
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बेगूसराय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय सहित तेघड़ा, बलिया, मंझौल, बखरी अनुमंडलीय न्यायालयों एवं रेलवे न्यायालय में किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराना है।
जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत में भाग लेकर सुलहनीय वादों का शीघ्र निपटारा कराएं।
@iprdbihar
@nlsaclub_
#begusarai
#accesstojusticeforall

हिन्दी


















































