
विगत 28 नवम्बर यानि शुक्रवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में नई दिल्ली के विजय फाउंडेशन द्वारा सुरशान मेमोरियल अवार्ड-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुझे सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। मुझे जानकर अत्यन्त खुशी हुई कि इस फाउंडेशन के संस्थापक ममता शुक्ला जी व अमिताभ शुक्ला जी (भा॰रा॰से॰ से सेवानिवृत्त) ने अपने पिता श्री सुरेश शुक्ला जी, जो लखनऊ के एक शानदार उद्घोषक थे, व माँ शान्ति शुक्ला जी, जो प्रदेश में लोकप्रिय डिप्टी एसपी के रूप में सेवानिवृत्त हुईं, की स्मृति में 'सुरेश' से 'सुर' और 'शान्ति' से 'शान' लेकर सुरशान मेमोरियल अवार्ड की शुरुआत की है। माता-पिता की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए इनके अभिनव पहल की मैं प्रशंसा करता हूं। #SurShaan #SurShaanAward #Lucknow















