TeamRLD

2.5K posts

TeamRLD banner
TeamRLD

TeamRLD

@TeamRLD1

Attend @RLDparty programs and grab a special interaction with our leaders including @jayantrld! साथ चलेंगे, साथ जीतेंगे! Join us on https://t.co/qBFRU8taWl

दिल में! Katılım Mart 2021
341 Takip Edilen10.3K Takipçiler
TeamRLD retweetledi
Rohit Agarwal
Rohit Agarwal@rohitagarwal850·
मेरठ में रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की बड़ी संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न ✅ व्यापारियों की समस्याओं—GST की जटिलताएं, ऑनलाइन व्यापार का प्रभाव और संगठन विस्तार—पर गहन चर्चा हुई। 👉 इस अवसर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं: 🔹 अभि सिंघल – जिला अध्यक्ष (मेरठ) 🔹 दीपक अग्रवाल – प्रदेश सचिव 🔹 संदीप गुप्ता – महानगर अध्यक्ष मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक त्यागी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल जी ने व्यापारियों की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया 💪 रालोद व्यापार प्रकोष्ठ अब और मजबूती से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करेगा। @jayantrld @RLDparty #RLD #Meerut #VyaparPrakoshth #TradersVoice #OrganizationStrength
Rohit Agarwal tweet mediaRohit Agarwal tweet mediaRohit Agarwal tweet mediaRohit Agarwal tweet media
हिन्दी
0
3
13
268
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
आज राष्ट्रीय लोक दल के संगठन महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी के मुख्य आतिथ्य में जनपद मेरठ के चेम्बर ऑफ कॉमर्स सभागार में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ की “संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक” आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज जी ने की। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल जी द्वारा अभि सिंघल जी को जिला अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल जी को प्रदेश सचिव एवं संदीप गुप्ता जी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार जी, राष्ट्रीय महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) ऋचा सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गोड़ जी, प्रदेश सचिव ओ.डी. त्यागी जी, प्रभारी जम्मू-कश्मीर विनय प्रधान जी, प्रदेश अध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) दीपक तोमर जी, प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे जी एवं प्रदेश महासचिव (किसान प्रकोष्ठ) अमित त्यागी आर.के. जी उपस्थित रहे। #TeamRLD
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
1
2
8
122
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
अंबेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के विधायकों-जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और जयंती के इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। #AmbedkarJayanti
हिन्दी
0
1
7
70
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
केंद्रीय मंत्री माननीय जयन्त चौधरी जी से आज देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित 25, तुगलक रोड आवास पर शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की। #TeamRLD
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
1
1
11
122
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
महाराष्ट्र, झारखंड, केरलम और त्रिपुरा में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। #TeamRLD #AmbedkarJayanti
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
0
2
9
121
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
तेलंगाना, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान हो रहा है बाबा साहेब का सम्मान राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने मनाई बाबा साहेब की जयंती। #AmbedkarJayanti #TeamRLD
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
0
3
12
122
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गाज़ियाबाद से लेकर लखनऊ राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता कर रहे हैं बाबा साहेब को नमन… #AmbedkarJayanti #TeamRLD
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
0
1
15
182
TeamRLD retweetledi
Jayant Singh
Jayant Singh@jayantrld·
जब बात आती है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तो हम उन्हें एक नजरिए से नहीं देख सकते उन्हें किस रूप में देखा जाए ये देखने वाले के नजरिए पर आधारित है।  मुझे उनमें एक विद्यार्थी दिखाई देता है जो जीवनभर सीखने, समझने और अध्ययन  करते रहने के इच्छुक रहे और विश्वभर के शिक्षा संस्थानों से शिक्षा ली।  मुझे उनमें एक सामाजिक कार्यकर्ता दिखता है जिसने समाज के सबसे लंबे समय से पीड़ितों की लड़ाई लड़ी। मुझे उनमें प्रसिद्ध वकील दिखता है जिसने विश्व भर के कानूनों का अध्ययन किया।  मुझे उनमें संविधान निर्माता दिखता है जिसने 50 से अधिक देशों के संविधान का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद भारतीय संविधान बनाया जो आज तक देश में लोकतंत्र को संभाले है। उनकी आत्मकथा 'वीजा के लिए प्रतीक्षा'  पढ़ने के बाद मुझे उनमें एक कुशल लेखक दिखाई देता है जिसने अपने पाठकों को अपनी कहानी से पूर्ण रूप से जोड़ दिया है।  मुझे उनमें एक अर्थशास्त्री दिखाई देता है जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए संरचनात्मक रूप रेखा प्रस्तुत की और सामाजिक अर्थशास्त्र के पहलुओं को उजागर किया। मुझे उनमें एक राजनीतिज्ञ दिखाई देता है जो लेबर पार्टी और समाज समता संघ जैसे अनेक राजनीतिक संस्थानों के निर्माता थे। मुझे उनमें एक नारीवादी दिखाई देता है जिसने औरतों की तरक्की से देश की तरक्की को मापा। जिसने जहां से, जिस नजरिए से उन्हें देखा उसे उनमें वह दिखाई दिया, क्योंकि सबके अपने अपने अंबेडकर है आज उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन। - Geetanjali, RLD Sarathi Intern
हिन्दी
12
52
228
6.7K
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
दिल्ली से लेकर गुजरात और चंडीगढ़, पंजाब तक राष्ट्रीय लोक दल के सिपाही कर रहे हैं बाबा साहेब को नमन... #AmbedkarJayanti
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
0
2
16
141
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के तत्वावधान में पटेल चौक पर आयोजित मेडिकल कैम्प का शुभारंभ संगठन महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी द्वारा किया गया। यह आयोजन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। #AmbedkarJayanti
TeamRLD tweet media
हिन्दी
0
3
13
137
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
आज 25 तुगलक रोड पर केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी, बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी, बिजनौर सांसद चन्दन चौहान जी एवं कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। #TeamRLD #AmbedkarJayanti
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
2
6
24
228
TeamRLD retweetledi
Anupam Mishra
Anupam Mishra@PtAnupammishra·
@RLDparty के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय श्री @jayantrld जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्य नाथ जी ने मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित किया । जनसभा में पार्टी के मंच पर विधायक गुलाम मोहम्मद भी मौजूद हैं। नफ़रती लोगों से सावधान रहें और सतर्क रहें।
Zakir Ali Tyagi@ZakirAliTyagi

आज जयंत चौधरी और CM योगी जी ने मुजफ्फरनगर में संयुक्त जनसभा की, जनसभा में RLD के मुस्लिम विधायक गुलाम मोहम्मद भी पहुंचे लेकिन उन्हें प्रशासन ने यह कहते हुए गेट पर ही रोक दिया कि "आपका नाम मंच पर बैठने वालों की सूची में नहीं।" @jayantrld इतनी जल्दी दूरी?

हिन्दी
1
13
25
500
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
शामली के कैराना में राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वावधान एवं उस्मान खान जी के नेतृत्व में भाईचारा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन) का आयोजकों द्वारा फूलमाला, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी साहब के सपनों को स्मरण करते हुए युवा शक्ति, मातृशक्ति, किसान-कमेरा एवं ग्रामीण प्रतिभाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया तथा आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द के साथ मजबूत समाज निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री प्रबुद्ध कुमार जी, श्री नरेन्द्र खजूरी जी, श्री दिलनवाज खान जी, श्री वाजिद अली जी, श्री ओ.डी. त्यागी जी, श्री अमित त्यागी आर.के. जी, श्री दिलप्रीत सिंह कोहली जी, श्री मारूफ जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। #TeamRLD
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
2
4
18
254
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
राष्ट्रीय युवा लोकदल एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित नारी संवाद एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में समरीन राजपूत के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने लोकदल परिवार की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ऋचा सिंह जी रहीं तथा कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष युवा लोकदल श्री विवेक कुमार बाफ़र जी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सरला सिंह जी, सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शिवानी खत्री जी, युवा लोकदल जिला अध्यक्ष श्री अभिमन्यु लालसाना जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। #TeamRLD
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
0
4
10
136
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
मुरादाबाद के कांठ स्थित भीकनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल कुमार जी के मुख्य आतिथ्य में भाईचारा एवं समरसता समारोह का आयोजना हुआ। कार्यक्रम का संयोजन श्री अभिनय चौधरी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौधरी सरजीत सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी जी, श्री सरदार सिंह भंडुला, श्री शाहनवाज मलिक, श्री पीयूष चौहान, श्री राहुल बालियान, श्री अमरजीत सिंह, श्री रोबिन चौधरी, श्री पुनीत पुरोहित, श्री अमन ढिल्लों सहित सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहब के विचारों को अपनाकर सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। #BabaSahebAmbedkar
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
2
3
17
198
TeamRLD
TeamRLD@TeamRLD1·
हापुड़ के सिंभावली में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में संगठन की ताकत और विचारधारा की स्पष्ट झलक दिखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के किसान-हितैषी सिद्धांतों और दिवंगत चौधरी अजीत सिंह जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय लोकदल आज भी सामाजिक न्याय, किसान सम्मान और मजबूत संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। श्री जयन्त चौधरी जी के नेतृत्व में हर कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। #RLD #JayantChaudhary
TeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet mediaTeamRLD tweet media
हिन्दी
2
4
24
232