भारतीय retweetledi

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की संघी योजना में सरकार के सभी अंगों में संघी विचारधारा वालों की पैठ या भगवाकरण के साथ ही अब भारतीय सेना का भी भगवाकरण किया जा रहा है, जिसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा वाले संगठनों और अडानी जैसे कारपोरेट घरानों को सैनिक स्कूलों के संचालन के अधिकार दे दिए गए हैं। राष्ट्रीय सेना का भगवाकरण एक ऐसा अभिशाप साबित होगा, जो पीढ़ियों तक देश के लिए नासूर बनकर टीसता रहेगा। आप आसानी से कल्पना कर इसके दुष्परिणाम का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं कि जब भारत में संघी सरकार होगी, संविधान, लोकतंत्र, संसद, न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाएं संघियों के हाथों में होंगे, देश का शासन-प्रशासन का संचालन और नियंत्रण संघी करेंगे, करोड़ों अंधभक्तों की संघी फौज घर-घर घूमेगी और सेना भी संघी मानसिकता और विचारधारा की होगी। स्पष्ट है कि तब भारत एक हिंदू राष्ट्र होगा, जहां दूसरे धर्मावलंबियों को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाएगा, हिंदू धर्मावलंबियों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेष महत्व और वरीयता दी जाएगी, मनुस्मृति लागू किया जाएगा, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के सिद्धांत से महरूम कर दिया जाएगा, सवर्णों को सरकार और शासन-प्रशासन में वरीयता और प्राथमिकता दी जाएगी और भारत में विभिन्नता में एकता की सांस्कृतिक विरासत खत्म कर दी जाएगी। सच तो यह है कि हिंदू राष्ट्र के नाम पर भारतीय अस्मिता, अस्तित्व, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और बहुलवादी सांस्कृतिक विरासत को मिटा दिया जाएगा। आधुनिकता, प्रगतिशीलता, गतिमानता, विवेकशीलता, तार्किकता, बौद्धिकता, वैज्ञानिकता, संवेदनशीलता, नवोन्मेष और सत्यान्वेषण तथा क्रांतिकारिता की जगह पुरातनता, पिछड़ापन, गतिहीनता, अतार्किकता, अविवेकशीलता, अवैज्ञानिकता, असंवेदनशीलता, मूर्खता, अज्ञानता, जड़ता, कूपमंडुकता, बौद्धिक दिवालियापन, मानसिक संकीर्णता और दिमागी बधियाकरण को भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक पहचान के रूप में प्रक्षेपित और प्रतिष्ठापित किया जाएगा...!!
@RahulGandhi
@Dr_MonikaSingh_
@garrywalia_
@sakshijoshii
@Rashmi22302711
@AnumaVidisha
@BhavikaOpinion
@RuchiraC
@maulinshah9
@Iam_MKharaud
@Kumarjyoti49291
@GoIShadow
@sudhirchaudhary
@AMISHDEVGAN
@anjanaomkashya
@RubikaLiyaquat
@chitraaum
@RajatSharmaLive
@AwasthiGyyan
@PMNehru
@RaGa4India
@Raga3689
@Pawankhera
@SupriyaShrinate

हिन्दी























