District Administration Buxar

12.4K posts

District Administration Buxar banner
District Administration Buxar

District Administration Buxar

@buxaradmin

Katılım Mayıs 2018
72 Takip Edilen5.4K Takipçiler
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 25 मई 2026 आज दिनांक 25 मई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। सभी अंचलाधिकारी को विभिन्न विभाग अंतर्गत सरकारी भवन निर्माण हेतु यथाशीघ्र अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही समीक्षा के क्रम में बताया गया कि निर्धारित रकबा अनुसार भूमि की अनुपलब्धता के संबंध में इच्छुक रैयतधारियों से लीज पर भी भूमि की उपलब्धता हेतु प्रस्ताव भेजा जा सकता है। आगामी 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिविर स्थल पर पर्याप्त मूलभूत सुविधाएँ यथा पेयजल, शौचालय, धूप से बचाव हेतु शेड एवं बैठने की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। उक्त आदेश का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को वृक्षारोपण हेतु प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध कार्य करने के संबंध में निदेश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप प्रखंड स्तर के पदाधिकारी के माध्यम से लाभुक के पास उपलब्ध खेत, सिंचाई की व्यवस्था इत्यादि का सत्यापन कराकर पात्र लाभुकों को वृक्षारोपण से संबंधित सभी आवश्यक प्रशिक्षण दिलवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को जिन प्रखंडों में डिग्री काॅलेज नहीं है वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत उन प्रखंडों में डिग्री काॅलेज बनवाने हेतु संबंधित प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों का निरीक्षण कराकर निर्धारित प्रपत्र में जाँच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा CWJC एवं MJC की समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार कर एक सप्ताह के अंदर वादों का निष्पादन करने का निदेश दिया गया। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
0
1
23
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 मई 2026 आज दिनांक 25 मई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जनगणना 2027 प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। विदित हो कि प्रथम चरण का क्षेत्रीय स्तर पर प्रगणकों द्वारा गणना कार्य 31 मई 2026 तक संपादित किया जाना है। बक्सर जिला अंतर्गत 11 ग्रामीण एवं 05 शहरी चार्जों में से प्रखण्ड बक्सर चार्ज के 02 HLB, इटाढ़ी प्रखंड के 33 HLB एवं डुमराँव के 10 HLB का गणना कार्य अभी शेष है। संबंधित चार्ज को अविलंब गणना कार्य समाप्त करने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही सभी चार्ज अपने सभी पूर्ण HLB की गणना कार्य को पुनः मिलान करने एवं संवीक्षा करने हेतु निदेश दिया गया ताकि कोई भी भवन, कोई भी जनगणना मकान, कोई भी परिवार छूटे नहीं। आपेक्षित भवनों एवं गणना की गई भवनों के बीच अंतर होने के स्थिति में HLO APP पर इसका सत्यापन एवं अद्यतन करने की बात कही गयी। प्रथम चरण कार्य संपादन के उपरांत प्रपत्र 20 के अनुरूप इन्वेंटरी तैयार करने हेतु भी निदेश दिया गया। ताकि संबंधित प्रपत्र व सामाग्री पोस्ट विभाग के माध्यम से ससमय आसानी से जनगणना निदेशालय बिहार पटना को उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में HLB का नजरी नक्शा, सुपरवाइजर सर्किल , नजरी नक्शा, CMMS पोर्टल पर इसका अपलोडिंग, ग्राम रजिस्टर, चार्ज रजिस्टर अपलोड करने, संधारित करने एवं वर्किंग माप से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
1
1
49
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 मई 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 25 मई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 26 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 26 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 10 राजस्व विभाग, 08 विकास से एवं 08 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
1
1
21
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 मई 2026 आज दिनांक 25 मई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमति साहिला की अध्यक्षता में जनजातीय गरिमा उत्सव का समापन हेतु डिब्रीफिंग समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। विदित हो कि जिला पदाधिकारी द्वारा दिनांक 18 मई 2026 को जनजातीय गरिमा दिवस का शुभारंभ किया गया था। जन भागीदारी - "सबसे दूर सबसे पहले" स्लोगन के साथ बक्सर जिला के जनजातिय ग्रामों में दिनांक 19.05.2026 से 23.05.2026 तक कैंप का आयोजन किया गया। बक्सर जिला में 49 स्थलों पर 92 कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे एक दिन (19.05.2026 से 22.05.2026 तक) लोगों से आवेदन लेने तथा दिनांक 23.05.2026 को जन सुनवाई के तहत दावा पत्र बॉटने का कार्य किया गया। केसठ प्रखंड को छोड़कर अन्य प्रखंडों में जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजन किया गया। आज डिब्रीफिंग कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। 49 जगहों पर 92 कैंपों में कुल 2091 नागरिक उपस्थित हुए तथा 985 ने आवेदन विभिन्न योजनाओं यथा आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, मिशन इन्द्रधनुष, विभिन्न प्रकार के पेंशन योजनाएँ, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राशन कार्ड आदि) हेतु दिया। इन आवेदनों में से 745 आवेदनों का निष्पादन या प्रखंड स्तर पर अग्रेत्तर कार्रवाई किया गया है। साथ ही 240 लंबित आवेदन जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार एक सप्ताह के अन्दर निष्पादित किया जाना है। इन कैम्पों से अनु० जन जाति के लोगों के बीच काफी जागृति आई है। जिला प्रशासन द्वारा होर्डिंग, बैनर, स्टैंडी लगाकर इसका प्रचार प्रसार किया गया तथा जनभागदारी- "सबसे दूर सबसे पहले" गरिमा उत्सव पूरी तरह सफल रहा है। यह एक महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में से है जिसमें जनजातीय समुदाय को सभी योजनाओं का लाभ देने का प्रावधान है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
1
1
13
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 मई 2026 आज दिनांक 25 मई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपि के सर्वेक्षण कार्य में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने के लिए श्री देवेंद्र सिंह एवं श्री राज कुमार भारती को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने दोनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानवर्धक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। जिला पदाधिकारी के द्वारा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जो लोग (जिन्होंने पाण्डुलिपि को खोजने में सहायता की है या सूचना दी है या जिनके पास हैं।) किसी कारणवश नहीं आ सके उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा ताकि वे अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर सकें। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर एवं अन्य अधिकारियों ने भी दोनों सम्मानित व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जिला पदाधिकारी ने आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में सभी का सहयोग मिलता रहेगा तथा जो भी सहयोग करेंगे उनको जिला प्रशासन की तरफ़ से सम्मानित किया जाएगा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
0
0
14
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 मई 2026 जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलें में आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० तीन कम्पनियों के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसी कार्यरत है। आई०ओ०सी०एल० 13, बी०पी०सी०एल० 06 एवं एच०पी०सी०एल० 08 एजेंसी कार्यरत है। बक्सर जिला अंतर्गत कंपनीवार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या निम्नवत है:- IOCL 202360 BPCL 57517 HPCL 90668 दिनांक 13.03.2026 से 24.05.2026 तक कुल 321543 गैस सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 24.05.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 3156 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। District Buxar, Av. Demand/ Day 6419, Av. Refill supply/ Day 5380, Total refill bookings Pending for Delivery 26337, Backlog in days 4.9 गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएँ रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद नए सिलेण्डर की बुकिंग की अनुमति है। एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने हेतु सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलें के वरीय पदाधिकारियों, अनुमण्डल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से गैस एजेन्सियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच लगातार की जा रही है। साथ ही वैसे प्रतिष्ठान जो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी कर रहे है उनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है। एलपीजी से संबंधित जमाखोरी एवं कालाबाजारी के मामले में अब तक कुल 02 प्राथमिकी (अनुमंडल बक्सर सदर 02) दर्ज की गई है। दिनांक 24 मई 2026 को कुल 02 गैस एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष स्थापना की गयी है। LPG गैस के आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06183-223333 पर सम्पर्क कर सकते है। दिनांक 24.05.2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 1319 शिकायतें प्राप्त हुयी है, जिसके आलोक में 1319 शिकायत्तों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादन कर दिया गया है। ऑयल मार्केटिंग कम्पनी (OMC) के प्रतिनिधियों एवं गैस एजेंसियों को 5 किलोग्राम के फी-ट्रेड एल०पी०जी० (FTL) सिलेण्डर की आपूर्ति प्रवासी श्रमिकों/मजदुरों के बीच ही किये जाने को निदेशित किया गया तथा इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निदेश दिया गया। वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति हेतु निम्न निदेश:- वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया / कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेंगे और संबंधित तेल कंपनियों अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे। जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है, उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे, जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है तथा उनके उक्त वैवाहिक कार्यक्रम में कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है। संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी व्यक्ति विशेष के द्वारा समर्पित आवेदन के आलोक में लोगों की उपस्थिति के संबंध में आकलन करते हुए तद्नुसार संबंधित तेल कंपनी को वैवाहिक कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी मांग एवं उक्त दिन को वाणिज्यिक गैस उपलब्धता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए रसोईया/कैटरर्स को आनुपातिक रूप से वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए उपलब्ध कराया गया वाणिज्यिक गैस मात्र वैवाहिक कार्यक्रम हेतु में ही प्रयुक्त होंगे। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु प्राप्त आवेदन पर वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु बक्सर जिला अंतर्गत अब तक प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या निम्नवत है:- 1. बक्सर अनुमंडल अंतर्गत 674 आवेदन 2. डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत 540 आवेदन जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
हिन्दी
0
1
1
29
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 मई 2026 जॉब कैम्प से संबंधित आवश्यक सूचना प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार जिला नियोजनालय बक्सर के द्वारा दिनांक 27 मई 2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 1. कंपनी का नाम EXIDE INDUSTRIES LTD (EXIDE BATTERY), पद का नाम ASSEMBLY LINE OPERATOR, पदों की संख्या 70, वेतन 10/12/ITI -14000+1500 ATT BONUS, DIPLOMA/BSC/BTECH.-18000-20000+1500 ATT BONUS, उम्र सीमा 18-34, योग्यता 10/12/ITI/DIPLOM/BTECH-ELECTRICIAN/FITTER/MECH, कार्य स्थल CHINCHWAD, PUNE, MAHARASHTRA, अभ्युक्ति ROOM SUPPORT WILL BE PROVIDED SAFETY SHOES WILL BE PROVIDED 2. कंपनी का नाम ITC LTD, पद का नाम MACHINE OPERATOR, पदों की संख्या 25, वेतन ITI 17620+1000 ATT BONUS, उम्र सीमा 18-30, योग्यता ITI, FITTER/TURNER/MACHINIST/ELECTRICIAN, कार्य स्थल MALUR NEAR BANGLORE, KARNATAKA, अभियुक्ति MALE/FEMALE 3. कंपनी का नाम TATA ELECTRONICS JD, पद का नाम MOBILE ASSEMBLY (FITTING CHIPS/COMPONENTS), पदों की संख्या 200, वेतन 15400+1000 ATTENDANCE BONUS, उम्र सीमा 18-32, योग्यता 10/12/ITI (ANY TRADE) ANY GRADUATE, BTECH, कार्य स्थल NARSAPURA KARNATAKA (NEAR BANGLORE), अभियुक्त MALE 4. कंपनी का नाम MOTHERSON, पद का नाम MANUFACTURING/PRODUCTION, पदों की संख्या 100, वेतन 16918 IN HAND, MONTHALY 12800+1500 ATTENDANCE BONUS, उम्र सीमा 18-30, योग्यता 10/12, कार्य स्थल NOIDA यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेंगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फील्ड बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियाजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाया है वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश निशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक सचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
हिन्दी
0
1
1
31
District Administration Buxar
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-cm-343 23/05/2026 बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी :- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बक्सर जिला स्थित वामन भगवान मंदिर तथा रामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाराज स्व० कमल बहादुर सिंह जी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण। पटना, 23 मई 2026 : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज बक्सर नगरी में अवतरित श्री वामन भगवान द्वारा स्थापित शिवलिंग रूप में विद्यमान श्री वामनेश्वर नाथ जी के अति प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। जायजा के क्रम में अधिकारियों ने वामनेश्वर धाम की प्रस्तावित भूमि के ले-आउट प्लान के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। यह मंदिर बक्सर केंद्रीय कारा परिसर की बाहरी चहारदीवारी के अंदर स्थित है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कारा बक्सर में अधिष्ठापित निर्माणशाला में बंदियों द्वारा निर्मित हस्तकला एवं सामग्रियों से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। जिलाधिकारी श्रीमती साहिला ने मुख्यमंत्री को चरखा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। श्री वामनावतार एवं भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली तथा धार्मिक नगरी बक्सर में पहली बार आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर तथा फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बक्सर के रामरेखा घाट स्थित बाबा श्री रामेश्वरनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। इस मंदिर में भगवान श्रीराम के द्वारा स्थापित प्रथम शिवलिंग है। श्री रामेश्वरनाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रामरेखा घाट पर कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से मुख्यमंत्री को रामरेखा घाट में कराये गए जीर्णोद्धार कार्य एवं अन्य विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। रामरेखा घाट पर स्थापित होनेवाली प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा, कंट्रोल रूम, पेयजल, पाथ-वे, चेंजिंग रूम, गंगा आरती आदि के संबंध में भी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना की जायेगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने लगभग 6 करोड़ रूपये की लागत से रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य तथा महर्षि विश्वामित्र मंडपम का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं से अवगत कराया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री के समक्ष लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स में लाइट एंड साउंड के माध्यम से बक्सर की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलकियां प्रदर्शित की गयी। लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स में 5डी थियेटर, टिकट काउंटर, 80 इंडोर एवं 30 आउटडोर क्षमता वाले रेस्टोरेंट, ड्राई डेक फाउंटेन सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स रामरेखा घाट बक्सर से रिमोट के जरिये महाराज स्व० कमल बहादुर सिंह जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर बक्सर जिला के प्रभारी मंत्री श्री नंदकिशोर राम, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक श्री संतोष कुमार निराला, विधायक श्री आनंद मिश्र, विधायक श्री राहुल कुमार सिंह, विधान पार्षद श्री सोनू कुमार राय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ० सत्य प्रकाश, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री नंदकिशोर, बक्सर की जिलाधिकारी श्रीमती साहिला, पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। @IPRDBihar @officecmbihar @samrat4bjp
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
1
1
7
199
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मई 2026 अवैध खनन एवं मिट्टी परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 59 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज जिला प्रशासन बक्सर द्वारा अवैध खनन एवं बिना वैध अनुज्ञप्ति/परमिट के मिट्टी उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्राही पोखरा में संचालित अवैध मिट्टी खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 01 जेसीबी एवं 02 ट्रैक्टर को अवैध मिट्टी उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा बिना वैध खनन अनुज्ञप्ति एवं बिना विभागीय स्वीकृति के मिट्टी का कटाव एवं परिवहन किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व की क्षति हुई। मामले में जेसीबी पर 10 लाख का शमन शुल्क एवं खनन किए गए मिट्टी के रॉयल्टी का 25 गुना 46 लाख का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। वहीं पकड़े गए ट्रैक्टरों पर क्रमशः 1,09,257.00 एवं 1,05,000.00 का जुर्माना निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग ₹59 लाख से अधिक की दंडात्मक कार्रवाई की गई है। इस संबंध में संबंधित वाहन मालिकों एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध MMDR Act, 1957 तथा बिहार खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध खनन परमिट/अनुज्ञप्ति के किसी भी प्रकार का मिट्टी उत्खनन, परिवहन अथवा खनन गतिविधि पूर्णतः अवैध है। ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति, संवेदक अथवा एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कठोर दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी कार्य विभागों, निर्माण एजेंसियों एवं संवेदकों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी निर्माण कार्य हेतु मिट्टी अथवा अन्य खनिज सामग्री का उपयोग केवल वैध खनन स्रोत एवं विधिवत परमिट के माध्यम से ही किया जाए। विभागीय कार्यों की आड़ में अवैध खनन अथवा परिवहन पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं पदाधिकारियों की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @MinesDept_Bihar
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
0
0
125
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मई 2026 माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन के मद्देनजर आज दिनांक 22 मई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से चयनित स्थलों का निरीक्षण किया गया एवं दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त ब्रीफिंग किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहते हुए  विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा रूट प्लान भी निर्गत किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किला मैदान से होते हुए वामन भगवान मंदिर में पूजा अर्चना किया जाएगा। तत्पश्चात रामरेखा घाट पर  स्थित बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना किया जायेगा। रामरेखा घाट स्थित ध्वनि एवं प्रकाश शो का उद्घाटन भी इस सुअवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर माननीय मुख्यमंत्री , बिहार के कार्यक्रम के पूर्व ए०एस०एल० कार्य हेतु प्रतिनियुक्त विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक से समन्वय स्थापित कर ए०एस०एल० की कार्रवाई कर लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आमजनों के प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल द्वारा फ्रिस्किंग का कार्य किया जायेगा ताकि कोई आपत्तिजनक सामग्री कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं कर सके। स्टैटिक सर्विलांस टीम इनका दायित्व होगा कि टीम के सदस्य सभी वाहनों की जीच करते हुए भीड़ को नियंत्रित करेंगे साथ ही विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे। प्रतिनियुक्ति समय सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर दिनांक 23.05.2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे से बक्सर जिला अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के परिभ्रमण समाप्ति अथवा रिथति सामान्य होने तक उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष, बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा के चिन्हित भवन में कार्यरत होगा, जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री कुमार नचिकेता, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, बक्सर (मो०-9110091157) एवं मो० मोहम्मद नाजीस, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, बक्सर (मो०-9955223640, 7970729536) रहेंगे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
1
4
262
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- 22 मई 2026 दिनांक 23.05.2026 को श्री सम्राट चौधरी माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की बक्सर जिला परिभ्रमण के अवसर पर बक्सर शहर का ट्रैफिक रूट प्लान दिनांक 23.05.2026 को समय 12:00 बजे अपराहन से 07:00 बजे अपराहन तक निम्न मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित/आंशिक प्रतिबंध रहेगा। 1. I.T.I मोड, सेन्ट्रल जेल मोड, नाथ बाबा पुल, किला मैदान, पुलिस चौकी (थाना चौक)। 2. सेन्ट्रल जेल मोड, सुमेश्वर स्थान, सिपाही घाट। 3. ज्योति चौक, थाना चौक, रामरेखा घाट ताडका नाला चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं मोटर साईकिल का रूट दिनांक 23.05.2026 को समय 12:00 बजे अपराहन से 07:00 बजे अपराहन तक। 01. गोलम्बर, सिंडिकेट, बाईपास बस स्टैंड, ज्योति चौक, D.A.V मोड, अम्बेदकर चौक, I.T.I रोड, ITI मोड, मठिया मोड, सदर अस्पताल एवं चौसा। 02. गोलम्बर, सिंडिकेट, बाईपास, बस स्टैंड मोड़, रेलवे ओवर ब्रिज, इटाढ़ी गुमटी एवं इटाढी रोड़। 03. सिंडिकेट, यमुना चौक, ठठेरी बाजार एवं पुलिस चौकी। 04. मठिया पुल, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार एवं पुलिस चौकी। नोटः- 01. रोगी, एम्बूलेंस एवं अति आवश्यक सेवा वाले वाहनो के लिए नो इन्ट्री नही रहेगा। 02. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री अपने साथ रेलवे टिकट लेकर घर से निकलेंगें। 03. आम नागरिको से अपील है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन का प्रयोग न करें। 04. दिनांक 23.05.2026 के सुबह 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों की NO ENTRY रहेगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
हिन्दी
0
0
1
134
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मई 2026 आज दिनांक 22 मई 2026 को नीलाम पत्र वाद के कुल 20 मामले में सुनवाई की गई जिसमें 19 नीलाम पत्र में अधियाची विभाग जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बक्सर थे एवं 1 मामला रविया पविन उर्फ जमीला खातुन के संदर्भ में था, जिसमें अधियाची विभाग प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ब्रह्मपुर है। सुनवाई के दौरान सभी देनदार एवं अधियाची विभाग उपस्थित थे। अधियाची विभाग जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम द्वारा 5 मामलों में जवाब दाखिल किया गया और शेष मामलों में समय की मांग की गई। अधियाची विभाग को निदेशित किया गया कि शेष मामलों में ब्याज सहित राशि की गणना कर प्रतियुत्तर दाखिल करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
1
4
132
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मई 2026 जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलें में आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० तीन कम्पनियों के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसी कार्यरत है। आई०ओ०सी०एल० 13, बी०पी०सी०एल० 06 एवं एच०पी०सी०एल० 08 एजेंसी कार्यरत है। बक्सर जिला अंतर्गत कंपनीवार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या निम्नवत है:- IOCL 202360 BPCL 57517 HPCL 90668 दिनांक 13.03.2026 से 21.05.2026 तक कुल 309125 गैस सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 21.05.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 4306 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। District Buxar, Av. Demand/ Day 6419, Av. Refill supply/ Day 5465, Total refill bookings Pending for Delivery 309125, Backlog in days 5.1 गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएँ रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद नए सिलेण्डर की बुकिंग की अनुमति है। एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने हेतु सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलें के वरीय पदाधिकारियों, अनुमण्डल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से गैस एजेन्सियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच लगातार की जा रही है। साथ ही वैसे प्रतिष्ठान जो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी कर रहे है उनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है। एलपीजी से संबंधित जमाखोरी एवं कालाबाजारी के मामले में अब तक कुल 02 प्राथमिकी (अनुमंडल बक्सर सदर 02) दर्ज की गई है। दिनांक 21 मई 2026 को कुल 02 गैस एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष स्थापना की गयी है। LPG गैस के आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06183-223333 पर सम्पर्क कर सकते है। दिनांक 21.05.2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 1319 शिकायतें प्राप्त हुयी है, जिसके आलोक में 1319 शिकायत्तों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादन कर दिया गया है। ऑयल मार्केटिंग कम्पनी (OMC) के प्रतिनिधियों एवं गैस एजेंसियों को 5 किलोग्राम के फी-ट्रेड एल०पी०जी० (FTL) सिलेण्डर की आपूर्ति प्रवासी श्रमिकों/मजदुरों के बीच ही किये जाने को निदेशित किया गया तथा इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निदेश दिया गया। वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति हेतु निम्न निदेश:- वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया / कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेंगे और संबंधित तेल कंपनियों अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे। जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है, उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे, जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है तथा उनके उक्त वैवाहिक कार्यक्रम में कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है। संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी व्यक्ति विशेष के द्वारा समर्पित आवेदन के आलोक में लोगों की उपस्थिति के संबंध में आकलन करते हुए तद्नुसार संबंधित तेल कंपनी को वैवाहिक कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी मांग एवं उक्त दिन को वाणिज्यिक गैस उपलब्धता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए रसोईया/कैटरर्स को आनुपातिक रूप से वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए उपलब्ध कराया गया वाणिज्यिक गैस मात्र वैवाहिक कार्यक्रम हेतु में ही प्रयुक्त होंगे। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु प्राप्त आवेदन पर वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु बक्सर जिला अंतर्गत अब तक प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या निम्नवत है:- 1. बक्सर अनुमंडल अंतर्गत 674 आवेदन 2. डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत 540 आवेदन जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
हिन्दी
0
0
3
157
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 मई 2026 जिला अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड़ में कैम्प के माध्यम से दिनांक 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों का एक यूनिक आईडी बनाना है। इसके माध्यम से किसान बंधु बीज, खाद, दावा, मौसम की जानकारी, केसीसी ऋण, मंडी का भाव आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते है। फार्मर रजिस्ट्री कार्य हेतु जिला अंतर्गत कुल 367 कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।आज तक कुल 78083 कृषकों का फार्मर आईडी बनाया जा चुका है। कृषक बंधु से अनुरोध है कि अपने पंचायत अंतर्गत आयोजित कैम्प में जमीन का दस्तावेज,आधार कार्ड, कोई भी मोबाईल लेकर अपना फार्मर आईडी बनवा ले। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @HorticultureBih
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
2
7
806
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर जिला जन संपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मई 2026 आज दिनांक 19 मई 2026 को ऊर्जा सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड, पटना श्री अजय यादव (भा०प्र०से०) द्वारा चौसा स्थित विद्युत संयंत्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। सर्वप्रथम ऊर्जा सचिव द्वारा एसजेवीएन में पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात प्लांट का निरीक्षण किया गया। बैठक के दौरान एसजेवीएन प्लांट के 660 MW के द्वितीय यूनिट को चालू करने में आ रही बाधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं उसके निवारण के लिए उचित दिशा निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, एसजेवीएन के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
1
2
6
187
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मई 2026 आज दिनांक 19 मई 2026 को सचिव ऊर्जा सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड बिहार पटना श्री अजय यादव एवं अपर समाहर्त्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा डुमरांव प्रखंड अंतर्गत नुआंव पंचायत एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत में आयोजित "सहयोग शिविर" का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर के दौरान सचिव महोदय द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। साथ ही प्रखंड के वरीय पदाधिकारी के द्वारा भी अपने अपने प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @BiharRevenue
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
0
0
2
126
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मई 2026 अब पंचायत स्तर पर ही होगा जन समस्याओं का त्वरित समाधान आज दिनांक 19 मई 2026 को माननीय मंत्री, डेयरी मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग बिहार सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बक्सर, श्री नन्द किशोर राम एवं जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा बक्सर प्रखंड अंतर्गत चुरामनपुर पंचायत, चौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर कला पंचायत एवं राजपुर प्रखंड अंतर्गत तियरा पंचायत में आयोजित "सहयोग शिविर" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के 08 प्रखंडों के प्रत्येक प्रखंड के दो पंचायत में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। माननीय मंत्री ने कहा कि "सहयोग शिविर" का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में किया जाएगा। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा कि अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। “सहयोग शिविर” के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। माननीय मंत्री ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर" आयोजित किए जाएंगे, जहाँ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निष्पादन करेंगे। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मंत्री जी ने ग्रामीणों से "सहयोग पोर्टल" के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की अपील करते हुए कहा कि हर शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। विलंब होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। शिविर के दौरान माननीय मंत्री द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। राजपुर प्रखंड अंतर्गत तियारा पंचायत में माननीय विधायक महोदय राजपुर विधानसभा ने सरकार की इस पहल की सराहना की ,साथ ही लाभुकों से संवाद भी स्थापित किया। माननीय मंत्री महोदय के द्वारा उक्त स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar @BiharRevenue @BiharAFRD
District Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet mediaDistrict Administration Buxar tweet media
हिन्दी
1
2
3
126
District Administration Buxar
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 19 मई 2026 जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलें में आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० तीन कम्पनियों के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसी कार्यरत है। आई०ओ०सी०एल० 13, बी०पी०सी०एल० 06 एवं एच०पी०सी०एल० 08 एजेंसी कार्यरत है। बक्सर जिला अंतर्गत कंपनीवार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या निम्नवत है:- IOCL 202360 BPCL 57517 HPCL 90668 दिनांक 13.03.2026 से 18.05.2026 तक कुल 297041 गैस सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 18.05.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 4211 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। District Buxar, Av. Demand/ Day 6419, Av. Refill supply/ Day 5467, Total refill bookings Pending for Delivery 28030, Backlog in days 5.1 गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएँ रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद नए सिलेण्डर की बुकिंग की अनुमति है। एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने हेतु सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलें के वरीय पदाधिकारियों, अनुमण्डल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से गैस एजेन्सियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच लगातार की जा रही है। साथ ही वैसे प्रतिष्ठान जो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी कर रहे है उनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है। एलपीजी से संबंधित जमाखोरी एवं कालाबाजारी के मामले में अब तक कुल 02 प्राथमिकी (अनुमंडल बक्सर सदर 02) दर्ज की गई है। दिनांक 18 मई 2026 को कुल 06 गैस एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष स्थापना की गयी है। LPG गैस के आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06183-223333 पर सम्पर्क कर सकते है। दिनांक 18.05.2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 1314 शिकायतें प्राप्त हुयी है, जिसके आलोक में 1314 शिकायत्तों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादन कर दिया गया है। ऑयल मार्केटिंग कम्पनी (OMC) के प्रतिनिधियों एवं गैस एजेंसियों को 5 किलोग्राम के फी-ट्रेड एल०पी०जी० (FTL) सिलेण्डर की आपूर्ति प्रवासी श्रमिकों/मजदुरों के बीच ही किये जाने को निदेशित किया गया तथा इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निदेश दिया गया। वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति हेतु निम्न निदेश:- वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया / कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेंगे और संबंधित तेल कंपनियों अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे। जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है, उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे, जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है तथा उनके उक्त वैवाहिक कार्यक्रम में कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है। संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी व्यक्ति विशेष के द्वारा समर्पित आवेदन के आलोक में लोगों की उपस्थिति के संबंध में आकलन करते हुए तद्नुसार संबंधित तेल कंपनी को वैवाहिक कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी मांग एवं उक्त दिन को वाणिज्यिक गैस उपलब्धता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए रसोईया/कैटरर्स को आनुपातिक रूप से वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए उपलब्ध कराया गया वाणिज्यिक गैस मात्र वैवाहिक कार्यक्रम हेतु में ही प्रयुक्त होंगे। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु प्राप्त आवेदन पर वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु बक्सर जिला अंतर्गत अब तक प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या निम्नवत है:- 1. बक्सर अनुमंडल अंतर्गत 668 आवेदन 2. डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत 535 आवेदन जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @IPRDBihar
हिन्दी
0
0
4
120