अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप ने बताया कि, "कई लोग उन्हें जाने बिना ही उनके सरनेम के कारण जज करते हैं... उन्होंने बताया कि आधे लोग मेरे कुछ बोलने से पहले ही मेरे सरनेम की वजह से मुझसे नफरत करते हैं. अनजान लोग आकर कहते हैं कि तुम्हारे दादा(ट्रंप) बेकार हैं...।"
#KaiTrump#DonaldTrump#ViralStatement#USPolitics
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की सजा का ऐलान हो चुका है. उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट से कश लगाने के लिए सजा मिली है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने ये गलती पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले मुकाबले में की थी. सोशल मीडिया पर तब रियान पराग का ई-सिगरेट से कश लगाते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. रियान पराग पर सजा के तौर पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है.
ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का कश लगाने के लिए सजा के तौर पर रियान पराग के मैच फीस में 25 प्रतिशत की कटौती की गई है. मतलब उन पर 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है.
पढ़ें पूरी खबर: tv9hindi.com/sports/cricket…#RiyanParag#IPL2026#RajasthanRoyals#LatestNews#TV9Card
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण से ठीक पहले टीएमसी और बीजेपी में ठन गई है। बंगाल में यूपी के सिंघम के नाम से चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा की तैनाती को लेकर हंगामा हुआ है। चुनाव आयोग ने उन्हें उस दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस आब्जर्वर बनाकर भेजा है, जो सीधे तौर पर टीएमसी के नंबर 2 नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का अभेद्य किला माना जाता है। अजय पाल शर्मा की छवि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अफसर के तौर पर है। ऐसे में अब TMC आरोप लगा रही है कि बीजेपी को केंद्रीय बलों पर भरोसा नहीं है।
#BengalElections#AjayPalSharma#UPPolice#MamataBanerjee#TMC#BJP
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि आज सोनम जेल से बाहर आ जाएगी. विपिन ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि राज कुशवाहा को जमानत नहीं मिली है. चार-पांच दिनों में उसकी जमानत याचिका का नंबर आने वाला है. विपिन ने कहा, "इसमें कहां गेम हुआ है...लेकिन जहां तक मुझे लग रहा है कि पैसे की पावर के आगे हम लोग आज हार गए हैं"
#RajaRaghuvanshi#SonamRaghuvanshi#MadhyaPradesh#ABPNews
अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी से पहले आरोपी कोल टॉमस एलन ने एक घोषणापत्र जारी किया था। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनके अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। वहीं, इसमें FBI निदेशक काश पटेल का नाम अलग रखा गया था।
न्यूयॉर्क पोस्ट की माने तो अब जांच एजेंसी इस बात की जांच में जुट गए है कि, आखिर ऐसा क्यों किया गया था। सूत्रों की माने तो आरोपी एलन पर ईसाई विरोधी व्यक्ति होने का आरोप है, और काश पटेल हिंदू है। इसीलिए उनका नाम अलग रखा गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
सूत्रों ने आगे बताया कि, पटेल को विशेष रूप से अलग रखने का एक अन्य कारण यह था कि, एलन इन जांच एजेंसियों को निशाना बनाने से बचना चाहता था, और अपना पूरा ध्यान सिर्फ ट्रंप पर केंद्रित करना चाहता था। जिनके खिलाफ उसने अपने घोषणापत्र में जमकर भड़ास निकाली थी।
अधिकारियों ने बताया कि हमला करने से कुछ ही समय पहले, एलन ने अपने परिवार के सदस्यों से माफी मांगी थी। अपने संदेश में एलन ने लिखा था, "मैंने जो भी परेशानियां खड़ी की हैं, उनके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं, और साथ ही यह भी जोड़ा कि वह जो कुछ करने जा रहा है, उसके लिए उसे किसी भी तरह की माफी मिलने की उम्मीद नहीं है।"
इसके बाद, उसने अपने घोषणापत्र में लिखा कि, "मेरे प्रतिनिधि जो कुछ भी करते हैं, उसका असर मुझ पर पड़ता है। और अब मैं... ऐसे अपराधों को और अधिक बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हूं।" जांचकर्ताओं ने बताया कि घोषणापत्र से यह स्पष्ट हो गया था कि, एलन का इरादा उस डिनर में शामिल होने वाले शीर्ष सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने का था।
वही, 1,052 शब्दों वाले उस दस्तावेज में कहा गया था, "प्रशासनिक अधिकारी (पटेल को छोड़कर) यही मेरे निशाने पर हैं; जिन्हें ऊपर से लेकर नीचे पद तक क्रम में प्राथमिकता दी गई है।"
इस मैनिफेस्टो में एलन ने कुछ ऐसी बातें भी लिखी थीं, जिन्हें उसने नियम बताया था। इन नियमों के अनुसार, सीक्रेट सर्विस के लोगों को तभी निशाना बनाया जाएगा जब ऐसा करना बहुत जरूरी हो, और होटल के स्टाफ या मेहमानों जैसे दूसरे लोगों को मुख्य रूप से निशाना नहीं बनाया जाएगा।
कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने बताया कि, यह मैनिफेस्टो, हमलावर के मकसद की जांच के लिए एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, "जहां तक हमें उसके मकसद के बारे में और ज्यादा जानकारी मिलने की बात है... तो यह काम FBI और कानून लागू करने वाली एजेंसियों का है।"
#America#KashPatel#DainikJagran
दिल्ली कैपिटल्स को आज (25 अप्रैल) पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है. मैच से एक दिन पहले दिल्ली के खेमे से भयंकर इंजरी की खबर सामने आई. चोट इतनी गंभीर थी कि मैदान पर ही एंबुलेंस बुलानी पड़ गई. दरअसल, दिल्ली के युवा खिलाड़ी साहिल पारख (Sahil Parakh) को अभ्यास के दौरान मुंह पर गेंद लगने से चोट लगी. गेंद लगते ही कथित तौर साहिल के ब्लीडिंग शुरू हो गई. एंबुलेंस के आने से पहले मैदान पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने साहिल को ट्रीटमेंट दिया.
#SahilParakh#DCvsPBKS#IPL2026#CricketNews#ABPNews
आप पार्टी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर कुछ दिनों पहले ED की रेड पड़ी थी, आज उन्होंने वॉशिंग मशीन में छलांग लगा ली है !
: दिनेश डांगी, पत्रकार
'अपनी कंपनी लाहौर में खोल लो...', लेंसकार्ट विवाद पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
प्रयागराज में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लेंसकार्ट पर जमकर हमला बोला. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शास्त्री ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को तिलक, सिंदूर और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक प्रतीक पहनने से रोकती है. कंपनी को “लाहौर जाकर अपना कारोबार करना चाहिए.”
पूरी खबर: intdy.in/i4oobx#DhirendraShastri#BabaBageshwar#UttarPradesh#ATCard#AajTaKSocial@ReporterRavish
नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना है. जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था.
#Bihar#JDU#NitishKumar#ShravanKumar#TV9Card
मुझे पता है आप विश्वास नहीं करोगे, आप चाहे तो गूगल करके देख लेना!
यह सोने की की खदान मेरे घर में आज खुदाई के दौरान मिली है!!
अब मुझे इतने में ही संतोष कर लेना चाहिए या कुछ और मिलने की उम्मीद करनी चाहिए!?