Q:- Can one worship through Photograph ?
Sri #Sarada Devi :- If you pray to him constantly before his picture, then be manifests himself through that picture. The place where that picture is kept becomes a shrine.
प्रश्न:- क्या फोटो के द्वारा ईश्वर की पूजा की जा सकती है ?
#श्रीसारदा देवी :- यदि तुम नियमित रूप से उनके फोटो के सम्मुख उनसे प्रार्थना करो तो वे स्वयं उस फोटो से प्रकट हो जाएँगे। जिस स्थान पर उनका चित्र रखा जाता है, वह मन्दिर हो जाता है।
Q:- What was splendour of Shri Ramakrishna ?
Shri #Sarada Devi :- You will gain everything if you but take refuge in the Master. Renunciation alone was his splendour. We take his name and eat and enjoy because he renounced all.
प्रश्न:- श्रीरामकृष्ण देव की विभूति क्या थी ?
#श्रीसारदा देवी :- यदि तुम ठाकुर की शरण में जाओगे तो तुम्हें सब कुछ प्राप्त हो जाएगा। त्याग ही उनकी विभूति थी। हम उनका नाम लेते है और खातेे -पिते तथा आनन्द से रहते है, क्योंकि उन्होंने सब का त्याग किया था।
Q:- "Sir, how does one obtain love for God?"
Shri #Ramakrishna:- "Go forward. The king dwells beyond the seven gates. You can see him only after passing through all the gates.
Religion is the one and sole interest of the people of India. Our vitality is concentrated in our religion. You cannot change it. You cannot destroy it and put in its place another.
#SwamiVivekananda
धर्म भारतवासियों की मूल अभिरुचि का एकमात्र विषय हैl हमारे जाति की जीवनशक्ति धर्म में ही केन्द्रीभूत हैl तुम इसे बदल नही सकते, न तो इसे विनष्ट कर सकते हो, और न इसे हटाकर इसकी जगह दूसरी किसी चीज को रख सकते होl
#स्वामीविवेकानन्द
हे भाइयो, हमारी राष्ट्रीय उन्नति का यही मार्ग है कि हम लोगों ने अपने पुरखों से उत्तराधिकार-स्वरूप आध्यात्मिकता की जो अमूल्य सम्पत्ति पाई है, उसे प्राणपण से सुरक्षित रखना ही अपना प्रथम और प्रधान कर्तव्य समझें।
#स्वामीविवेकानन्द
My friends, the way out is that first and foremost we must keep a firm hold on spirituality — that inestimable gift handed down to us by our ancient forefathers.
#SwamiVivekananda
Q:- How to succeed in spiritual life ?
Shri Ramakrishna:- Be not a traitor in your thoughts. Be sincer; act according to your thoughts; and you shall surely succeed.
प्रश्न:- आध्यात्मिक जीवन में सफलता कैसे मिलेगी ?
श्रीरामकृष्ण :- तुम्हारे भावों में किसी प्रकार छल-कपट न हो। दिल के सच्चे, निष्कपट बनो, मन-मुख एक करो। तुम अवश्य सफल होओगे।
Q:- What is gift or compassion of God ?
Sri Sarada Devi :- Everybody says regretfully "There is so much misery in this world. We have prayed so much to God but still there is no end of misery." But misery is only the gift of God. It is the symbol of His compassion.
प्रश्न:- ईश्वर का वरदान या करुणा क्या है ?
श्रीसारदा देवी :- सब लोग बड़े दुःख से कहते है, "संसार में कितना कष्ट है। हमने ईश्वर की इतनी प्रार्थना की है फिर भी दुःखों का अन्त नहीं है।" किन्तु दुःख तो ईश्वर का वरदान है। यह उनकी करुणा का प्रतीक है।
भाइयों सभी लोगों को इस समय कठिन परिश्रम करना होगा। अब सोने का समय नहीं है। हमारे कार्यों पर भारत का भविष्य निर्भर है। देखिए भारतमाता तत्परता से प्रतीक्षा कर रही है।पहले की अपेक्षा भी गौरवामंडित और अभिनव शक्तिशाली बनाकर भक्तिभाव से उसे उसके चिरन्तन सिंहासन पर प्रतिष्ठित कर दीजिए।