
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रचलित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(ट्विटर) पर यूजर (@rakesh_w07) द्वारा बिना किसी साक्ष्य अथवा तथ्य के पूर्णतया निराधार, भ्रामक एवं मनगढ़ंत ट्वीट किया गया है जिसके सम्बन्ध मे दिनांक- 12.05.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0- 68/2026 धारा- 221,292,353(1)(b) भारतीय न्याय संहिता व 66 डी आई0टी0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
यदि आपके पास कोई साक्ष्य, कोई तथ्यात्मक आधार न हो तो कृपया ऐसे ट्वीट न करें जिस पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
यदि आप किसी भी प्रकार के तथ्यात्मक एवं पुष्टिकारक साक्ष्य रखते हैं तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उपलब्ध कराएं।
अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहें। ऐसी भ्रामक व तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ ।
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@homeupgov
@dgpup
@Uppolice
हिन्दी



