
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्विटर हैडल SI Radha Paswan (User id @Vardaan1430) द्वारा छद्म प्रतिरूपण कर भ्रामक ट्विट वायरल किया गया जिसके सम्बन्ध मे दिनांक 08.05.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0 64/2026 धारा 221,292,319(2),353(1)B भारतीय न्याय संहिता व 66D IT Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहें ।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice

हिन्दी


