Sabitlenmiş Tweet

“अभिज्ञा भविष्यपथविचारसेतु : छात्र-कुलपतिसंवादः” - एक अविस्मरणीय अनुभव
देशभर के विभिन्न परिसरों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ संवाद, चिंतन, सीखने और अनुभव साझा करने की यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को निकट से समझने, कुलपति महोदय, आचार्यों एवं अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा नेतृत्व, अनुसंधान, भारतीय ज्ञान-परम्परा और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय तथा अन्य राष्ट्रीय महत्त्व के स्थलों के शैक्षिक भ्रमण ने इस अनुभव को और भी समृद्ध बनाया।
सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता, जिज्ञासा और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें आशा है कि यह कार्यक्रम आपके लिए प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक और स्मरणीय रहा होगा तथा यहाँ प्राप्त अनुभव आपके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास की यात्रा में सहायक सिद्ध होंगे।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ।
@shrivarakhedi @ragamuki
#Abhigya #BhavishyapathVicharSetu #StudentViceChancellorDialogue #CentralSanskritUniversity #StudentLeadership #IndianKnowledgeSystems #HigherEducation #StudentEngagement #FutureLeaders #CSU




हिन्दी


































