Geeta Pushkar Dhami
492 posts


बाबा केदार का यह अलौकिक धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, तप, त्याग और शिवत्व की अनंत चेतना का जीवंत स्वरूप है। यहां की प्रत्येक शिला, प्रत्येक श्वास में शिव की अनुभूति होती है।
बाबा केदार से प्रार्थना है कि सभी भक्तजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा देवभूमि उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति और गौरव के नए आयाम स्थापित करता रहे।




हिन्दी

खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में पूज्य पिताश्री सूबेदार स्व. श्री शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर @SEWASANKALP_ORG द्वारा आयोजित ‘सैनिक सम्मान समारोह’ में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनसमूह ने भी उनके राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।




हिन्दी

खटीमा में 09 अप्रैल प्रातः 10 बजे @SEWASANKALP_ORG द्वारा सूबेदार स्व. श्री शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर ‘सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित किया जा रहा है।यह कार्यक्रम वीर सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं के शौर्य, त्याग और समर्पण को नमन करने का एक प्रयास है। इस गरिमामय अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
हिन्दी

शहंशाही आश्रम, ओल्ड राजपुर रोड (देहरादून) से झड़ीपानी मार्ग तक की ट्रेकिंग एक अद्भुत अनुभव रहा। यह यात्रा केवल साहसिक रोमांच तक सीमित नहीं, बल्कि हर कदम पर प्रकृति की अनुपम छटा, शुद्ध एवं ताज़गी भरी हवा गहन शांति का साक्षात्कार कराती है। पहाड़ों की गोद में बसे इस मार्ग पर चलते हुए मन स्वतः ही ऊर्जा और सुकून से भर उठता है।




हिन्दी

टनकपुर (चंपावत) में आयोजित चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 में स्वयं सहायता समूह की बहनों से आत्मीय भेंट कर उनके उत्साह, आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनके साथ मिलकर विभिन्न भोजन सामग्री तैयार कर उनका उत्साहवर्धन किया और संवाद के माध्यम से उनके प्रकल्पों, स्वरोजगार के प्रयासों तथा आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उनके कार्यों में गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।




हिन्दी























