

Vishnu Sharma
12K posts

@Vishnu9055
सदस्य भाजपा सोशल मीडिया, पिलानी विधानसभा









मुझे गर्व है मेरे संवेदनशील और सरल अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी पर । कल जयपुर में बहनों द्वारा कांग्रेस के विरोध में निकाला गया मशाल जुलूस केवल एक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि महिलाओं के आक्रोश का सशक्त संदेश था। बड़ी संख्या में बहनें कांग्रेस की महिला विरोधी सोच के खिलाफ सड़कों पर उतरीं। ऐसे समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी अपनी अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद वहाँ पहुँचे। उनका उद्देश्य केवल उपस्थिति दर्ज कराना नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह हर बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। जब उन्होंने देखा कि जोश और उत्साह में महिलाएं जलती मशालों के साथ एकत्रित होकर आगे बढ़ रही हैं, तो उन्होंने बार-बार आग्रह किया कि सभी उचित दूरी बनाए रखें, ताकि कोई दुर्घटना न हो। अनुशासन बनाये रखना कोई दिखावा नहीं था, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नेतृत्व का स्पष्ट परिचय था। बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना गलत नहीं हो सकता। गलत वह सोच है जो हर जिम्मेदार व्यवहार में भी राजनीति खोजती है। इस अनुशासन को बनाए रखते हुए अध्यक्ष जी को अपने आगामी कार्यक्रम में जाने में देरी हो रही थी। एक अभिभावक और पिता समान भाव रखते हुए, बहनों को संभावित दुर्घटना से सुरक्षित करने के बाद ही वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। पिछले कुछ दिनों में राज्यसभा सत्र, पचपदरा की तैयारियां और टोंक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास जैसी लगातार जिम्मेदारियों के बीच भी कार्यकर्ताओं और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देना, यही भाजपा की कार्यसंस्कृति है। भाजपा में नेतृत्व केवल पद नहीं होता, बल्कि जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही का नाम होता है। कांग्रेस और उसका ट्रोल तंत्र इस अंतर को कभी समझ नहीं पाएंगे।



नितिन नवीन नहीं नितिन नबीन है। ये पोस्टर @BJP4Rajasthan ने खुद जारी किया है। @NitinNabin @madanrrathore







🇮🇳 भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें। 🙏 वंदे मातरम् #BJPFoundationDay #NationFirst #SevaHiSangathan @BJP4India @BJP4Rajasthan @Harshiniatul @hirendrakaushik



