कहते हैं बेटियाँ किस्मत वालों को मिलती हैं… 🌸
और आज मदर्स डे पर
भगवान ने हमारी किस्मत सबसे खूबसूरत बना दी। 💫
मदर्स डे पर बेटी का जन्म होना
किसी आशीर्वाद से कम नहीं… 🙏🏻🌸
लगता है जैसे माँ पार्वती ने अपनी कृपा हमारे घर भेजी हो। 👶🏻💖
#beti#babygirl
कल फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के आकोदा में श्री रूपनारायण जी श्री रामजीवण जी श्री गंगाराम जी कुडी के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ!
विगत दिनों झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जीवण जी सुण्डा के परिवार में आयोजित शुभ वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुआ!
इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई। ईश्वर से नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ। 💐
विगत दिनों फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के हिरनोदा में हुकमचन्दजी जाखड़, हीरालालजी जाखड़, कमलेश चौधरी के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ!
लोकतंत्र और संविधान इस देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। भारत की विविधता, उसकी संघीय व्यवस्था और राज्यों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
अपने मताधिकार का उपयोग पूरी जागरूकता और संविधान के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए करें।
आज आवश्यकता है कि हम ऐसे प्रतिनिधियों को चुनें जो लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करें, संविधान की मर्यादा बनाए रखें और राज्यों के अधिकारों का सम्मान करें।
इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मतदाताओं तथा वहां निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानी बंधुओं से यह निवेदन है कि वो पश्चिम बंगाल में BJP के खिलाफ TMC के उम्मीदवारों को तथा तमिलनाडु में बीजेपी के खिलाफ DMK के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें और करवाएं तथा लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का संदेश दें।
आपका एक वोट न केवल सरकार बनाता है, बल्कि देश की दिशा और लोकतंत्र की मजबूती भी तय करता है।
लोकतंत्र को मजबूत करें, संविधान की रक्षा करें और सोच-समझकर मतदान करें |
“जान की बाजी लगाकर निभाया फर्ज — यही है असली हीरो” 🫡🔥
कभी-कभी कुछ पल ऐसे होते हैं, जो इंसान को नहीं… इंसानियत को परखते हैं।
निवारू रोड, शेखावत मार्ग के पास हुआ यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं था, बल्कि एक ऐसी परीक्षा थी जहां सांसों से पहले साहस खड़ा था।
सीवर चेंबर में गिरी ज़िंदगियां मदद के इंतज़ार में थीं, और ऊपर खड़ा हर शख्स उस खामोश डर को महसूस कर रहा था…
लेकिन उसी डर के बीच कुछ कदम आगे बढ़े—बिना सोचे, बिना रुके।
करधनी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही बिना एक पल की देरी किए त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके की ओर रुख किया। हालात की गंभीरता को भांपते हुए थाना अधिकारी श्री सवाई सिंह जी ने तुरंत आवश्यक निर्देश जारी किए, जिसके बाद श्री बाबूलाल चौधरी (FC 9017) एवं श्री गजानंद चौधरी (9581) अपनी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी और तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचते ही टीम ने बिना समय गंवाए हालात का आंकलन किया और जोखिम भरे वातावरण के बावजूद साहस व सूझबूझ के साथ राहत एवं बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंक दी।
जहरीली गैस से भरे उस चेंबर में उतरना मतलब खुद को दांव पर लगाना था, फिर भी श्री बाबूलाल चौधरी जी ने डर को पीछे छोड़ते हुए हिम्मत का रास्ता चुना।
वो नीचे उतरे…
जहां अंधेरा था, दम घुटता था, और हर सेकंड जानलेवा था।
लेकिन वहां भी उन्होंने उम्मीद की आखिरी डोर थामे रखी और एक-एक कर सफाई कर्मियों को बाहर निकालने का साहसिक प्रयास किया।
कुछ जिंदगियां बचाने की जंग लड़ी गई…
कुछ हार भी गईं…
और यही इस घटना की सबसे कड़वी सच्चाई है।
मगर इस दर्द के बीच जो तस्वीर उभरकर आई, वो हमेशा याद रखी जाएगी—
जब हालात ने हार मान ली थी, तब वर्दी ने नहीं।
सलाम है उस जज़्बे को,
जो डर से नहीं, फर्ज से चलता है। 🙏
#SaluteTheCourage#RealFaceOfPolice#HumanityFirst#Respect
भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
बाबा साहेब का जीवन केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और आत्मसम्मान की एक विराट चेतना है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर करोड़ों वंचितों को अधिकार, सम्मान और नई दिशा देने का काम किया ।
बाबा साहेब के विचार सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।
#FilePhoto#AmbedkarJayanti#DrAmbedkar #अंबेडकरजयंती
आज अजमेर जिले के पावन धाम सुरसुरा में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वीरता, त्याग, सत्य और लोककल्याण के प्रतीक तेजाजी महाराज के चरणों में नमन।
उनकी कृपा से समस्त प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
जय वीर तेजाजी महाराज! 🙏🚩
झोटवाड़ा ग्रामीण के विभिन्न गांवों से ओलावृष्टि की अत्यंत दुखद खबर प्राप्त हुई है।
सारंग का बास, कापड़ियावास, दुर्जनियावास सहित दर्जनों गांवों में हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।
किसान अपने खेतों में 6 महीने से जिस फसल को बेटे की तरह पाल-पोसकर बड़ा करता है, आज वही फसल कुछ ही पलों में प्रकृति की मार से तबाह हो गई। यह केवल फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसान के सपनों, उम्मीदों और परिवार के भविष्य पर सीधा आघात है।
मैं प्रशासन एवं सरकार से मांग करता हूँ कि तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं राहत प्रदान की जाए।
साथ ही सभी किसान भाइयों से निवेदन है कि वे हिम्मत बनाए रखें और जिन किसानों की फसल बीमित है, वे 72 घंटे के भीतर अपनी बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी फसल खराबे की सूचना अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि उन्हें बीमा का लाभ मिल सके।
किसान अन्नदाता है, उसके साथ न्याय होना ही चाहिए।
सरकार तुरंत संज्ञान ले और किसानों को राहत दे।
आज झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र में श्री बजरंग बली गौशाला, ग्राम मुरलीपुरा, भोजपुरा में आयोजित
गोरक्षक हनुमान जी मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव में
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा (हनुमान जयंती) के पावन अवसर पर
शामिल हुआ!
आप सभी देशवासियों को पावन पर्व "हनुमान जन्मोत्सव" की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान हनुमान जी की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे, वे आपको शक्ति, बुद्धि, साहस और भक्ति प्रदान करें । यह पावन अवसर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
जय बजरंगबली 🙏