

Syed ali wazir Aun🇮🇳
2.9K posts

@Syedaliwazir
Artist | Nohakhwan | Manqabatkhwan |Marsiyakhwan. Latest Updates Regarding Azadari Will Be Updated








मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने आज एक नया इतिहास रच दिया। वह ईरान कल्चर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से मुलाकात की और सैयद अली ख़ामनेई की शहादत पर ताज़ियत पेश की। मुलाकात के दौरान मौलाना ने स्पष्ट संदेश दिया कि ईरान और अमेरिका की इस लड़ाई में पूरी उम्मत, शिया-सुन्नी के भेदभाव के बिना, ईरान के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने फ़िलिस्तीन की मदद की है, इसलिए इस संघर्ष में सुन्नी मुसलमान भी ईरान के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है और हम सभी अमेरिका और इज़राइल को अपना साझा दुश्मन मानते हैं। #IranWar #SajjadNomani