाँद, तारों, आसमान को बकते रहे रात भर गालियाँ।
The story Teller@Storytellerrr_

हमने इश्क़ किया बन्द कमरों में फ़िजिक्स पढ़ते हुए, ऊँची छतों पर बैठकर तारे देखते हुए, रोटियाँ सेक रही माँ के सामने बैठकर चपर चपर खाते हुए हमने नहीं रखी बटुए में तस्वीरें, किताबों में गुलाब, अलमारियों में चिट्ठियाँ। हमारे कस्बे में नहीं थे सिनेमाहॉल, पार्क और पब्लिक लाइब्रेरी हम तय करके नहीं मिले, हमने इश्क़ किया जिसमें सब कुछ अनिश्चित था, कहीं अचानक टकरा जाना सड़क पर और हफ़्तों तक न दिखना भी। और उन लड़कियों से किया इश्क़ हमने जिन्हें तमीज़ नहीं थी प्यार की। जिनके सुसंस्कृत घरों की चहारदीवारी में नहीं सिखाई जाती थी प्यार की तहज़ीब। हमने उनसे किया इश्क़ जिन्हें हमेशा जल्दी रहती थी किताबें बदलकर लौट जाने की, मुस्कुराकर चेहरा छिपाने की, मन्दिर के कोनों में अपने हिस्से का चुंबन लेकर वापस दौड़ जाने की। उनकी भाभियाँ उकसाती, समझाती रहती थीं उन्हें, मगर वे साथ लाती थी सदा गैस पर रखे हुए दूध का, छोटे भाई के साथ का या घर आई मौसी का ताज़ा बहाना जल्दी लौट जाने का।

हिन्दी
1
3
26
1.6K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
हमने इश्क़ किया बन्द कमरों में फ़िजिक्स पढ़ते हुए, ऊँची छतों पर बैठकर तारे देखते हुए, रोटियाँ सेक रही माँ के सामने बैठकर चपर चपर खाते हुए हमने नहीं रखी बटुए में तस्वीरें, किताबों में गुलाब, अलमारियों में चिट्ठियाँ। हमारे कस्बे में नहीं थे सिनेमाहॉल, पार्क और पब्लिक लाइब्रेरी हम तय करके नहीं मिले, हमने इश्क़ किया जिसमें सब कुछ अनिश्चित था, कहीं अचानक टकरा जाना सड़क पर और हफ़्तों तक न दिखना भी। और उन लड़कियों से किया इश्क़ हमने जिन्हें तमीज़ नहीं थी प्यार की। जिनके सुसंस्कृत घरों की चहारदीवारी में नहीं सिखाई जाती थी प्यार की तहज़ीब। हमने उनसे किया इश्क़ जिन्हें हमेशा जल्दी रहती थी किताबें बदलकर लौट जाने की, मुस्कुराकर चेहरा छिपाने की, मन्दिर के कोनों में अपने हिस्से का चुंबन लेकर वापस दौड़ जाने की। उनकी भाभियाँ उकसाती, समझाती रहती थीं उन्हें, मगर वे साथ लाती थी सदा गैस पर रखे हुए दूध का, छोटे भाई के साथ का या घर आई मौसी का ताज़ा बहाना जल्दी लौट जाने का।
हिन्दी
0
8
35
2.8K
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
आज फिर वही बात हुई। लॉ कॉलेज की फेयरवेल थी, सब गाने चल रहे थे, किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जैसे ही “जाटां का छोरा” सॉन्ग चला, तुरंत 20 लड़के आ गए और बंद करवा दिया। ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा तो कभी खत्म नहीं होगा। इतना पढ़-लिख लेने का क्या फायदा, अगर एक गाने से ही तुम्हारी चीजें आहत हो रही हैं?
The story Teller@Storytellerrr_

तीन दिन पहले मेरे एक स्कूलमेट की शादी थी, उसने हमें सबको इनवाइट किया था। हम सब पहुँच भी गए, शुरू में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था हम कुछ दोस्त बैठकर बातें कर रहे थे, हँसी-मजाक कर रहे थे। तभी जिसकी शादी थी, वो भाई आया और बोला, “चलो थोड़ा डांस करते हैं, फिर तुम लोग निकल जाओगे तो अच्छा नहीं लगेगा।” वहाँ पंजाबी सॉन्ग्स चल रहे थे ....मुंडा पंजाबी वाला, पुट्ट चमारां दे, सैनी कौन कहेगा, और छोरे भामनां के... सब चल रहे थे। किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। फिर अचानक 2 मिनट में “जाटां का छोरा” सॉन्ग चल गया और सबके फिल्टर शॉट हो गए। भाई, इतनी ही दिक्कत है तो यार शादी में बुलाया ही मत करो। घर-घर जाकर इनवाइट करते हो, फिर एक गाने में तुम्हारा सारा भाईचारा गायब हो जाता है। अजीब लोग हैं यार।

हिन्दी
1
0
9
806
The story Teller
The story Teller@Storytellerrr_·
सहज रहिए, आपकी हिम्मत ही आपकी सबसे बड़ी ढाल है। हम देख रहे हैं, हम साथ हैं। 🙌🤝 @khurpenchh
हिन्दी
0
2
14
479
The story Teller retweetledi
खुरपेंच
खुरपेंच@khurpenchh·
खुरपेंच इन 2024 •एक्सपोज्ड कोचिंग माफियाज •एक्सपोज्ड माल प्रैक्टिसेज इन कोचिंग इंडस्ट्री •UPSC फेक सर्टिफिकेट केसेज •एक्सपोज्ड ब्यूरोक्रेटिक करप्शन •एक्सपोज्ड गवर्नमेंट स्कीम्स •एक्सपोज्ड हेल्थ एंड एजुकेशन सिस्टम • एक्सपोज्ड फेक PR ऑफ ब्यूरोक्रेट्स खुरपेंच इन 2025 • एक्सपोज्ड ब्यूरोक्रेटिक करप्शन • एक्सपोज्ड गवर्नमेंट स्कीम्स • एक्सपोज्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑफ कंट्री • एक्सपोज्ड फेक अवार्ड्स • एक्सपोज्ड फेक PR • एक्सपोज्ड बेटिंग स्कैम्स • एक्सपोज्ड MPLADS • एक्सपोज्ड बहुत सारे छोटे मोटे इश्यूज • एक्सपोज्ड इंडियन मीडिया खुरपेंच इन 2026 • MPLADS • हम FSSAI को एक्सपोज करेंगे रिपोर्ट बन रही • टैक्स के पैसों का हिसाब लेंगे , पूरे देश में हमने 550 से ज्यादा RTI डाल रखी हैं, • IAS,IPS और IRS लॉबी को एक्सपोज करेंगे • इस साल करीब 50 फेक सर्टिफिकेट के केसेज को एक्सपोज करेंगे , हम लगातार काम कर रहे , • फेक ड्रग मैन्युफैक्चरिंग के नेक्सेस को एक्सपोज करेंगे , • फेक PR ऑफ लीडर्स एंड ब्यूरोक्रेट्स को एक्सपोज करेंगे, • 5 गवर्नमेंट की स्कीम्स को एक्सपोज करेंगे , रिपोर्ट बन रही , • CSR फंडिंग को चारों खाने चित्त करेंगे, • कुछ NGO हमारे निशाने पर हैं ,जो देश विरोधी और विकास विरोधी काम कर रहे , • इस साल हम कुछ बिजनेसस और बिजनेसमैन को एक्सपोज करेंगे, • कुछ छोटे छोटे इश्यूज है जिनपर आप लगातार रिपोर्ट देखते रहेंगे । आप सभी का साथ बने रहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
हिन्दी
221
2.5K
7.4K
135.5K