ADG Zone Bareilly

223.1K posts

ADG Zone Bareilly banner
ADG Zone Bareilly

ADG Zone Bareilly

@adgzonebareilly

#uppolice~Official Twitter account of ADG Zone Bareilly Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

Bareilly, India Katılım Mayıs 2013
31 Takip Edilen136.3K Takipçiler
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
19 मार्च, 2026 ADG, बरेली जोन द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई कर जनसामान्य की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया एवं उनकी शिकायतों/समस्याओं का विधिवत, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
3
13
35
1.3K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
16 मार्च, 2026 अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों/समस्याओं को सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
5
12
37
2K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
14 मार्च, 2026 बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली जोन के समस्त अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आगामी पर्व ईद, रामनवमी एवं नवरात्रि को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मीटिंग में दिये गये निर्देशो को पढ़कर सुनाये जाने व उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए जाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरे:
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
1
10
29
1.6K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
14 मार्च, 2026 बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली जोन के समस्त अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर आगामी पर्व ईद, रामनवमी एवं नवरात्रि को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मीटिंग में दिये गये निर्देशो को पढ़कर सुनाये जाने व उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए जाने के सम्बन्ध में डिजिटल मीडिया की कवरेज: patrika.com/bareilly-news/…
हिन्दी
1
9
40
1.8K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
12 मार्च, 2026 बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली/मुरादाबाद परिक्षेत्र, तथा बरेली जोन के समस्त जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, सी.एफ.ओ., प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी, प्रभारी एल.आई.यू., प्रभारी सीसीटीएनएस / डीसी एवं समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मीटिंग में दिये गये निर्देशो को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में आगामी पर्व ईद, रामनवमी एवं नवरात्रि को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी जनपदों को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर विशेष प्रबंध तथा प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सी.सी.टी.एन.एस. के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की विवेचनाओं का यथासंभव 60/90 दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, ई-साक्ष्य में SID Creation के संबंध में वर्कशॉप का आयोजन, ई-सम्मन का विधिवत क्रियान्वयन, यक्ष ऐप में अपराधियों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कर सही डेटा फीड करने, सम्पत्ति जब्तीकरण के सभी मामलों में विधिवत कार्यवाही करने, ऑपरेशन दहन के अंतर्गत अधिकाधिक मात्रा में मादक पदार्थों का विनिष्ट/निस्तारण करने, Zero Fatality District अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने, प्रशिक्षु आरक्षियों के भौतिक व्यवस्थापन, सीसीटीवी अधिष्ठान/व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, तथा जी.एस.टी. टैक्स इवेज़न प्रकरणों को शीघ्र वर्कआउट करने आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice #BareillyZone
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
2
17
57
3.1K
ADG Zone Bareilly retweetledi
UP POLICE
UP POLICE@Uppolice·
होली गुज़र गई, पर कुछ रंग ऐसे होते हैं जो मिटते नहीं… यही वो लम्हे हैं जो हमें एक परिवार के रूप में और मज़बूती से जोड़ देते हैं। इन यादों को दिल में समेटे हम फिर ड्यूटी पर लौट आए हैं — खाकी का रंग और गहरा कर के। 🎨 #होलीकीयादें #Holi2026 #UPPolice #एकफ़ोर्सएकपरिवार
हिन्दी
18
223
398
11.9K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। #HappyHoli
ADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
10
28
79
2.6K
ADG Zone Bareilly retweetledi
Ramit Sharma
Ramit Sharma@ramitsha·
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ Happy Holi #happyholi2026 #होली_की_हार्दिक_शुभकामनाएं
Ramit Sharma tweet media
हिन्दी
9
10
43
1.2K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
02 मार्च, 2026 बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली, श्री मानुष पारीक एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रमुख बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण किये जाने तथा आमजन/व्यापारियों से वार्ता कर सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किए जाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें:
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
3
17
51
1.8K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
01 मार्च, 2026 बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली, श्री मानुष पारीक एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रमुख बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण किया गया। आमजन/व्यापारियों से वार्ता की गयी तथा सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
2
15
46
1.9K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
28 फरवरी, 2026 ADG, बरेली जोन द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई कर जनसामान्य की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया एवं उनकी शिकायतों/समस्याओं का विधिवत, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
5
15
44
1.6K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
26 फरवरी, 2026 बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बरेली में आयोजित, “बड़ा खाना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” में अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग जाने एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्रों का वितरण किए जाने के संबंध में डिजिटल मीडिया कवरेज: patrika.com/bareilly-news/…
हिन्दी
4
11
31
1.1K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
26 फरवरी, 2026 बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बरेली में आयोजित, “बड़ा खाना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम” में अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य के साथ सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया। बड़ा खाना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद बरेली के प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगण सम्मिलित हुए।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
3
18
45
1.8K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
22 फरवरी, 2026 बरेली। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस महोदय के निर्देशानुसार तथा माह दिसम्बर 2025 में सम्पन्न हुए पुलिस मंथन की संस्तुतियों के क्रम में, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों हेतु तैयार किए गए एक दिवसीय नवीन रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन बरेली जोन के समस्त नौ जनपदों के 780 थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों के लिए दिनांक 22 फरवरी, 2026 को रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, जनपद बरेली के ऑडिटोरियम में किया गया। आयोजित कार्यक्रम के संबंध में डिजिटल मीडिया की कवरेज: patrika.com/bareilly-news/…
हिन्दी
5
12
36
1.2K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
23 फरवरी, 2026 बरेली। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस महोदय के निर्देशानुसार तथा माह दिसम्बर 2025 में सम्पन्न हुए पुलिस मंथन की संस्तुतियों के क्रम में, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों हेतु तैयार किए गए एक दिवसीय नवीन रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन बरेली जोन के समस्त नौ जनपदों के 780 थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों के लिए दिनांक 22 फरवरी, 2026 को रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, जनपद बरेली के ऑडिटोरियम में किया गया। आयोजित कार्यक्रम के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें:
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
3
17
30
1.8K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
22 फरवरी, 2026 बरेली। माह दिसम्बर-2025 में आयोजित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन - पुलिस मंथन की संस्तुतियों के क्रम में पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० महोदय के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों हेतु एक रिफ्रेशर कोर्स तैयार किया गया है। बरेली जोन के सभी नौ जनपदों के 181 थानों के पैरोकारों एवं समस्त कोर्ट मोहर्रिर के लिए इस नवीन एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, जनपद बरेली ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्री कृष्ण पाल सिंह, वी. सी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम सत्र में आपराधिक न्याय प्रणाली में पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों की भूमिका एवं तीन नये कानूनों पर संयुक्त निदेशक (अभियोजन) श्री अच्छेलाल यादव द्वारा विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया। द्वितीय एवं तृतीय सत्र में उच्चतम न्यायालय एवं उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेशों से अवगत कराया गया। साथ ही तीन नये कानूनों के परिप्रेक्ष्य में उत्तरदायित्व, महत्वपूर्ण अभिलेखों का रख-रखाव तथा रिमाण्ड, साक्ष्य प्रस्तुतिकरण, Chain of Custody, e- सम्मन, ICJS, CCTNS, e-मालखाना, NSTEP (National Service and Tracking of Electronic Processes) जैसे तकनीकी विषयों पर संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) श्री के.के. शुक्ल द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। हर सत्र के उपरान्त प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिये गये एवं उनके फीडबैक/सुझाव लिये गए। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, श्री रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, श्री रिजुल एवं बरेली जोन के समस्त जनपदों के राजपत्रित नोडल अधिकारीगण, एवं बरेली जोन के समस्त जनपदों से लगभग 709 थाना पैरोकारों, कोर्ट मोहर्रिर, मानिटरिंग सेल प्रभारी एवं सहयोगी पुलिस कर्मी और जनपद बरेली पुलिस कार्यालयों में कार्यरत 71 पुलिस कर्मियों कुल 780 प्रतिभागी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, श्री मुनीराज जी एवं जोन के अन्य जनपद प्रभारियों तथा अन्य अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में कार्यकुशलता, उत्तरदायित्व एवं तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ करना है।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
5
38
74
2.9K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
22 फरवरी, 2026 शाहजहाँपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी, जनपद शाहजहाँपुर, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर, श्री राजेश द्विवेदी एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली व सदर बाजार क्षेत्र में प्रमुख बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण कर आमजन/व्यापारियों से वार्ता किए जाने तथा सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने तथा पुलिस लाइन, जनपद शाहजहाँपुर स्थित सभागार में आगामी त्यौहारों (होली एवं ईद-उल-फितर आदि) को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यक्ष(YAKSH) ऐप, मिशन शक्ति केन्द्र एवं परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर की ध्वनि पर नियंत्रण आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरे:
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
2
12
35
1.3K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
21 फरवरी, 2026 शाहजहाँपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी, जनपद शाहजहाँपुर, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर, श्री राजेश द्विवेदी एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली व सदर बाजार क्षेत्र में प्रमुख बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण कर आमजन/व्यापारियों से वार्ता की गयी तथा सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, जनपद शाहजहाँपुर स्थित सभागार में आगामी त्योहारों (होली एवं ईद-उल-फितर आदि) को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यक्ष (YAKSH) ऐप, मिशन शक्ति केन्द्र एवं परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर की ध्वनि पर नियंत्रण आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर, श्री राजेश द्विवेदी तथा जनपद शाहजहाँपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
3
16
38
1.3K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
21 फरवरी, 2026 पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० महोदय के निर्देशानुसार तथा माह दिसम्बर-2025 में सम्पन्न हुए पुलिस मंथन–2025 की संस्तुतियों के अनुक्रम में, प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा एक रिफ्रेशर कोर्स थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों के लिए तैयार किया गया है। इसी क्रम में बरेली जोन के समस्त जनपदों के थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों का रिफ्रेशर कोर्स दिनांक 22.02.2026 को रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर:
ADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
1
14
30
1.5K
ADG Zone Bareilly
ADG Zone Bareilly@adgzonebareilly·
20 फरवरी, 2026 बरेली। पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० महोदय के निर्देशानुसार तथा माह दिसम्बर-2025 में सम्पन्न हुए पुलिस मंथन–2025 की संस्तुतियों के अनुक्रम में, प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा एक रिफ्रेशर कोर्स थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों के लिए तैयार किया गया है। इसी क्रम में बरेली जोन के समस्त जनपदों से लगभग 800 थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों का रिफ्रेशर कोर्स दिनांक 22.02.2026 को रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में किया जाना प्रस्तावित है। कोर्स को सकुशल पूर्ण किए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य के साथ कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया। कोर्स को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा मुख्यालय द्वारा आवंटित बजट के संबंध में परिक्षेत्र प्रभारियों, जनपदीय पुलिस प्रभारियों एवं जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम बैठक कर रिफ्रेशर कोर्स कार्यक्रम की रूपरेखा के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet mediaADG Zone Bareilly tweet media
हिन्दी
2
17
71
3.2K