UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD

262 posts

UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD banner
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD

UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD

@UPPSCB

UP Police Sports Control Board Promoting Sports | Building Champions Discipline | Dedication | Determination

LUCKNOW Katılım Eylül 2024
44 Takip Edilen382 Takipçiler
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर–2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी लखनऊ में भव्य रूप से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन टीम इवेंट में महिला वर्ग में रजत पदक 🥈 एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक 🥉 अर्जित किया। वहीं टेबल टेनिस टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक 🥇🥇 जीतकर दोनों चैम्पियनशिप अपने नाम कीं। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
1
1
5
115
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
The shuttle is up. The rally has begun Graced by the presence of Hon’ble CM Shri Yogi Adityanath Ji, the 2nd All India Police Badminton & Table Tennis Cluster 2025–26 was inaugurated in Lucknow on 09.05.2026. From powerful smashes to sharp spins, India’s police sportspersons
English
4
109
132
6.2K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर–2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09 मई से 13 मई 2026 तक लखनऊ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत टेबल टेनिस मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित हो रहे हैं। इस अवसर पर एडीजी पीएसी श्री डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार एवं आईजी पीएसी मध्य जोन व सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड श्री प्रीतिंदर सिंह द्वारा प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। ✨🏓
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
1
1
4
148
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025–26 का शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दिनांक 09 मई से 13 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की कुल 42 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
0
3
113
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
“Precision, composure & the will to compete.” #TeamUPP TT player Arvind Chaudhary, representing Uttar Pradesh Police, has consistently delivered standout performances at national police championships. At the 1st All India Police Badminton & Table Tennis Cluster 2024–25 held in
English
10
100
115
6.2K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
“Built through years of discipline & perseverance” International badminton player Simran Chaudhary, hailing from Moradabad, Uttar Pradesh, continues to make her mark while representing both India and Uttar Pradesh Police on the court. A proud “Kushal Khiladi”, she has
English
4
97
112
4.8K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
“Ready to compete. Ready to represent” Catch Kapil Chaudhary of #TeamUPP in action at the 2nd All India Police Badminton Cluster, Lucknow 2025–26. An international badminton player from Saharanpur, he has achieved a career-high world ranking in the 70s and continues to
English
21
97
124
9.1K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
From Moradabad to the international stage, Simran Chaudhary’s journey is built on discipline, consistency and intent. A proud Kushal Khiladi, representing Uttar Pradesh Police and India, she continues to push forward match by match, point by point. Wishing her the very best for
UP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet mediaUP POLICE tweet media
English
4
111
165
7K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
Gungun Sahu, Sub-Inspector, Uttar Pradesh Police and a recognised athlete under the Kushal Khiladi Yojana, is ready to step onto the court and represent #TeamUPP with focus, discipline & intent. She has already represented India at the World Table Tennis Championships and
English
2
110
128
5K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
RT @Uppolice: Training hard. Playing harder. Serving strongest. UP Police’s outstanding sportspersons are in full preparation mode for the…
English
0
4
0
35
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
“Training hard. Hosting proud.” Our players are sweating it out with relentless focus and unmatched intensity for a prolific showdown at the Police Games. #TeamUPP is excited to host the mega event and ready to welcome all participant teams to Lucknow for the 2nd All India
English
20
404
331
14.9K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का स्वर्णिम क्षण 💙✨ हमारी कुश्ती टीम की उत्कृष्ट और दमदार खिलाड़ी पुष्पा यादव ने सान्या, चीन में आयोजित 6th एशियन बीच गेम्स–2026 में 59 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल 🥇 जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का मान और ऊँचा कर दिया 🇮🇳🌟 फाइनल मुकाबले में पुष्पा यादव ने एशियाई चैंपियन चीन की खिलाड़ी शिए मेंगयू को 3-0 से पराजित कर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया 👏🔥 आपकी यह उपलब्धि केवल जीत नहीं, बल्कि समर्पण, मेहनत और जुनून का प्रतीक है। दिल से बधाई—आप यूँ ही नई ऊँचाइयों को छूती रहें, पूरा प्रदेश आप पर गर्व करता है 💪✨
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
1
6
181
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
दिनांक 26/03/2026 को भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम नेशनल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस एथलेटिक्स टीम की खिलाड़ी महिला आरक्षी कुमारी सलोनी नागर, जो वर्तमान में मेरठ में नियुक्त हैं, ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है । महिला आरक्षी कुमारी सलोनी नागर ने 400 मीटर दौड़ को मात्र 53.73 सेकंड में पूरा करते हुए वर्ष 2005 में पिंकी प्रमाणिक द्वारा बनाए गए 53.89 सेकंड के 19 वर्ष पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया । उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप महिला आरक्षी कुमारी सलोनी नागर का चयन वर्ल्ड एथलेटिक रिले 2026 में किया गया है जो दिनांकः 02.05.2026 से 03.05.2026 तक बोत्सवाना के गौबोरेन स्थित बोत्सवाना नेशनल स्टेडियम में किया जायेगा ।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
0
0
100
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
25वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025–26, दिनांक 08 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक टिहरी लेक, उत्तराखंड में आईटीबीपी द्वारा आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित पदक अर्जित किए— a. 500 मीटर कैनोइंग (चार सदस्यीय स्पर्धा) — रजत पदक (1) आरक्षी अजय पाल (2) आरक्षी अभिषेक (3) मुख्य आरक्षी अभय (4) आरक्षी अंकित मालवीय b. 500 मीटर कैनोइंग (एकल स्पर्धा) — स्वर्ण पदक (1) मुख्य आरक्षी विशाल कुमार c. 500 मीटर डबल स्कल्स (रोइंग स्पर्धा) — स्वर्ण पदक (1) उप निरीक्षक करणवीर सिंह भिंडर (2) उप निरीक्षक शोभित पांडे d. 200 मीटर कैनोइंग (एकल स्पर्धा) — रजत पदक (1) मुख्य आरक्षी कवलजीत सिंह e. 500 मीटर कयाकिंग (चार सदस्यीय स्पर्धा) — रजत पदक (1) मुख्य आरक्षी सागर चौधरी (2) मुख्य आरक्षी अभिमन्यु पटेल (3) आरक्षी हर्ष कुमार (4) मुख्य आरक्षी रौनक f. 500 मीटर कयाकिंग (द्वय स्पर्धा) — रजत पदक (1) मुख्य आरक्षी सत्यम बालियान (2) आरक्षी अंकुर दुबे g. 500 मीटर कैनोइंग (द्वय स्पर्धा) — कांस्य पदक (1) आरक्षी शिव बच्चन (2) मुख्य आरक्षी विशाल कुमार h. 2000 मीटर डबल स्कल्स (रोइंग स्पर्धा) — कांस्य पदक (1) मुख्य आरक्षी लोकेश (2) उप निरीक्षक शोभित पांडे उक्त प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का नाम गौरवान्वित हुआ है। सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
1
0
269
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
25वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025-26, दिनांक 08 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक का आयोजन टिहरी लेक, उत्तराखंड में आई.टी.बी.पी. द्वारा किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक अर्जित किए गए, जिनका विवरण निम्नवत है— 🏆 पदक विवरण 1. कयाकिंग (के-4) – 1000 मीटर — स्वर्ण पदक बृजमोहन यादव अंकुर दुबे सत्यम बालियान दीपांशु भारतीय 2. कैनोइंग (सी-1) – 1000 मीटर — स्वर्ण पदक विशाल कुमार 3. कैनोइंग (सी-2) – 1000 मीटर — स्वर्ण पदक अभय प्रदीप 4. कयाकिंग (के-1) – 1000 मीटर — स्वर्ण पदक अभिमन्यु पटेल 5. कयाकिंग (के–2) –1000 मीटर स्पर्धा — रजत पदक सागर चौधरी रौनक 6. कैनोइंग (सी-4) – 1000 मीटर — कांस्य पदक प्रियांशु नागर नितिन सिंह अर्जुन कुमार अजयवीर इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन एवं सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड महोदय द्वारा उपरोक्त खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। साथ ही उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
1
3
286
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
दिनांक 01 से 04 अप्रैल 2026 तक द्वितीय चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) बॉक्सिंग कप 2026 का आयोजन आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे (महाराष्ट्र) में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया पुलिस टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं पदक हासिल कर विभाग का नाम गौरवान्वित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है- 1. आस्था पाहवा – 65–70 किलोग्राम भार वर्ग – रजत पदक 2. सिवी – 60–65 किलोग्राम भार वर्ग – कांस्य पदक दोनों खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन, तकनीकी कौशल एवं संघर्षशीलता का उत्कृष्ट परिचय दिया। यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतिफल है। इनके इस शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पुलिस एवं ऑल इंडिया पुलिस टीम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित हुआ है।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
1
9
595
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
दिनांक 29 मार्च 2026 से 03 अप्रैल 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025–26 के अंतर्गत वैज्ञानिक सहायता से अन्वेषण प्रतियोगिता (ऑब्जर्वेशन प्रैक्टिकल टेस्ट) में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी सत्येन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच आरक्षी सत्येन्द्र कुमार ने अपनी सूक्ष्म अवलोकन क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया। आरक्षी सत्येन्द्र कुमार वर्तमान में जनपद कौशाम्बी पुलिस लाइन में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस टीम को गौरव प्राप्त हुआ है, बल्कि पूरे विभाग का मान भी बढ़ा है।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
1
7
445
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
दिनांक 29 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (2025–2026) के अंतर्गत कंप्यूटर प्रतियोगिता (इवेंट–II) में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी अज्रुद्दीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच अज्रुद्दीन ने अपने तकनीकी ज्ञान, दक्षता एवं सूझबूझ का शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ा है। उनकी इस सफलता पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet mediaUP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
2
15
1.1K
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
उत्तर प्रदेश पुलिस की बास्केटबॉल टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर्ष डागर एवं कुशल सिंह का चयन एशिया कप 2026 के लिए किया गया है, जो कि 01 अप्रैल 2026 से 05 अप्रैल 2026 तक सिंगापुर में आयोजित किया जाएगा। यह उपलब्धि दोनों खिलाड़ियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाता है कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार द्वारा दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
0
0
106
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD
कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयनित उत्तर प्रदेश पुलिस की ताइक्वांडो टीम की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी पूजा यादव ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए -62 किलोग्राम भार वर्ग में एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। पूजा यादव का यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत खेल जीवन के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भी गर्व का विषय है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। आशा है कि वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।
UP POLICE SPORTS CONTROL BOARD tweet media
हिन्दी
0
1
1
305