
बिहार के एसिड अटैक से प्रभावित पीड़ितों/सर्वाइवर्स के पुनर्वास हेतु महिला बाल विकास निगम, बिहार सरकार एवं छांव फाउंडेशन, दिल्ली की साझेदारी।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार में लगभग 160 एसिड अटैक सर्वाइवर्स को समग्र सहयोग प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार, मनोसामाजिक परामर्श, शिक्षा, कौशल विकास तथा स्थायी आजीविका के अवसरों से जोड़ना शामिल है।
राज्य सरकार और छांव फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से एसिड अटैक सर्वाइवर्स के जीवन में सार्थक, मापनीय और सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है, जिससे वे गरिमा और आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित हो सकें।
@DoSWBihar @BandanaPreyashi @IPRDBihar
#Bihar #AcidAttackSurvivors #RehabilitationProgramme



हिन्दी






























