RES Shiv Shankar choudhary retweetledi

राजस्थान सरकार द्वारा #RGHS योजना को बीमा कंपनियों के हवाले करने का निर्णय न केवल अव्यवहारिक है , बल्कि यह सीधे-सीधे कर्मचारियों के हितों पर आघात है। कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से राशि कटने के बावजूद , यदि उन्हें समय पर और समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती , तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।
आज RGHS की हालत यह है कि कर्मचारी मासिक अपने वेतन से कटौती करवा रहें हैं लेकिन अस्पताल में उनको RGHS का लाभ नहीं मिल रहा , आये दिन हड़ताल का नाम लेकर निजी अस्पताल कर्मचारियों को RGHS का लाभ नहीं दे रहे जिससे कर्मचारियों का करोड़ों रूपया कटौती हो रहा है लेकिन इलाज का खर्च जेब से करना पड़ रहा है।
RGHS जैसी कल्याणकारी योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा देना था, लेकिन वर्तमान निर्णय उस मूल भावना के विपरीत जाता दिख रहा है। तार्किक रूप से देखें तो जब कर्मचारी स्वयं अंशदान कर रहे हैं , तब उनके स्वास्थ्य अधिकारों को निजी कंपनियों के भरोसे छोड़ना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। इससे न केवल पारदर्शिता पर प्रश्न उठेंगे , बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच भी प्रभावित होगी।
कर्मचारियों में इस निर्णय को लेकर गहरा आक्रोश है। यदि सरकार ने शीघ्र ही इस पर पुनर्विचार नहीं किया , तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन की स्थिति बन सकती है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सरकार से आग्रह नहीं, स्पष्ट चेतावनी है कि कर्मचारी हितों की अनदेखी बंद करें - @officialRGHS को सुदृढ़ बनाएं तथा कटौती के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करें अन्यथा , राजस्थान का कर्मचारी वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष करेगा।
#RGHS #कर्मचारी_हित #RESLA #शिक्षक_एकता #EmployeeRights
@BhajanlalBjp @AvinashGehlot_ @KumariDiya @RajCMO @DrSatishPoonia @VasundharaBJP @svoruganti1466 @GovindDotasra @ashokgehlot51 @TikaRamJullyINC @DharmendraS_inc @RajGovOfficial @AshishModiIAS @drarushimalik @artizzzz

हिन्दी






















