रामधन चौटाला बसपा

1.7K posts

रामधन चौटाला बसपा banner
रामधन चौटाला बसपा

रामधन चौटाला बसपा

@bsp984

ज़िला अध्यक्ष सिरसा, हरियाणा बहुजन समाज पार्टी बहन कुमारी मायावती जी जिंदाबाद, मान्यवर साहब कांशीराम जी अमर रहे 💐 बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी अमर रहे 💐💙

India Katılım Temmuz 2022
186 Takip Edilen804 Takipçiler
रामधन चौटाला बसपा retweetledi
Mayawati
Mayawati@Mayawati·
उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर ग़रीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है। अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति सम्बंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुये ज़रूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नये पावर प्लाण्ट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा।
हिन्दी
227
1.3K
4.1K
71.7K
रामधन चौटाला बसपा
बहुजन समाज पार्टी की करौली जिला कमेटी द्वारा हिण्डौन रेलवे स्टेशन पर मिले भव्य स्वागत, सम्मान और अपार स्नेह के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार...
रामधन चौटाला बसपा tweet mediaरामधन चौटाला बसपा tweet mediaरामधन चौटाला बसपा tweet mediaरामधन चौटाला बसपा tweet media
हिन्दी
0
6
58
177
रामधन चौटाला बसपा
आज दिनांक 19/05/2026 को बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के जोन नं. 1 के तत्वाधान में जिला यमुनानगर की विधानसभा साढ़ौरा, जगाधरी एवं रादौर की विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर जी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री विशाल गुर्जर जी (स्टेट प्रभारी हरियाणा) एवं श्री सहीराम जी (स्टेट प्रभारी हरियाणा) भी मौजूद रहे। बैठकों के दौरान जिला एवं विधानसभा यूनिट की विस्तृत समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्रीमती शकुन्तला भठी जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा श्री धर्मपाल तिगरा जी, जिला अध्यक्ष यमुनानगर श्री राहुल कुमार जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अंकित कुमार जी, पूर्व प्रत्याशी साढ़ौरा श्री बृजपाल जी, जिला महासचिव श्री रामकुमार जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री मोहर सिंह जी, जिला सचिव श्री लाल चंद जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री सूरत राम जी, पूर्व जिला प्रभारी एडवोकेट मधु चौधरी जी, विधानसभा अध्यक्ष जगाधरी श्री गंगाराम जी, विधानसभा अध्यक्ष रादौर श्री अभिषेक जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जी सहित जिला एवं विधानसभा कमेटियों के सभी पदाधिकारी एवं बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और बहुजन मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया। बहुजन समाज पार्टी- जिंदाबाद आदरणीय बहन मायावती जी जिंदाबाद आकाश आनद जी जिंदाबाद साहब कांशीराम जी अमर रहें परम् पूज्य बाबा साहब जी अमर रहें
रामधन चौटाला बसपा tweet mediaरामधन चौटाला बसपा tweet mediaरामधन चौटाला बसपा tweet mediaरामधन चौटाला बसपा tweet media
हिन्दी
0
8
60
319
रामधन चौटाला बसपा retweetledi
Mayawati
Mayawati@Mayawati·
जैसाकि सर्वविदित है कि अपने भारत देश की दुनिया भर में अच्छी एवं अनोखी मानवतावादी पहचान ख़ासकर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनूपम संविधान को लेकर ज़्यादा है, जो पूरी तरह से धर्मनिरपेक्षता (सेक्युलरिज़्म) के सिद्धान्त पर आधारित है अर्थात् यहाँ रहने वाले विभिन्न धर्मों के मानने वाले सभी लोगों को एक-समान आदर-सम्मान देना है तथा देश का मिज़ाज भी अधिकतर ऐसे ही उच्च मानवीय गुणों पर आधारित सभी धर्मों के मानने वालों को उनके जान, माल व मज़हब की आज़ादी एवं सुरक्षा आदि सुनिश्चित करता है और इसके निर्धारित व बताये हुये रास्तों पर चलना सभी सरकारों की ही नहीं बल्कि सभी नागरिकों की भी परम व प्रमुख ज़िम्मेदारी है। इतना ही नहीं बल्कि यह भी सर्वविदित ही है कि यही वह सुरक्षा कवच है जिसके सहारे विदेशों में भारत-विरोधी प्रोपागण्डा आदि का देश हमेशा बख़ूबी सामना करता है, किन्तु केन्द्र व सभी राज्य सरकारों का यह दायित्व/ज़िम्मेदारी बनती है कि वे ऐसा कुछ भी ना करें और ना ही वैसे कुछ होने दें जिससे देश व ख़ासकर भारत सरकार से इसके बारे अप्रिय सवाल-जवाब हो। इस क्रम में ख़ासकर पश्चिम बंगाल में चुनाव उपरान्त जारी हिंसा की सर्वत्र हो रही चर्चाओं में भी विशेषकर मा. हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सरकारों को इसके प्रति सतर्क व अराजकता के विरुद्ध सख़्त हो जाना चाहिये, ताकि किसी भी सरकार के ऊपर संकीर्ण राजनीति, धार्मिक भेदभाव, जातीय द्वेष व पक्षपात आदि का दोष लगे, यह अति-चिन्ता की बात ज़रूर होनी चाहिये। इसके साथ ही, व्यापक जनहित व जनसुरक्षा के मद्देनज़र स्थापित नियम-क़ानूनों के अनुपालन या तत्सम्बंधी नये क़ानून आदि बनता है तो उसका अनुपालन सभी धर्मों के लोगों पर एक समान रूप में होना चाहिये अर्थात् संविधान व क़ाूनन की मान-मर्यादाओं को बरकरार रखने के लिये ज़रूरी है कि क़ानूनों का इस्तेमाल धार्मिक व जातीय भेदभाव/पक्षपात व द्वेष के बिना हो, ताकि सरकारें सर्वसमाज व सर्वधर्म हितैषी हों और लोगों को लगे भी तथा जिससे सरकारों की संवैधानिक गुडविल प्रभावित ना हो तो यह उचित होगा। वैसे भी देश के ख़ासकर सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक हालात इतने कठिन व ज्वलन्त समस्यायें इतने अधिक दुखद/कष्टदायी हो गये हैं कि सभी सरकारों को उन विशेष मुद्दों पर अपना ध्यान पूरी तरह से केन्द्रित करना चाहिये, ना कि विध्वंसकारी इमेज आदि के माध्यम से लोेगों का ध्यान उस पर से बाँटने का प्रयास करना चाहिये, क्योंकि इससे देश की राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान नहीं होगा बल्कि क्राइसिस के हालात को और बढ़ायेेगा, जो देश व जनहितैषी कतई भी नहीं होगा, यही अपील।
हिन्दी
166
937
2.3K
36.3K