Bharath retweetledi

आज पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ में स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार और शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, कोयम्बटूर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, कोयम्बटूर के द्वारा पटना में अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा पटना के कंकड़बाग में इस अस्पताल की स्थापना के लिए 1.60 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया आंखों के इलाज के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अस्पताल है। इस अस्पताल की स्थापना से राज्य के लोगों को आंख संबंधित समस्याओं के विशिष्ट इलाज की अतिरिक्त सुविधा अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सकेगी। (1/2)




हिन्दी









