UPSRTC

9K posts

UPSRTC banner
UPSRTC

UPSRTC

@UPSRTCHQ

Official Twitter handle of Uttar Pradesh State Road Transport Corporation.

Lucknow, India Katılım Temmuz 2014
155 Takip Edilen78K Takipçiler
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
आज दिनांक 21.07.2026 को @UPSRTCHQ के सभागार में प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के परिचालन, राजस्व, मानव संसाधन, यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं परिचालन विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों एवं डिपो के प्रदर्शन का आकलन किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान क्रू ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से ड्यूटी स्लिप की उपलब्धता एवं क्रू वेरिएशन, दिनांक 13.07.2026 से 19.07.2026 के मध्य हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, आउटसोर्स संविदा परिचालक, संविदा चालक एवं महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया की प्रगति, विभिन्न क्षेत्रों एवं डिपो के परिचालन प्रतिफल, लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, प्रति बस प्रतिदिन आय, ईंधन दक्षता तथा निष्प्रयुक्त बसों की संख्या में कमी लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राजस्व संग्रह में वृद्धि, परिचालन दक्षता में सुधार तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रबंध निदेशक महोदय ने उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को बसों, मानव संसाधनों एवं अन्य परिचालन संसाधनों का दक्षतापूर्वक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा एवं वर्षा ऋतु के दृष्टिगत विशेष परिवहन प्रबंधन, अतिरिक्त बसों की उपलब्धता, यात्रियों की सुरक्षा, संवेदनशील मार्गों पर सतत निगरानी, यातायात समन्वय तथा निर्बाध एवं सुचारु परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, परिचालन दक्षता एवं राजस्व वृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने पर विशेष बल दिया। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। साप्ताहिक समीक्षा, प्रभावी अनुपालन — सुरक्षित यात्रा, श्रेष्ठ सेवा। #UPSRTC #ReviewMeeting #OperationalEfficiency #SafeOperations #PassengerService #uproadways
UPSRTC tweet media
हिन्दी
6
3
21
3.5K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा हेतु UPSRTC की विशेष बस सेवा मुड़िया पूर्णिमा मेला–2026 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा 23 से 30 जुलाई 2026 तक मथुरा एवं गोवर्धन क्षेत्र के लिए 1,000 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रिजर्व बसों की व्यवस्था, प्रमुख रेलवे स्टेशन एवं महत्वपूर्ण स्थलों से विशेष बस सेवाओं का संचालन तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के माध्यम से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आस्था की राह में, सुरक्षित यात्रा का साथ। #UPSRTC #MudiaPurnimaMela2026 #Mathura #Govardhan #SafeJourney #UttarPradesh #PublicService #uproadways
UPSRTC tweet media
हिन्दी
6
7
20
8.6K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
आज दिनांक 14.07.2026 को @UPSRTCHQ के सभागार में प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के परिचालन, राजस्व, मानव संसाधन, यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं परिचालन विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रबंध निदेशक महोदय ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं दक्षतापूर्वक उपयोग करते हुए निर्धारित परिचालन एवं राजस्व लक्ष्यों की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों सहित समस्त बस सेवाओं के सुरक्षित, निर्बाध एवं कुशल संचालन, आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल प्रणालियों के प्रभावी उपयोग तथा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के परिचालन एवं राजस्व प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए सुधार अपेक्षित बिंदुओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण, प्रभावी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यान्वयन के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, परिचालन दक्षता एवं सेवा गुणवत्ता में वृद्धि तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, प्रवर्तन संबंधी कार्यों में अधिक दक्षता एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, विशेष अभियान अवधि (सीजन) के दौरान अनियमितताओं पर प्रभावी रोकथाम करने तथा सुरक्षित, सजग एवं दुर्घटना-रहित बस संचालन के माध्यम से निगम की सुरक्षित एवं विश्वसनीय परिवहन सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। सतत समीक्षा • दक्ष संचालन • उत्कृष्ट यात्री सेवा #UPSRTC #WeeklyReview #PublicTransport #UttarPradesh #UPRoadways
UPSRTC tweet media
हिन्दी
8
6
32
5K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
बलिया–लखनऊ मार्ग पर 'दानवीर भामाशाह जी एक्सप्रेस सेवा' का शुभारंभ दिनांक 12 जुलाई, 2026 को माननीय श्री दयाशंकर सिंह जी (राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा बलिया–लखनऊ मार्ग पर संचालित होने वाली दानवीर भामाशाह जी एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री नीरज शेखर जी (राज्यसभा सांसद), माननीय श्री नारद राय जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक (RM), सेवा प्रबंधक (SM), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM), बलिया सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह नई एक्सप्रेस सेवा बलिया एवं लखनऊ के मध्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम, समयबद्ध एवं विश्वसनीय यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा क्षेत्रीय आवागमन को और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जनहित में समर्पित — सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध। #UPSRTC #DayashankarSingh #Ballia #Lucknow #DanveerBhamashahExpress #UttarPradesh #PublicTransport #JanSeva #SafeTravel #ExpressService
UPSRTC tweet media
हिन्दी
8
5
34
8K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत महावृक्षारोपण अभियान-2026 में सहभागिता करते हुए UPSRTC द्वारा प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों एवं डिपो परिसरों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने हेतु पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं सतत विकास के प्रयासों को निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है। आइए, प्रकृति संरक्षण के इस जनआंदोलन में सहभागी बनें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें। #EkPedMaaKeNaam #Mahavriksharopan2026 #UPSRTC #HaritUttarPradesh #Environment #JanBhagidari
UPSRTC tweet media
हिन्दी
4
5
20
8.5K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
जनसेवा के संकल्प के साथ UPSRTC प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वसनीय परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्यरत है। आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के माध्यम से सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा रही है। "सुरक्षित सफर, सशक्त उत्तर प्रदेश — जनसेवा में सदैव तत्पर UPSRTC।" #UPSRTC #SafeTravel #UttarPradesh #PublicTransport #JanSeva #ViksitUttarPradesh
UPSRTC tweet media
हिन्दी
10
4
25
5.4K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ, समयबद्ध एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों को अपनाकर परिवहन सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं यात्री-केंद्रित बनाया जा रहा है। निगम द्वारा आधुनिक एवं हरित बस डिपो का विकास, डिजिटल टिकटिंग एवं ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली का उन्नयन, AI एवं ML आधारित DMS प्रणाली का विकास, PPP मॉडल के माध्यम से आधुनिक बस टर्मिनलों का विकास तथा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन एवं विस्तार जैसी अनेक जनहितकारी पहलें संचालित की जा रही हैं। 'मार्गदर्शी' ऐप के माध्यम से यात्रियों को बसों की रियल-टाइम ट्रैकिंग एवं यात्रा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए UPSRTC बेहतर, आधुनिक एवं विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। #UPSRTC #UttarPradesh #PublicTransport #SafeTravel #DigitalIndia #ElectricMobility
UPSRTC tweet media
हिन्दी
8
3
34
10.9K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
आज, दिनांक 07.07.2026 को @UPSRTCHQ के सभागार में प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्रों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिचालन प्रतिफल, चालक-परिचालक प्रबंधन, राजस्व, दुर्घटना नियंत्रण, मानव संसाधन, भर्ती की प्रगति, आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल प्रणालियों के प्रभावी उपयोग, वर्षा ऋतु की तैयारियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रबंध निदेशक महोदय ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को उपलब्ध मानव एवं भौतिक संसाधनों के साथ-साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल प्रणालियों का अधिकतम एवं दक्षतापूर्वक उपयोग सुनिश्चित करने, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने, वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध बस संचालन बनाए रखने तथा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं विश्वसनीय परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में परिचालन एवं राजस्व संबंधी उपलब्धियों के साथ-साथ सुधार अपेक्षित क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। सतत समीक्षा • आधुनिक प्रौद्योगिकी से सशक्त दक्ष संचालन • सुरक्षित एवं उत्कृष्ट यात्री सेवा #UPSRTC #UPRoadways #ReviewMeeting #OperationalEfficiency #DigitalGovernance #SafeOperations #PassengerService
UPSRTC tweet mediaUPSRTC tweet media
हिन्दी
13
5
37
11.4K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
यात्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, UPSRTC की बसों एवं मार्गदर्शी मोबाइल ऐप में SOS सुविधा सक्रिय है। आपातकालीन स्थिति में यह सुविधा त्वरित सहायता एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने में सहायक है। यह पहल सुरक्षित, विश्वसनीय एवं तकनीक-सक्षम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में UPSRTC के सतत प्रयासों का हिस्सा है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं भरोसेमंद यात्रा अनुभव सुनिश्चित हो सके। सुरक्षा के साथ विश्वास, हर यात्रा के साथ। #UPSRTC #PassengerSafety #SafeJourney #SafetyFirst #WomenSafety #uproadways
UPSRTC tweet media
हिन्दी
14
8
55
18.1K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
Invest in the Future of Mobility The Uttar Pradesh State Road Transport Corporation (UPSRTC) invites bids under the Public-Private Partnership (PPP) Model for the development of 36 High-Tech Premium Bus Stations with integrated commercial infrastructure across Uttar Pradesh. The project aims to create modern, world-class transport hubs with opportunities for commercial development, enhancing passenger amenities while promoting sustainable urban infrastructure and economic growth. Last Date for Submission of Bids: 08 July 2026 | 03:00 PM (IST) Tender documents are available at: etender.up.nic.in For more information, visit the official UPSRTC website: upsrtc.up.gov.in #UPSRTC #InvestUP #PPP #Infrastructure #Mobility #UttarPradesh #GovernmentOfUttarPradesh
UPSRTC tweet media
English
4
2
20
5.9K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
आज दिनांक 30.06.2026 को @UPSRTCHQ के सभागार कक्ष में प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिचालन प्रतिफल, क्रू ड्यूटी प्रबंधन, दुर्घटना समीक्षा, आउटसोर्स परिचालक एवं संविदा चालक भर्ती, महिला परिचालक भर्ती, राजस्व प्राप्ति, ईंधन दक्षता, अनुपयोगी बसों की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण हेतु प्रभावी उपाय अपनाने, उपलब्ध संसाधनों के समुचित एवं प्रभावी उपयोग, निगम की आय में वृद्धि तथा यात्री सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में घाटे में संचालित क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को राजस्व वृद्धि तथा परिचालन प्रतिफल को अपेक्षित स्तर तक लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि आगामी समीक्षा तक अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। अन्यथा, संबंधित अधिकारियों के उत्तरदायित्व का निर्धारण नियमानुसार किया जाएगा। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। सतत समीक्षा • सुरक्षित संचालन • गुणवत्तापूर्ण यात्री सेवा। #UPSRTC #ReviewMeeting #PublicService #UPRoadways
UPSRTC tweet mediaUPSRTC tweet mediaUPSRTC tweet media
हिन्दी
17
5
37
9K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा PPP मॉडल पर फेज–2 के अंतर्गत प्रदेश में 36 आधुनिक प्रीमियम बस स्टेशन एवं वाणिज्यिक परिसरों के विकास हेतु निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से बस स्टेशनों को आधुनिक ट्रांजिट हब एवं वाणिज्यिक केन्द्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि: 08 जुलाई 2026, अपराह्न 03:00 बजे तक विवरण: etender.up.nic.in #UPSRTC #PPP #InvestmentOpportunity #UttarPradesh #Infrastructure #BusStations
UPSRTC tweet media
हिन्दी
5
9
46
54K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
आज दिनांक 23.06.2026 को @UPSRTCHQ के सभागार कक्ष में प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिचालन दक्षता, बसों की उपलब्धता, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, राजस्व प्राप्ति, मानव संसाधन प्रबंधन तथा भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों, बसों एवं परिसरों में अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन, उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग, निगम की आय में वृद्धि तथा यात्री सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में घाटे में संचालित क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को राजस्व वृद्धि एवं परिचालन प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि आगामी समीक्षा में भी अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। समन्वित प्रयासों, प्रभावी कार्ययोजना एवं सेवा गुणवत्ता के निरंतर संवर्धन के माध्यम से #UPSRTC यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। #WeeklyReview #MonsoonPreparedness #FireSafety #PublicTransport #UttarPradesh #uproadways
UPSRTC tweet mediaUPSRTC tweet mediaUPSRTC tweet media
हिन्दी
19
2
26
16.7K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2026 उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के अंतर्गत @UPSRTCHQ, लखनऊ परिसर स्थित उद्यान में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए योग, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्त्व को रेखांकित किया। योग अपनाएँ, स्वस्थ रहें, खुशहाल जीवन बनाएँ। #InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #YogaDay #UPSRTC #HealthyLiving #YogaForAll #Lucknow #InternationalYogaDay
UPSRTC tweet media
हिन्दी
3
2
16
2.1K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
योग से निरोग, निरोग से प्रगति। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त समाज की आधारशिला है। आइए, नियमित योग को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएँ। #InternationalYogaDay #YogaDay #UPSRTC #UttarPradesh #YogaForHealth #HealthyLife #YogaSeNirog #NirogSePragati
UPSRTC tweet media
हिन्दी
0
2
17
1.3K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
NEET UG 2026 | 50% Fare Concession Under the directions of @UPGovt, Uttar Pradesh State Road Transport Corporation will provide a 50% fare concession to NEET UG 2026 candidates travelling on 20 & 21 June 2026 across all UPSRTC bus services. Candidates must carry their valid NEET UG 2026 Admit Card to avail the concession. #UPSRTC #NEETUG2026 #StudentSupport #uproadways
UPSRTC tweet media
English
7
4
22
2.2K
UPSRTC
UPSRTC@UPSRTCHQ·
NEET UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के निर्देशानुसार, NEET UG 2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को दिनांक 20 एवं 21 जून 2026 को परीक्षा केंद्र तक आवागमन तथा परीक्षा उपरांत अपने गंतव्य/निवास स्थान तक वापसी यात्रा हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बस सेवाओं में किराये पर 50% की रियायत प्रदान की जाएगी। सुविधा की अवधि: 20 जून 2026 एवं 21 जून 2026 रियायत का लाभ प्राप्त करने हेतु यात्रा के समय अपना वैध NEET UG 2026 प्रवेश पत्र (Admit Card) अवलोकित कराएँ। सहायता एवं अधिक जानकारी हेतु UPSRTC टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1800-180-2877 #UPSRTC #NEETUG2026 #StudentWelfare #PublicService #UttarPradesh #uproadways
UPSRTC tweet media
हिन्दी
2
11
57
5K
UPSRTC retweetledi
Government of UP
Government of UP@UPGovt·
आगामी 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
Government of UP tweet media
हिन्दी
26
18
164
8.7K