

Ashutosh Dwivedi
676 posts

@ashutoshdw
पढ़ाई से इंजीनियर,पेशे से प्रशासक,मन से कवि IPS 2016;IAS 2018 District Magistrate Katihar



श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी महोदय कटिहार की अध्यक्षता में संपूर्ता अभियान 2.0 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। @bihar_police @IPRDBihar @DARPG_GoI @NitishKumar




























@BcdBihar (भवन निर्माण विभाग) की टीम के द्वारा लगातार राजगीर खेल परिसर के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका नतीजा रहा कि पिछले एक साल में इस खेल परिसर में हॉकी, रग्बी और सेपेक टकरा खेलों की आधारभूत संरचनाओं जैसे पेरिस ओलंपिक मानक के हॉकी एस्ट्रो टर्फ, रग्बी फील्ड आदि काम को पूरा किया गया जिससे कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर खेल प्रेमियों ने काफ़ी सहयोग किया और ऐसे अनुशासन का परिचय दिया कि बिहार के बारे में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई सकारात्मक सोच पैदा हुई है। इसी से प्रेरित होकर क्रिकेट स्टेडियम का काम और तेजी से हुआ। इसका परिणाम है कि बहुप्रतीक्षित क्रिकेट स्टेडियम के पवेलियन और १३ पिचों वाले मैदान का उद्घाटन कल हुआ। अब क्रिकेट खिलाड़ियों के द्वारा प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। आगे इस क्रिकेट स्टेडियम के दर्शक दीर्घा और लाइट्स को बीसीसीआई के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पूरा कर बड़े मैच के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार कराया जा रहा है। क्रिकेटर के रूप में एक बार तो बैटिंग और बोलिंग करना बनता है 😊😊।










