Sabitlenmiş Tweet

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में सात साल के बच्चे को डीप फ्रीजर में किया बंद
हापुड़ में धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में गांव के ही एक दुकानदार ने सात वर्षीय बच्चे को आधे घंटे तक डीप फ्रीजर में बंद कर दिया।
वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन अमानवीयता की हद तो यह हो गई कि उसने छोड़ने की बजाय बच्चे का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया और ठंड से हालत बिगड़ने पर उसे बाहर निकाला।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दी










