God retweetledi

बहुजन समाज पार्टी पश्चिम बंगाल प्रदेश व उड़ीसा प्रदेश इकाई ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के परिनिर्माण दिवस (6 दिशम्बर) पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए।
माननीय बहन जी के निर्देशानुसार यह सभी कार्यक्रम जोन-स्तर पर आयोजित किए गये। इस प्रकार से पश्चिम बंगाल प्रदेश में जोन स्तरीय कुल 6 कार्यक्रम और उड़ीसा प्रदेश में भी जोन स्तरीय 6 कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर, प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर संगोष्ठी समारोह के रूप में आयोजित इन प्रत्येक कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के जीवन-संघर्ष को बताते हुए अपना संबोधन प्रेषित किया।
पश्चिम बंगाल प्रदेश के नदिया जोन में मैं भी नदिया जिले के बगुला में, गुरुचन्द ठाकुर भवन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ।
नदिया जोन के तमाम बसपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व बाबा साहेब के मानने वाले हजारों समर्थकों ने बढ़-चढ़ कर इस संगोष्ठी समारोह में हिस्सा लिया।
इस मौके पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, साथ ही साथ गुरु चंद्र ठाकुर एवं हरिश्चंद्र ठाकुर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
पश्चिम बंगाल की आदिवासी समाज की तमाम महिलाओं ने सुसज्जित होकर ढोल-नगाड़े के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम स्थल तक जुलूस निकालकर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।
संगोष्ठी समारोह में बात रखते हुए बाबा साहेब डॉ बी आर अंबेडकर के जीवन व संघर्ष पर विशिष्ट चर्चा किया गया एवं यह आह्वान किया गया कि जब तक देश के समस्त बहुजन समाज के लोग माननीय बहन जी को अपना नेता मानकर, बहुजन समाज पार्टी को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत नहीं करेंगे, एमपी, एमएलए जीतने की रणनीती नहीं बनाएंगे, तब तक बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के नाम से "जय जय जय भीम! के नारे लगाना", मान्यवर कांशीराम जी के "अमर रहें!" के नारे लगाना "सार्थक" नहीं होगा।
बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल प्रदेश में होने वाले 2026 के विधानसभा के आम चुनाव में बीएसपी के एमएलए चुनकर विधानसभा में भेजें की प्लानिंग करें! यही बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना समझ जाएगा।



हिन्दी

































