Easy Bankers
218 posts

Easy Bankers retweetledi

𝟏𝟕 महीनों की महागठबंधन सरकार में मेरी विशेष पहल पर शिक्षा विभाग को राजद कोटे में लेकर सर्वप्रथम युद्ध स्तर पर शिक्षा विभाग में 𝐓𝐑𝐄-𝟏 और 𝐓𝐑𝐄-𝟐 के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अंदर बिना किसी पेपरलीक, संपूर्ण पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड 𝟐,𝟐𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर ज्वाइनिंग कराई। हमने 𝐓𝐑𝐄-𝟑 की भी नियुक्ति प्रक्रियाधीन कराई लेकिन जनवरी 𝟐𝟎𝟐𝟒 में हमारे सरकार से हटते ही पेपरलीक के कारण 𝐓𝐑𝐄-𝟑 को रद्द किया गया और फिर यह परीक्षा भी विलंब से हुई।
फिर चुनावी साल 𝟐𝟎𝟐𝟓 में वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने लिखा-लिखाया ट्वीट चिपका कर युवाओं से वादा किया था कि बिहार में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर जल्द ही टीआरई-𝟒 परीक्षा आयोजित की जाएगी। आज उस घोषणा को लगभग एक वर्ष बीत चुका हैं लेकिन अब तक 𝐓𝐑𝐄-𝟒 की वैकेंसी तक जारी नहीं हुई है।
𝐁𝐏𝐒𝐂 कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षा अगस्त 𝟐𝟎𝟐𝟒 में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन चुनाव आयोग, तंत्र और 𝟏𝟎 हज़ारिया की बदौलत सत्ता हड़पने वाली कुर्सीबाज भाजपा-जदयू सरकार युवाओं की जरूरत को कभी समझ ही नहीं पाई। फिर साल 𝟐𝟎𝟐𝟓 के अक्टूबर में परीक्षा कराने की बात कही गई, ताकि चुनावी आचार संहिता लागू होते ही परीक्षा टल जाए, ऐसा ही हुआ। चुनाव हो गए, सरकार बन गई, महीनों बीत गए लेकिन आज भी शिक्षक अभ्यर्थी इंतजार ही कर रहे हैं।
दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री रहते हुए 𝟏𝟕 महीने में मैंने 𝟓 लाख युवाओं को नौकरियां दी और 𝟑,𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक नौकरियों की प्रक्रिया शुरू करवाई। लेकिन आज की डबल इंजन सरकार बार-बार अकारण परीक्षा टालकर बहाना बनाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो रही है, उनका धैर्य जवाब दे रहा है। हर युवा नौकरी पाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना चाहता है, अपने परिजनों के सपनों को पूरा करना चाहता है।
भले ही चुनाव जीतने के लिए भाजपा-जदयू ने बड़े-बड़े झूठे आसमानी वादे किए हों लेकिन ये युवाओं के हित से जुड़ा मामला है। मेरी एनडीए सरकार से अपील है कि टीआरई-𝟒 की वैकेंसी अविलंब जारी की जाए। क्योंकि यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों का मामला है। मेरी अपील है कि कुर्सी की अदला-बदली में भाजपा-जदयू सरकार बिहार के लाखों युवाओं के हक-अधिकार, मांगों, आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों का क़त्ल ना करे। #TejashwiYadav #BPSC_TRE4
हिन्दी


मुख्यमंत्री जी बिहार को ज्ञानभूमि बनाने के अपने अभियान पर लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया। लाखों शिक्षकों की बहाली हुई। चौथे चरण में फिर 45000 से अधिक टीचर्स की बहाली हो रही है। ज्ञानभूमि बिहार का गौरव फिर लौट रहा है।
जय बिहार
@Jduonline @NitishKumar
#NishantKumar #bihar #NitishKumar #JDU

हिन्दी


Easy Bankers retweetledi
Easy Bankers retweetledi

विधान-सभा वादवृत्त (25 जुलाई 2024, पेज-82) में स्पष्ट रूप से 26,000 कंप्यूटर शिक्षक (माध्यमिक विद्यालय) पद स्वीकार किए गए हैं। जब पद स्वीकृत हैं तो फिर #TRE4 में शामिल क्यों नहीं?
युवाओं के भविष्य और बिहार की डिजिटल शिक्षा के साथ दोहरा रवैया क्यों? लाखों अभ्यर्थी प्रतीक्षा में हैं।
या तो तत्काल TRE-4 में 26,000 कंप्यूटर शिक्षक पद जोड़ें,
या फिर अविलंब अलग अधिसूचना जारी करें।
रोज़गार और डिजिटल शिक्षा से खिलवाड़ बंद हो। जवाब दीजिए।
@officecmbihar #TRE4 #ComputerTeacher #DigitalEducation #BiharJobs @sunilkbv

हिन्दी



Easy Bankers retweetledi

Computer Science, Librarians, Music और Physical Education के छात्रों को seat create करवाने के लिए आंदोलन करना चाहिए। सरकार ने इन्हें बहाली का झूठा आश्वासन दिया लेकिन पदों का सृजन नहीं किया।
TRE 4 की बहाली आनी तय है। लेकिन इन विषयों के लिए पदों का सृजन नहीं किया गया। इसलिए इनकी सीटें नहीं आ रही हैं। इनके लिए कोई भी आंदोलन हो उसका मैं समर्थन करता हूं। बाकी सभी विषय के अभ्यर्थियों को इस सप्ताह तक इंतज़ार करना चाहिए।
हिन्दी
















