
#PersianGulf और #StraitofHormuz के पास पानी में डूबता मालवाहक जहाज..
#IRAN के #Qeshm_Island के उत्तर में समुद्र में एक बल्क कैरियर मालवाहक जहाज की टक्कर दूसरे जहाज से हो गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस LUNI नाम के बल्क कैरियर के निचले हिस्से को गंभीर नुकसान पहुँचा और उसमें पानी भरना शुरू हो गया
जहाज को डूबता देख उसके कैप्टन ने तुरंत क्रू को जहाज खाली करने का आदेश दिया.
सूचना मिलते ही ईरान के #Bandar_Abbas शहर के रेस्क्यू सेंटर्स ने तुरंत बचाव नावें और टगबोट्स मौके पर भेजीं. ईरानी रेस्क्यू टीम ने जहाज पर सवार सभी 23 विदेशी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उन्हें केश्म द्वीप पर पहुँचाया.राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी नाविक सुरक्षित हैं.
हिन्दी


