


Sunil Bhati | सुनील भाटी |
26 posts

@SunilBhati_X
RAcS (FD, GoR) | RAS 2023 - rank 181 | Teacher | RIE Ajmer | NCC | MSc Mathematics |










RSSB व RPSC द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं में उपस्थिति बहुत कम रह रही है । अभ्यर्थिगण सुझाव दें कि - जो अभ्यर्थी फॉर्म भरता है वह परीक्षा में बैठे ही और जो ना बैठे वह फॉर्म ही ना भरे । बीमारी के कारण, एक्सीडेंट इत्यादि कारणों से इतने अभ्यर्थी अनुपस्थित नहीं हो सकते ।



X-307 बोर्ड में Join करने के बाद पता चल रहा है कि candidates क्या क्या हथकंडे अपनाकर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं और कुछ कैंडिडेट्स ऐसा करने में सफल भी हो जाते हैं लेकिन इन हथकंडों में पूरा गिरोह शामिल होता है।हम जो अपराध या गलती करने की सोच भी नहीं सकते थे , वही अपराध /गलती करना आजकल कुछ कैंडिडेट्स के लिये साधारण बात हो गई है । अभी कुछ दिनों पूर्व एक कैंडिडेट ने बताया कि कुछ कैंडिडेट्स ने ग़लत दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाकर नौकरी प्राप्त करली है । ऐसे कुछ कैंडिडेट्स का मेडिकल एसएमएस जयपुर से करवाया तो पता चला कि उन्होंने ग़लत दिव्यांग सर्टिकेट्स जारी करवा कर पेश किया है । डॉक्टर्स की मिलीभगत बिना ग़लत certificate जारी नहीं हो सकता। ऐसे मिलीभगत से सर्टिकेट जारी करने वालों को भी अब पूछना आवश्यक ही गया है । अनुचित आचरण करने वालों व आपराधिक कृत्य में लिप्त होने वालों के विरुद्ध चारों तरफ़ से आक्रमण करना ही होगा ।Genuine, ईमानदार, मेहनती व पात्र अभ्यर्थियों को उनका हक़ मिलना ही चाहिए । बेईमान तत्वों को इनका हक़ छीनने की अनुमति नहीं दी जा सकती ।


युवा परीक्षाओं में देरी करवाकर भर्तियों को अटकाने वाले राजनेताओं, कोचिंग संस्थानों या अन्य व्यक्तियों के बहकावे में ना आएं। आप पूरी एकाग्रता के साथ तैयारी करें। प्रदेश सरकार की मंशा एकदम स्पष्ट है कि समय पर सभी भर्ती परीक्षाएं हों एवं युवाओं को समय पर नियुक्ति मिले।