
करनैलगंज के नारायणपुर माझा रेलवे क्रॉसिंग के पास आज दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। दुकान जा रहे सर्राफा दुकानदार को अपाचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोका और बंदूक की नोक पर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी है।
हिन्दी



