Rainbow Harvest
3K posts

Rainbow Harvest
@_Wintercearig_
ᛉ||ᛟᛈᛈᛟᚾᛟ||ᚨᛊᛏᛟᛊ||ᛣ Ich freu' mich wenn die Sonne lacht!

प्रिय अभिजीत जी, अध्यक्ष, CJP (Cockroach Janata Party) विषय: पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से इस्तीफा सादर नमस्कार, मैंने बहुत उम्मीदों, विश्वास और एक बेहतर भविष्य की सोच के साथ CJP पार्टी को जॉइन किया था। आपने मुझे पार्टी में सम्मान और महत्वपूर्ण पद दिया, इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करती हूँ। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी की कोई स्पष्ट विचारधारा, विज़न या जनहित से जुड़ी दिशा नहीं है। पार्टी केवल प्रचार और सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने तक सीमित होती जा रही है। मुझे ऐसा प्रतीत हुआ कि कुछ लोग व्यक्तिगत लाभ और व्यापारिक हितों के लिए युवाओं की भावनाओं का उपयोग कर रहे हैं। मैंने पार्टी के अंदर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल उठाए, लेकिन मुझे कभी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। विशेष रूप से: NEET Paper Leak जैसे गंभीर मुद्दे पर पार्टी की चुप्पी, बढ़ती पेट्रोल कीमतों पर कोई आवाज़ नहीं, ज़मीनी स्तर पर किसी आंदोलन की योजना नहीं, युवाओं की बेरोजगारी के खिलाफ कोई संघर्ष नहीं, इन सभी बातों ने मुझे अत्यंत निराश किया। इसके अतिरिक्त, मुझे यह भी महसूस हुआ कि पार्टी में महिलाओं को अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं दी जाती। इन्हीं कारणों से मैं CJP पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा पद से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देती हूँ। कृपया मुझे पार्टी की सदस्यता से मुक्त करे । आपकी बहुत बहुत आभारी श्वेता बिरदा @abhijeet_dipke @Cockroachisback @CJP_2029 @aajtak @abplive @news


















