The Tejal Media
4.4K posts

The Tejal Media
@TheTejalMediaIN
पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे भारत की सही, सटीक खबरे आप तक पहुंचाना ही हमारा ध्येय !! [email protected]
Barmer Rajsthan Katılım Aralık 2021
14 Takip Edilen18.7K Takipçiler

फिलहाल जनता सो रही है...
किसी के रहने अथवा जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, आप देख लीजिए, जिला प्रमुख, पंच, सरपंच, प्रधान… राजस्थान में कार्यकाल खत्म होने के बाद पद पर नहीं रहे, और नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास भी पावर नहीं है, फिर भी सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है। मजाल है कि जनता कुछ बोले जनता ने जैसे चुप्पी साध ली है।
हमारे बाड़मेर वालों के तो कलेक्टर भी नहीं है, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कोई जनप्रतिनिधि नहीं बोल रहा, क्योंकि चाहे कोई सरकार में हो या विपक्ष में अधिकारी और ठेकेदार के काम आसानी से चल रहे हैं। दुःखी सिर्फ जनता है, मगर जनता भी क्रांति सोशल मीडिया पर ही फैला रही है। जाति, धर्म, समुदाय और अपने-अपने आकाओं पर लड़ाई लड़ी जा रही है असल मुद्दे पीछे छूट गए हैं।
मीडिया को कोसते लोग थकते नहीं, पर आत्माएं ज्यादातर मृतप्राय लगती हैं सब अपने स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं। फर्क तब पड़ता है जब किसी के घर कमाने वाला चला जाए, या मासूम बच्चों के सिर से साया उठ जाए बाकी सब मजे में हैं। नेता बयान तक सीमित हैं, और हमारे होनहार बेरोजगार भाई ऑनलाइन युद्ध लड़ रहे हैं।
फिर सवाल उठाते हैं—“सवाल पूछना सिर्फ मीडिया का काम है?” तो जब जनता को कोई तकलीफ, परेशानी या समस्या ही नहीं दिखती, तो बड़ा सवाल ये है कि जनता की नींद कब खुलेगी? सरकारी कार्यालयों में जवाबदेही कोई उठाना नहीं चाहता, जिम्मेदार मौज कर रहे हैं—फिर भी इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। अगर किसी ने जहमत उठाई भी, तो वो निजी जलन या व्यक्तिगत टिप्पणी तक सीमित रहेगा।
मीडिया से उम्मीद है कि वह सब कुछ करे, क्योंकि फिलहाल जनता सो रही है। लेकिन याद रखिए जिस दिन जनता जाग गई, उस दिन नेताओं और अधिकारियों की रातों की नींद उड़ जाएगी। सवाल ये है वो दिन आखिर कब आएगा?
पंचायती राज और शहरी सरकारों का कार्यकाल खत्म हो चुका है, चुनाव नहीं हो रहे। प्रशासनिक फेरबदल संभव है, लेकिन जब तक कार्यशैली नहीं बदलती, तब तक आम जनता को कोई फायदा नहीं मिलने वाला। फिलहाल तो सरकारी तंत्र में अघोषित “लॉकडाउन” चल रहा है काम करने में। अगर किसी पीड़ित को किसी कार्यालय या अधिकारी से काम है, तो “दो गज की दूरी” जरूरी है ज्यादा बोलना, खांसना, चिल्लाना, जोर से आवाज लगाना मना है। कृपया बचाव ही उपचार है।
कोई आवाज नहीं करेगा क्योंकि जनता सो रही है। बाकी आवश्यक सामग्री के भंडार भरे पड़े हैं, सरकार चौकन्नी है, सब कुछ वैसा ही चल रहा है। भले ही जनप्रतिनिधि और अधिकारी न हों आप लगे रहो, मगर मूल मुद्दों पर मत आना।
फिलहाल जाति, धर्म, समुदाय और “आपका नेता खतरे में है” सम्मेलन करो, नए नेता पैदा करो। क्योंकि पुराने वाले कुछ खास उखाड़ नहीं पाए। बाकी काम तो छोड़ो एक जिले का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जिला कलेक्टर तक नहीं ला पाए। या तो स्थानीय नेताओं की पसंद का, हिस्सेदारी वाला अधिकारी नहीं मिला, या जो आ रहे हैं वो पसंद नहीं हैं।
खैर, बेरोजगारी दूर है
सबको सोशल मीडिया पर काम मिल चुका है। कोई गलती से पढ़ ले या छोटा-मोटा रोजगार शुरू कर दे, तो उसे मत करने देना।
फिलहाल… जनता सो रही है।

हिन्दी

पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री जगराम पुरीजी (मठाधीश, पनोणीयों का तला) के सानिध्य में एक विशेष आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक यात्रा का आज शुभारंभ हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य देश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान स्थलों का भ्रमण कर उनकी पवित्र मिट्टी (रज कण) को एकत्रित करना है, ताकि गुरुदेव आश्रम में देशभक्ति और बलिदान की अमर गाथाओं का स्मारक स्थापित किया जा सके।
चार दिवसीय इस यात्रा में राजस्थान एवं पंजाब के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। प्रमुख रूप से हल्दीघाटी (उदयपुर), कुंभलगढ़ दुर्ग (राजसमंद), लोहागढ़ किला (भरतपुर) – महाराजा सूरजमल जी की वीरता का प्रतीक, तथा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में साहिबजादा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के शहीदी स्थल पर दर्शन किए जाएंगे।
यात्रा के दौरान इन पवित्र स्थलों की मिट्टी को माथे से लगाकर, तिलक कर सम्मानपूर्वक आश्रम में लाया जाएगा, जिसे आगामी स्मारक में स्थापित किया जाएगा। साथ ही अन्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों का भी अवलोकन एवं अध्ययन किया जाएगा, जिससे तथ्यात्मक और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त हो सके।
इस पूरे यात्रा क्रम में टीम तेजल मीडिया भी साथ रहेगी और आपको पल-पल की खबर, दर्शन एवं विशेष कवरेज उपलब्ध कराएगी। दर्शक, पाठक एवं शुभचिंतक तेजल मीडिया के माध्यम से गुरुदेव के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सभी भक्तजन, अनुयायी एवं शुभचिंतक जहां भी यात्रा का पड़ाव होगा या मार्ग में अवसर मिले, वहां पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
समय-समय पर यात्रा की संपूर्ण जानकारी आप सभी के साथ साझा की जाती रहेगी।

हिन्दी

तेजल मीडिया – आपकी आवाज़, आपका विश्वास
तेजल मीडिया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म शुरू किए को दो वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। हमने आम, ग्रामीण और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बैठे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज़ उठाने का प्रयास किया है।
दूसरी ओर आमजन का विश्वास और स्नेह भी हमें भरपूर मिला, जिसका परिणाम आपके सामने है कि मोटर वाहन मालिक खुद की गाड़ी से बड़े ही आदर सम्मान के साथ The Tejal Media का लोगो लगवा रहे हैं। करीबन 10 से ज्यादा ऑल इंडिया परमिट की भार वाहक गाड़ियों पर स्वेच्छा से लोगो लगाकर हमें दिल और सिर आंखों पर बिठाया है।
हालांकि मैं व्यक्तिगत रूप से किसी को नहीं जानता हूं, ज्यादातर की जानकारी सोशल मीडिया अथवा शुभचिंतकों के माध्यम से ही है। यह हमारा सौभाग्य है कि मुझे तेजल मीडिया की जिम्मेदारी तेजाजी के आशीर्वाद से मिली और किसान, कमेरे, शोषित व पीड़ित की आवाज उठाने का अवसर मिला है।
हालांकि लोगों ने करोड़ों कमाए होंगे, मगर The Tejal Media ने नाम, इज्जत और शोहरत कमाई है। हमारी असली पूंजी आप जैसे सकारात्मक सोच के धनी दर्शकों, पाठकों, श्रोताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों का साथ है।
करीबन 12 लाख से अधिक हमारे विभिन्न प्लेटफॉर्म से जुड़े सज्जनों ने तेजल मीडिया को पलकों पर बिठाया है। आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उस एहसान का कर्ज हम भरसक चुकाने का प्रयास करेंगे।
हमने तो एक छोटा सा प्रयास किया था, लेकिन आप शुभचिंतकों ने तेजल मीडिया को The Tejal Media ब्रांड बना दिया है।
आज खबर हम कर रहे हैं, कल कोई और करेगा, लेकिन आपकी बुलंद आवाज के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म तैयार हो चुका है, जो सदैव अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज को पुरजोर तरीके से उठाता रहेगा।
The Tejal Media भ्रष्टाचार की पोल खोलने के साथ-साथ भ्रम तोड़ने और धरातल की सच्चाई दिखाने का सदैव आधार स्तंभ रहेगा।
इस दौरान हजारों तकलीफें, असामाजिक तत्वों की गालियां, टॉर्चर, बदनामी और राह में रोड़े भी सहन किए, परंतु आप जैसे सकारात्मक सोच वाले लोगों ने मजबूती के साथ हमारी टीम का साथ दिया।
तेजाजी महाराज के आशीर्वाद से हर चुनौती का सामना किया और आगे भी करते रहेंगे।
बाकी नकारात्मक लोगों के लिए आप जैसे लोगों का साथ ही हमारे लिए “रामबाण औषधि” है।
🙏 आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।


हिन्दी