Zuber Akhtar
1.4K posts

Zuber Akhtar
@Zuber_Akhtar1
Correspondent @indiatvnews | India’s most watched Hindi News Channel. Views are personal and RTs are not endorsement.
Ghaziabad, India Katılım Ağustos 2020
393 Takip Edilen8.6K Takipçiler

यूपी,गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में एक तेज़ रफ़्तार थार ने दो स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सहित 4 लोग घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी आया सामने।
@Uppolice
हिन्दी

पश्चिम बंगाल चुनाव।
दक्षिण दिनाजपुर में BJP प्रत्याशी शुभेंदु शेखर को TMC कार्यकर्ताओं ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह उन्हें बचाया।
#election
हिन्दी

यूपी, कानपुर।
IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे कार्तिक, राजकुमार, कल्पेश,रवि और विष्णु को पुलिस ने गिरफ्तार कर करीब 4 करोड़ की नगदी बरामद की है। आरोपी ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराते थे। मास्टरमाइंड ‘मनीष उर्फ प्रोफेसर’ फिलहाल फरार है।
#ipl
हिन्दी

यूपी,गाजियाबाद।
इंदिरापुरम पुलिस की मास्रूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अल्फाजुदीन से हई मुठभेड़। आरोपी के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी। दो दिन पहले रात्रि में नीतीखंड की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदार की 7 साल की बेटी को आरोपी सोते हए मुंह दबाकर उठा ले गया बच्ची को पास के ही स्वर्णजयंती पार्क में ले जाकर उसके साथ दृष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को बदहवास हालत में सडक किनारे छोडकर फरार हो गया था।
हिन्दी

यूपी के बलिया में एक रेप केस में चार्जशीट लगाने के लिए पीड़िता युवती को इंस्पेक्टर क्राइम' नरेश मलिक अकेले में मिलने' का ऑफर देने लगे। रेप पीड़िता ने क्राइम इंस्पेक्टर को चार्जशीट के बारे में पूछने के लिए फोन किया था।
फिलहाल इस मामले में SHO संजय शुक्ला और इंस्पेक्टर क्राइम नरेश मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है।
हिन्दी

ये अमर उजाला 300 कंपनियों में तोड़फोड़, आगजनी बता रहा है। और नोएडा सीपी महोदया दो न्यूज़ एजेंसियों को बाइट देकर सिर्फ दो जगह हिंसक प्रदर्शन की बात कह रही हैं।
वकील साहब आप ही बताओ माजरा क्या है?
वैसे कल में खुद भी इस कवरेज के लिए नोएडा में मौजूद था। अपनी आंखों से सारा मंज़र देखा। उस हिसाब से तो @Sachingupta जी ने फिर भी बहुत कम पोस्ट किया अपने ट्विटर हैंडल पर।

Adv Deepak Babu@dbabuadvocate
सचिन गुप्ता पत्रकार द्वारा ट्विटर पर आज नोएडा से रिलेटेड 15-16 पोस्ट लगातार डाली गई है नोएडा की अधिकतर पोस्टों में मजदूरों को हिंसक बताया है जबकि नोएडा पुलिस कमिश्नर ने आज बयान जारी किया है कि केवल दो जगह हिंसा होने पर लॉ & आर्डर के चलते कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है सचिन गुप्ता ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी नोएडा पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई करनी चाहिए जो नोएडा के सौंदर्य को खराब करने का प्रयास किया गया है @CMOfficeUP @noidapolice @CP_Noida
हिन्दी

यूपी ,गाजियाबाद में "रील बाजी" का शौक बना जानलेवा।
19 साल की इकरा जो अब इस दुनिया में नहीं रही। तेज रफ्तार से स्पोर्ट्स बाइक चला उसकी रील बनाने की सनक ने उसकी जान ले ली। NH 9 पर देर रात इसकी बाइक डिवाइडर से टकराई और सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। बाईक पर पीछे उसका साथी हाशिम भी सवार था जो हादसे से पहले उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था।
हादसे में हासिम को भी गंभीर चोटें आई हैं।

हिन्दी





