रात के करीब 9:51 बजे एक महिला घर पर अकेली थी। उसने Zepto से कुछ सामान ऑर्डर किया।
कुछ ही देर में डिलीवरी बॉय सामान लेकर पहुंचा। डिलीवरी पूरी होने के बाद उसने विनम्रता से कहा, "मैडम, क्या थोड़ा पानी मिल सकता है?"
महिला ने इंसानियत के नाते उसे पानी की एक बोतल दे दी। उसने पानी पीकर बोतल लौटाई और फिर दूसरी बोतल मांग ली। महिला ने वह भी दे दी।
इसके बाद उसने कहा, "मैडम, क्या मैं सिर्फ 5 मिनट के लिए अंदर आ सकता हूं?"
यह सुनकर महिला सतर्क हो गई। उसने साफ मना कर दिया और कहा कि बाहर ही बैठ जाए। लेकिन डिलीवरी बॉय बार-बार वही बात दोहराता रहा और अंदर आने की जिद करने लगा।
महिला ने जैसे ही दरवाजा बंद करना चाहा, वह जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा और लगातार डोरबेल बजाने लगा। घबराकर महिला ने अंदर का दरवाजा बंद किया और तुरंत पुलिस व Zepto को शिकायत दी।
एक गरीब व्यक्ति अपनी बकरियाँ चराने जंगल की ओर गया था। थकान के कारण वह एक पेड़ के नीचे सो गया। इसी दौरान एक किंग कोबरा उसकी शर्ट के अंदर घुस गया और फन निकालकर उसके चेहरे के पास बैठ गया।
सांप को देखकर वह बिल्कुल शांत रहा, क्योंकि हल्की-सी हरकत भी उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। काफी सावधानी और मशक्कत के बाद टीम ने किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला और व्यक्ति की जान बचा ली।