
Dr Prem vyas
7K posts



छिंदवाड़ा में हुआ भयावह सड़क हादसा बेहद दुखद, लेकिन उससे भी ज्यादा सरकार की सामूहिक शर्म का गंभीर विषय है! हितग्राही सम्मेलन के नाम पर @BJP4MP सरकार द्वारा भाड़े की भीड़ जुटाने की सच्चाई आज उजागर हो गई है। करोड़ों रुपये जनता के टैक्स के लुटाकर, लालच और दबाव के जरिए लोगों को ऐसे आयोजनों में लाया जाता है! यह सरकारी दबाव और लापरवाही का ही परिणाम है कि आज कई निर्दोष लोगों ने अकारण ही अपनी जान गंवा दी! यह हादसा नहीं, यह सरकारी लापरवाही से हुई, "सरकारी हत्याएं" हैं! मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि - - सरकार की दिखावे की राजनीति ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी - प्रशासन और पुलिस के जरिए लोगों को जबरन भीड़ बनाने के लिए लाया गया - पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए @DrMohanYadav51 जी, मैं यह भी मांग करता हूं कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो! रिपोर्ट को सार्वजनिक भी किया जाए! हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और आयोजकों पर तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए! गंभीर रूप से घायलों के इलाज के लिए युद्ध स्तर पर इंतजाम किए जाएं! मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और न्याय मिले! यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार की कीमत है! जिसे जनता अपनी जान देकर चुका रही है! @AmitShah @narendramodi @CMMadhyaPradesh

































