उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)

1.9K posts

उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) banner
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)

उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)

@UppclMedia

विद्युत तंत्र से सम्बन्धित खबरों का एक मात्र प्लेटफार्म UPPCL MEDIA में आप का स्वागत है. https://t.co/EH29GsPwDR विजिट करें- https://t.co/ITSLt14sI1

Lucknow, Uttar Pradesh Katılım Ocak 2024
236 Takip Edilen4.4K Takipçiler
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡⚡ 🟥 BIG BREAKING | HOLIDAY vs. ORDERS — सिस्टम में टकराव! “सूत्रों के अनुसार, कई जोनों में कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के मौखिक व लिखित आदेश दिए गए, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि जब शासन और कॉरपोरेशन स्तर से स्पष्ट अवकाश घोषित है, तो स्थानीय स्तर के अधिकारी किस अधिकार से इसे निरस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34627 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #UPPCLMedia #PowerDepartment #HolidayIssue #EmployeeRights #WorkPressure #BreakingNews #BijliVibhag #UPNews #SystemFailure #ElectricityDepartment #StaffIssues #VoiceOfEmployees #TruthExposed #UPPCLNews
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
8
17
28
994
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
घोस्ट ड्यूटी का खेल!” — ककराला पावर हाउस में बिना आए मिल रही सैलरी? 📍 बदायूं | डिविजन चतुर्थ बदायूं जिले के ककराला पावर हाउस से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ड्यूटी सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 👉 सूत्रों के अनुसार, पावर हाउस में कुल चार एसएसओ (SSO) तैनात हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ तीन ही कर्मचारी नियमित ड्यूटी कर रहे हैं। 👉 चौथे एसएसओ विनोद यादव पर आरोप है कि उन्होंने आज तक एक भी दिन ड्यूटी नहीं की, फिर भी उन्हें लगातार वेतन मिल रहा है। 🔴 तीन कर्मचारियों पर काम का बोझ, चौथा “गायब” ड्यूटी कर रहे तीनों एसएसओ को लगातार अतिरिक्त दबाव और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। * स्टाफ की कमी के कारण शिफ्ट मैनेजमेंट प्रभावित * आकस्मिक परिस्थितियों में भी राहत नहीं ⚠️ अवर अभियन्ता पर भी गंभीर आरोप पावर हाउस में तैनात अवर अभियन्ता राकेश कुमार यादव पर भी सवाल उठ रहे हैं: * किसी कर्मचारी के थोड़ा लेट होने पर तुरंत लेटर जारी * नौकरी से हटाने की धमकी * इमरजेंसी में भी राहत नहीं, उल्टा उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट 👉 कर्मचारियों का आरोप है कि एक तरफ सख्ती, दूसरी तरफ गैरहाजिर कर्मचारी को संरक्षण ❗ सबसे बड़ा सवाल: फेस अटेंडेंस का खेल कैसे? UPPCL में फेस अटेंडेंस सिस्टम लागू है, ऐसे में बड़ा सवाल उठता है: 🧾 जब विनोद यादव कभी पावर हाउस आए ही नहीं, तो उनकी अटेंडेंस लग कैसे रही है? 👉 क्या सिस्टम से छेड़छाड़ हो रही है? 👉 या फिर अंदरखाने कोई मिलीभगत? 🧨 “घर बैठे सैलरी” का आरोप कर्मचारियों का कहना है कि: > विनोद यादव से अधिकारियों का निजी काम कराया जा रहा है, और बदले में उसे बिना ड्यूटी सैलरी दी जा रही है। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह मामला विभागीय भ्रष्टाचार और कदाचार का बड़ा उदाहरण बन सकता है। 📢 पहले भी दी गई थी शिकायत, कार्रवाई शून्य स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है, लेकिन 👉 अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई 🔥 UPPCL MEDIA की मांग * मामले की उच्च स्तरीय जांच * फेस अटेंडेंस रिकॉर्ड की डिजिटल ऑडिट * दोषियों पर सख्त कार्रवाई * ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को न्याय और राहत ककराला पावर हाउस का यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल है। 👉 अगर “घोस्ट ड्यूटी” का यह खेल सच है, तो यह सीधे-सीधे सरकारी संसाधनों की लूट है। #GhostDutyScam #UPPCL #Badaun #ElectricityDepartment #CorruptionExposed #PowerHouseTruth #SystemFailure #FakeAttendance #SalaryWithoutWork #UPNews #BreakingNews #UPPCLMedia #GroundReport #ExposeTheSystem #ElectricityScam #AccountabilityNow #TruthMatters #PublicMoneyLoot #MediaExpose #ViralNews
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
0
1
3
263
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
🔴 यूपीपीसीएल मीडिया | विशेष रिपोर्ट ⚡ नशे में लाइनमैन का आतंक: बगैरन पावर हाउस बना उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत जिला बदायूं की तहसील बिसौली स्थित बगैरन पावर हाउस से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ⚠️ ड्यूटी पर शराब, उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार सूत्रों के अनुसार, संविदा कर्मचारी हुकम सिंह (लाइनमैन) ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाया गया। 👉 आरोप है कि उसने: उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. बिजली समस्याओं के समाधान के बजाय झगड़ा और धमकी दी व आम जनता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया 📹 इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य मौजूद है, जिसमें कर्मचारी की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। 🚨 शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जेई से शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि मामले को दबाने और वीडियो छुपाने की कोशिश हो रही है ❗ बड़े सवाल खड़े जब सबूत मौजूद हैं, तो फिर: 👉 दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई क्यों नहीं? 👉 क्या विभागीय अधिकारी किसी दबाव में हैं? 👉 या फिर लापरवाही को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है? ⚡ यूपीपीसीएल मीडिया की मांग UPPCL MEDIA प्रशासन से मांग करता है कि.... ✅ तत्काल प्रभाव से दोषी कर्मचारी को निलंबित किया जाए ✅ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ✅ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए ✅ उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए 🔥 जनता में आक्रोश... इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ✍️ अहम सवाल - “जब बिजली विभाग के कर्मचारी ही नशे में हों, तो उपभोक्ताओं को न्याय कौन देगा?” #UPPCL #UPPCLMedia #BadaunNews #Bisauli #PowerHouse #LineMan #DrunkOnDuty #ElectricityDepartment #ConsumerHarassment #ViralVideo #Corruption #Negligence #PowerAbuse #PublicIssue #SystemFailure #Accountability #SuspendHim #JusticeForConsumers #UPPowerCorporation #UPNews #BadaunLive #ElectricityCrisis #जनता_परेशान #बिजली_विभाग #शराबी_कर्मचारी
हिन्दी
2
4
3
644
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ बिना स्टीमेट हटाई गई 11 केवी लाइन! अवर अभियंता पर बिल्डर को फायदा पहुंचाने का आरोप लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के अंतर्गत गोमती नगर जोन में तैनात एक अवर अभियंता इन दिनों गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मामला धौना ओमेगा पावर हाउस से जुड़े 11 केवी यूपीएसआरडी/ओमेगा फीडर का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, ग्लोबल स्कूल के पास स्थित 11 केवी लाइन की अंतिम पोल से जुड़ी विद्युत तार को लगभग एक सप्ताह पहले बिना किसी स्वीकृत स्टीमेट के ही हटा दिया गया। आरोप है कि यह कार्रवाई स्थानीय बिल्डर और एक सोसाइटी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण में संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता रमेश सिंह की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विद्युत विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी 11 केवी लाइन को हटाने या शिफ्ट करने से पहले विधिवत स्टीमेट, स्वीकृति और तकनीकी प्रक्रिया अनिवार्य होती है, लेकिन यहां इन प्रक्रियाओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि इस कार्रवाई की जानकारी क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता तक को नहीं है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह विभागीय कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रख रहे हैं, जिससे विभाग की साख पर भी असर पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि मध्यांचल डिस्कॉम के उच्च अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या दोषियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई होती है या मामला फाइलों में ही दबा दिया जाएगा। — यूपीपीसीएल मीडिया #UPPCL #MadhyanchalDiscom #Lucknow #GomtiNagar #PowerLineScandal #ElectricityDepartment #BuilderLobby #UPPCLMedia #CorruptionAlert #11KVLine
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
1
7
11
730
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
बाइक हादसे में सहायक अभियंता राम इकबाल के पुत्र का निधन, क्षेत्र में शोक लखनऊ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत सहायक अभियंता राम इकबाल के पुत्र नैतिक का रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। घटना जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई, जिससे परिवार और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार नैतिक अपनी नई रेसर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। UPPCL मीडिया परिवार ने इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा परिवार सहायक अभियंता राम इकबाल और उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है। — UPPCL मीडिया #UPPCLMedia #Condolences #Tribute #RoadAccident #SadNews #RestInPeace #BikeAccident #UPPCLFamily #Prayers #OmShanti
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
2
1
8
727
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ शक्ति भवन की आग: हादसा या साजिश? जले फाइलों के साथ कई सवाल भी राख! लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के मुख्यालय शक्ति भवन में बीती रात लगभग 8:42 बजे लगी आग अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। आग शक्ति भवन के पांचवें फ्लोर पर लगी, जहां आईटी डिपार्टमेंट, डीपी डिपार्टमेंट और मुख्य अभियंता (हाइडिल) का कार्यालय स्थित है। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34540 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें*: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #ShaktiBhavanFire #UPPCLMedia #PowerCorporation #Lucknow #FileFireMystery #AccidentOrConspiracy #BurningFiles #PowerDepartment #InvestigationNeeded #ElectricityDepartment #CorruptionFiles #SushantGoldCity #SystemFailure #BreakingNews #facebookphotochallenge #facebookviral #facebookpost#FacebookPage #facebookreels #facebookreelsviral
हिन्दी
1
5
19
915
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ छुट्टी खा गए साहब! – क्या UPPCL में कर्मचारी ‘बंधुआ मजदूर’ हैं?” अमौसी जोन के आदेश ने उठाए बड़े सवाल, कर्मचारी हित बनाम ‘निगम हित’ की जंग हालांकि पूरे प्रकरण को यदि निष्पक्ष नजर से देखा जाए, तो अधिशासी अभियंता विवेक प्रकाश को पूरी तरह दोषी ठहराना भी उचित नहीं माना जा सकता। दरअसल, उपलब्ध आदेश के अनुसार इस प्रकार की व्यवस्था लागू करने के लिए मुख्य अभियंता अमौसी जोन, राज कुमार द्वारा पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34535 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें*: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #UPPCLMedia #Lucknow #PowerDepartment #EmployeeRights #CancelledHoliday #CompensatoryLeave #LabourLaw #EmployeeExploitation #BondedLabour #PowerEmployees #JusticeForEmployees #VidyutVibhag #LESALucknow #UPNews #facebookphotochallenge #facebookpost#facebookreelsviral #FacebookPage #facebookviral
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
0
3
4
540
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
वर्टिकल सिस्टम या बंदुआ मजदूरी? अवकाश निरस्त, प्रतिकार अवकाश का नामोनिशान नहीं अयोध्या/लखनऊ | UPPCL MEDIA अपडेट अयोध्या में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के बिलिंग, कलेक्शन एवं रेड खंड द्वारा स्थानीय और सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर कर्मचारियों से काम कराने का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद भी आदेश में कोई संशोधन नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। वर्टिकल व्यवस्था का हवाला देते हुए 13 मार्च (स्थानीय अवकाश) तथा 14-15 मार्च (सार्वजनिक अवकाश) को भी कार्यालय और कैश काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवकाश निरस्त करने के बावजूद आदेश में कहीं भी प्रतिकार अवकाश (Compensatory Leave) का उल्लेख नहीं किया गया। इस पूरे मामले पर मुख्य अभियंता स्तर से लेकर मध्यांचल डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक तक की खामोशी कई सवाल खड़े कर रही है। कर्मचारियों के बीच यह चर्चा तेज है कि अधिशासी अभियंता को आगे कर पूरे प्रकरण में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत से आदेश चलाया जा रहा है। UPPCL MEDIA के अहम सवाल 👉🏽 क्या निगम हित का बहाना बनाकर घोषित अवकाश निरस्त करना कर्मचारी शोषण नहीं है? 👉🏽 यदि वास्तव में निगम हित में अवकाश निरस्त करना आवश्यक था, तो निगम के नियमों के अनुसार प्रतिकार अवकाश देने का उल्लेख आदेश में क्यों नहीं किया गया? 👉🏽 कार्यालय का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने के बावजूद कर्मचारियों को देर तक रोका जाता है और अब अवकाश भी खत्म किया जा रहा है। इससे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों के परिवार की जिम्मेदारी क्या प्रबंधन लेगा? 👉🏽 क्या पावर कॉरपोरेशन लेबर लॉ (Labour Law) और कर्मचारियों के अधिकारों को भी नजरअंदाज कर रहा है? ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि यदि जिलाधिकारी द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश भी विभागीय आदेश से समाप्त होने लगें, और उसके बदले कोई प्रतिकार अवकाश भी न दिया जाए, तो यह स्थिति सीधे-सीधे बंदुआ मजदूरी जैसी व्यवस्था की ओर इशारा करती है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऊर्जा विभाग के शीर्ष अधिकारी इस मामले पर संज्ञान लेंगे, या वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर कर्मचारियों का शोषण ऐसे ही जारी रहेगा? #UPPCLMedia #Ayodhya #EmployeeExploitation #VerticalSystem #LabourLaw
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
2
5
9
698
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
पीड़ित बच्ची के पिता अपना आधार कार्ड उपलब्ध कराये, व्हीलचेयर उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट लखनऊ मीडिया (यूपीपीसीएल मीडिया) उपलब्ध करायेगी। कृप्या व्हाट्सएप नंबर 8400041490 पर सभी विवरण उपलब्ध कराने की कृपा करे।
हिन्दी
0
0
0
70
कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳
आपका एक शेर इस बच्ची को सहायता दिलाने में सहयोग कर सकता है तो फिर सोच क्या रहे हो शेयर करो अभी @samrat4bjp @VijayKrSinhaBih @khesariLY @Dist_Gopalganj @dralokksuman एक बेटी 2 किमी घिसटकर स्कूल जा रही है, माँ मजदूरी करती है, पिता नहीं है। व्हीलचेयर के लिए बार-बार आवेदन, फिर भी कोई मदद नहीं! ये बिहार की बेटी है या सरकार की शर्मिंदगी? कब तक ऐसे हालात? अभी उठो, इस बच्ची को व्हीलचेयर दो! #HelpThisGirl #BiharDaughter
हिन्दी
19
276
394
5.1K
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां मामला और गंभीर इसलिए हो जाता है क्योंकि स्थानांतरण करते समय स्वयं (पूर्व में जारी) पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार पत्रांक 955 ज०श० एवं प्र०सु० -01/पकालि/2018-100(1) प्र०सु०/92 दिनांक 11.09.2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन प्रबंध निदेशक अपर्णा यू. द्वारा स्पष्ट निर्देश कॉरपोरेशन के पत्र संख्या 871 ज०श० एवं प्र०सु० -01/पकालि/2018-100(1) प्र०सु०/92 दिनांक 24.08.2018 के अनुक्रम में दिए गए थे कि लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को उनके मंडल/कार्यालय से बाहर स्थानांतरित न किया जाए, ताकि कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34522 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #MVVNL #LesaLucknow #MadhyanchalDiscom #TransferScandal #OfficeAssistantTransfer #PowerCorporation #ElectricityDepartment #LucknowNews #UPPower #BureaucracyExposed #TransferControversy #UPPCLMedia #favenarutocharacterchallenge #facebookpost#facebookreel #facebookreelsviral #FacebookPage #facebookviral
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
0
3
11
730
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ..... पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह आंकड़ा केवल नगर निगम लखनऊ के जोन-1 का है। राजधानी के एक ही जोन में यदि पाँच करोड़ रुपये से अधिक का हाउस टैक्स बकाया है, तो पूरे प्रदेश में बिजली विभाग और उससे जुड़े परिसरों का कुल बकाया कितना होगा, यह बड़ा सवाल बन गया है। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34513 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #HouseTax #LucknowNews #PowerCorporation #UPNews #ElectricityDepartment #EnergyDepartment #UPPCLMedia #LucknowNagarNigam #PowerSector #PowerSector
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
1
1
4
553
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
🚨 UPPCL में ट्रांसफर का खेल! ⚡ गोमती नगर जोन में बड़ा सवाल 24 घंटे में ट्रांसफर आदेश जारी… और 24 घंटे में ही रद्द! क्या सिस्टम पर किसी का दबाव? या फिर ट्रांसफर “मैनेज” करने का खेल? सूत्रों के मुताबिक एक विवादित TG-2 कर्मचारी का 30 जनवरी 2026 को SSO पद पर ट्रांसफर किया गया था। लेकिन अगले ही दिन आदेश में संशोधन कर नाम सूची से हटा दिया गया। सबसे बड़ा सवाल 👇 ❓ किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल? ❓ अध्यक्ष के सख्त निर्देशों के बावजूद आदेश क्यों बदला? चर्चा यह भी कि ट्रांसफर रुकवाने के लिए मोटा चढ़ावा लगाया गया। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं। ⚠️ चौंकाने वाली बात आदेश के बावजूद कर्मचारी अभी भी पुराने स्थान पर ही तैनात, और SSO की जगह लिखापढ़ी का काम कर रहा है। 📌 UPPCL MEDIA की टीम जल्द करेगी बड़ा खुलासा। मुख्य अभियंता गोमती नगर जोन और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सामने आएंगे पूरे नाम और तथ्य। 🔥 अहम सवाल- क्या गोमती नगर जोन में ट्रांसफर भी “मैनेज” होते हैं? #UPPCL #UPPCLMedia #PrepaidMeterScam #SmartMeterScam #ElectricityScam #6016Scam #ConsumerRights #PowerDepartment #UPElectricity #ElectricityNews #ExposeCorruption #Refund127Crore #SmartMeterTruth #UPNews #LucknowNews #EnergySector
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
1
1
6
605
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ दक्षिणांचल में ‘नियमों’ का खेल! एक अभियंता निलंबित, दूसरे को रसूख का कवच — 4.5 करोड़ की सामग्री निरीक्षण पर उठे गंभीर सवाल सूत्रों के अनुसार, मुख्य अभियंता (क्वालिटी सेल) के आदेश दिनांक 24 जनवरी 2026 के अनुपालन में एक अधिशासी अभियंता को इंदौर स्थित एक फर्म में लगभग 600 किलोमीटर एसीएसआर “वीज़ल” कंडक्टर के निरीक्षण के लिए भेजा गया था। निरीक्षण रिपोर्ट में 29 और 30 जनवरी 2026 को फैक्ट्री परिसर में उपस्थित होकर सामग्री को “संतोषजनक” बताते हुए डिस्पैच की अनुमति दिए जाने का उल्लेख किया गया। लेकिन यहीं से पूरा मामला संदिग्ध हो जाता है। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34486 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें*: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCLMedia #DVVNL #PowerSector #InspectionScam #DoubleStandard #CorruptionInPower #RDSS #FakeInspection #MaterialInspection #NOCPressure #PowerDepartment #ElectricityDepartment #EnergyNews #UPPower #Agra #Indore #4Point5CroreIssue #SystemFailure #Accountability #BreakingNews #PowerGame #InspectionGate #SystemExpose #ElectricityScam #EnergySector #UPPowerCorporation #DVVNLControversy #TruthBehindInspection #facebookphotochallenge #UPPCLLKO #uppcl #uppclnews #facebookpost#facebookpost #FacebookPage
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
0
0
2
326
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
गोमती नगर जोन में ट्रांसफर खेल! 24 घंटे में आदेश रद्द, किसके दबाव में झुका सिस्टम? गोमती नगर जोन में बड़ा खेल का पर्दाफाश हुआ है, पहले ट्रांसफर आदेश जारी होता है, फिर चुपचाप संशोधन कर दिया जाता है... इस प्रकरण में अहम सवाल “किसके संरक्षण में ‘भ्रष्ट TG-2’? अध्यक्ष के आदेश को भी किया दरकिनार" लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के गोमती नगर जोन में स्थानांतरण आदेशों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मामला ऐसा है जिसमें अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन के निर्देशों के बावजूद एक टीजी-2 कर्मचारी को संरक्षण देने का आरोप सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, गोमती नगर जोन के अंतर्गत कार्यरत एक विवादित टीजी-2 कर्मचारी का स्थानांतरण 30 जनवरी 2026 को एसएसओ पद के लिए किया गया था। यह आदेश मुख्य अभियंता गोमती नगर द्वारा जारी किया गया था। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही संशोधन कर उसका नाम स्थानांतरण सूची से हटा दिया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसी क्या मजबूरी या दबाव था कि जारी आदेश में इतनी जल्दबाजी में संशोधन करना पड़ा? विभाग के अंदर इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों का दावा है कि संबंधित टीजी-2 कर्मचारी का कहना है कि “अधिकारियों को हमसे फायदा होता है, इसलिए हमें रखना ही पड़ेगा। कोई स्थानांतरण यूं ही रद्द नहीं होता, इसके लिए पैसा खर्च करना पड़ता है।” हालांकि "यूपीपीसीएल मीडिया" इस कथन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। यह भी चर्चा है कि इस पूरे प्रकरण में मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात एक अधिशासी अभियंता, जिन्हें वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हुई है, की भूमिका अहम रही है। आरोप यह भी है कि स्थानांतरण रुकवाने के लिए मोटा चढ़ावा चढ़ाया गया। हालांकि यूपीपीसीएल मीडिया इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता। इस मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन आशीष गोयल द्वारा पारदर्शिता और सख्ती के निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन गोमती नगर जोन में जारी यह घटनाक्रम उन निर्देशों को ही कटघरे में खड़ा करता दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित कर्मचारी आज तक अपने पुराने स्थान पर ही कार्य कर रहा है और उससे एसएसओ के कार्य के बजाय लिखापढ़ी का काम लिया जा रहा है, जो नियमों पर भी सवाल खड़ा करता है। फिलहाल "यूपीपीसीएल मीडिया" द्वारा संबंधित टीजी-2 कर्मचारी और अधिशासी अभियंता के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यूपीपीसीएल मीडिया की टीम जल्द ही मुख्य अभियंता गोमती नगर सुशील गर्ग और अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन आशीष गोयल से इस पूरे मामले में मुलाकात करेगी। इसके बाद पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों और जिम्मेदार लोगों के नामों का खुलासा किया जाएगा। #UPPCL #UPPCLMedia #PrepaidMeterScam #SmartMeterScam #ElectricityScam #6016Scam #ConsumerRights #PowerDepartment #UPElectricity #ElectricityNews #ExposeCorruption #Refund127Crore #SmartMeterTruth #UPNews #LucknowNews #EnergySector
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
0
1
6
546
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़ आयोग के आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में समायोजन के माध्यम से लगभग 127 करोड़ रुपये वापस किए जाएंगे। मामला तब उजागर हुआ जब उपभोक्ताओं से ₹6016 प्रति कनेक्शन की अतिरिक्त वसूली की शिकायतें सामने आईं। इस पर सुनवाई करते हुए विद्युत नियामक आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34483 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #UPPCLMedia #PrepaidMeterScam #SmartMeterScam #ElectricityScam #6016Scam #ConsumerRights #PowerDepartment #UPElectricity #ElectricityNews #ExposeCorruption #Refund127Crore #SmartMeterTruth #UPNews #LucknowNews #EnergySector
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
1
5
5
462
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं पावर कॉरपोरेशन के नए निर्देशों के अनुसार, ऐसी स्थिति में सबसे पहले तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच में यह देखा जाएगा कि मीटर सील टूटने या केबल कटने की वजह क्या है—तकनीकी खराबी, बाहरी छेड़छाड़ या किसी अन्य कारण से नुकसान हुआ है। बिना ठोस प्रमाण के अब उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34480 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #UPPCLMedia #PowerCorporation #ElectricityNews #PowerTheft #ElectricityRules #ConsumerRelief #EnergyNews #PowerSector #ElectricityDepartment #BreakingNews #UPNews #LucknowNews #EnergyPolicy #ElectricityUpdate #PowerReforms #ElectricityConsumers #IndiaEnergy #Electricity #EnergyPolicy #PowerReforms #ElectricityConsumers #facebookpost #facebookreelsviral #FacebookPage
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
3
5
13
710
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
SDO को बचाने की साजिश? 7 माह से लंबित जाँच पर उठे गंभीर सवाल आगरा/फिरोजाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) में एक बार फिर विभागीय जाँच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उपभोक्ता सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अभियंता (विजिलेंस/प्रशासन) को औपचारिक शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि आरोपी SDO प्रवीण कुमार को बचाने के लिए जाँच अधिकारी द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के अनुसार सुरेंद्र सिंह पिछले 7 महीनों से ईमेल और IGRS पोर्टल के माध्यम से SDO प्रवीण कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की शिकायत कर रहे हैं। लेकिन अब तक जाँच में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जाँच पर उठे गंभीर आरोप प्रार्थी का आरोप है कि वर्तमान में मामले की जाँच कर रहे SDO रजत शुक्ला की भूमिका संदिग्ध है और जाँच निष्पक्ष नहीं दिखाई दे रही। शिकायत में निम्न गंभीर बिंदु उठाए गए हैं— तकनीकी साक्ष्यों की अनदेखी: अवैध निर्माण से जुड़े वीडियो और फोटो को आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया। जाँच में अनावश्यक देरी: 20 दिसंबर 2025 और 9 फरवरी 2026 को केवल औपचारिकता निभाई गई, लेकिन 7 माह बाद भी रिपोर्ट साझा नहीं की गई। गवाहों पर दबाव का आरोप: जाँच अधिकारी द्वारा गवाहों पर दबाव बनाने और आरोपी से अनौपचारिक समन्वय स्थापित करने का आरोप लगाया गया है। स्वतंत्र जाँच की मांग सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अभियंता से मांग की है कि वर्तमान जाँच अधिकारी को मामले से हटाया जाए। जाँच मुख्यालय विजिलेंस विंग या किसी स्वतंत्र वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। पूरे प्रकरण की समयबद्ध जाँच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। विभाग की पारदर्शिता पर सवाल ऊर्जा विभाग में पहले भी कई मामलों में जाँच को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में यह मामला विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। – UPPCL MEDIA #UPPCLMedia #UPPCL #DVVNL #ElectricityDepartment #PowerDepartmentUP #Corruption #CorruptionInUPPCL #PowerDepartmentScam #JusticeForComplaint #InvestigationNeeded #VigilanceInquiry #PublicInterest #Accountability #JusticeDelayedJusticeDenied #TruthMustComeOut #UPNews #EnergySectorNews #PowerSector #ElectricityNews #UPGovernment #SystemFailure
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
3
2
7
648
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
लखनऊ में बिजली इंजीनियरों के लिए आज बड़ा दिन, अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन करेंगे वर्टिकल सिस्टम की समीक्षा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बिजली विभाग के इंजीनियरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जा रहा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) में वर्टिकल प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार आज उच्च स्तर पर इसका विस्तृत रिव्यू होने जा रहा है। आज अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन आशीष गोयल स्वयं वर्टिकल प्रणाली के अंतर्गत लखनऊ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा आमने-सामने (फेस टू फेस) होगी, जिससे इंजीनियरों की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आने की उम्मीद है। हाल ही में अमौसी जोन में हुए निलंबन की कार्रवाई ने पूरे ऊर्जा विभाग में हलचल मचा दी थी। उस कार्रवाई के बाद अब यह रिव्यू काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह भी स्पष्ट होगा कि विभागीय अनुशासन और कार्यक्षमता को लेकर शीर्ष स्तर का रुख कितना सख्त है। इसके साथ ही गोमती नगर जोन में 33 केवी से जुड़े इंजीनियरों के निलंबन के बाद आज की समीक्षा बैठक और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। माना जा रहा है कि इस रिव्यू के माध्यम से यह तय होगा कि वर्टिकल व्यवस्था के तहत इंजीनियरिंग तंत्र कितना प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस महत्वपूर्ण समीक्षा में कौन-कौन से इंजीनियर अपने कार्यों के आधार पर खरे उतरते हैं और किन्हें सुधार की जरूरत बताई जाती है। ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे सभी इंजीनियरों के लिए यह दिन एक तरह से परीक्षा की घड़ी जैसा है, जहां उनके कार्य, प्रबंधन क्षमता और जिम्मेदारी की कसौटी पर मूल्यांकन किया जाएगा। यूपीपीसीएल मीडिया की ओर से ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत सभी इंजीनियरों को इस महत्वपूर्ण रिव्यू के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं। उम्मीद है कि सभी इंजीनियर अपनी मेहनत, ईमानदारी और तकनीकी दक्षता से इस समीक्षा में सफल होंगे और प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। — UPPCL Media #UPPCLMedia #PowerCorporation #AshishGoyal #Lucknow #ElectricityDepartment #PowerEngineers #ReviewMeeting #VerticalSystem #PowerSector #UPPower #ElectricityNews #EnergySector #UPPCL #EngineeringReview #PowerManagement #लखनऊ #ऊर्जा_विभाग #बिजली_इंजीनियर #पावर_कॉरपोरेशन #वर्टिकल_सिस्टम #बिजली_विभाग
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
1
0
8
640
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ भुगतान के बाद भी बकाया! बिजली विभाग का अजब खेल एक उपभोक्ता ने अपने बिजली कनेक्शन संख्या 4879316000 का ₹31,563 का भुगतान किया, जिसका ट्रांजेक्शन आईडी भी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया,लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसी कनेक्शन पर कुछ ही घंटों बाद विभाग की ओर से दूसरा मैसेज भेजकर ₹81,193.74 बकाया बता दिया गया और भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दे दी गई। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34475 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #UPPCL #UPPCLMedia #BijliVibhag #ElectricityDepartment #PowerSector #ElectricityBill #UPNews #UPBreaking #ConsumerRights #DigitalIndia #DigitalDhoka #UPPCLBilling #ElectricityIssues #PowerScam #UPPCLTruth #EnergySector #UPGovernment #PublicIssues #ElectricityProblem #UPPowerCorporation #BijliSamachar #UPPCLCorruption #PowerDepartment #UPPolitics #UPLiveNews ElectricityConsumers #UPNewsLive #EnergyNews #UPIndia #UPMedia #facebookreelsviral #FacebookPage @followersface #FacebookPage
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
10
6
14
1.1K
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA)
⚡ होली से पहले ‘सस्पेंशन स्ट्राइक’! गोमती नगर जोन में इंजीनियरों पर गिरी गाज, क्या बलि का बकरा बन रहे अधिकारी? गोमती नगर जोन में गिरी गाज: अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता निलंबित, JE व TG2 पर भी कार्रवाई मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने 33 केवी सेक्टर-4, गोमती नगर विस्तार के अधिशासी अभियंता प्रीतम सिंह और 33 केवी इंदिरानगर के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही अवर अभियंता धर्मेंद्र और टीजी-2 धीरज रावत पर भी कार्रवाई हुई। आदेश पर हस्ताक्षर प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के हैं। 📍 पूरा मामला पढ़ें👇 👉 uppclmedia.in/breaking/34426 🔔 बिजली से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें: 🔌 WhatsApp Channel whatsapp.com/channel/0029Va… 🔌 Facebook Page facebook.com/uppclmedia 🔌 X (Twitter) x.com/UppclMedia 🔌 YouTube Channel @uppclmediatv" target="_blank" rel="nofollow noopener">youtube.com/@uppclmediatv 📢 आवाज़ उठाइए… सच दिखाइए… UPPCL MEDIA आपके साथ है। #EngineersSuspended #LinemanDeath #PowerSectorCrisis #SafetyProtocolFailure #VerticalSystem #DiscomControversy #LucknowNews #UPPower #AdministrativeAction #SystemFailure #JusticeForWorkers #EnergyDepartment #PublicAccountability #UPNews #UPPCLMedia
उत्तर प्रदेश पावर कंप्लेंट-लखनऊ मीडिया(UPPCLMEDIA) tweet media
हिन्दी
2
2
4
602