
कानपुरिया ही-Man
5K posts

कानपुरिया ही-Man
@himomer
Pro- Kanpuriya | speak for betterment | speak for development | news r public & views r peronal ||




तैयार रहिए, हम भी आ रहे हैं आपका इस्तीफा लेने।





कानपुर के विकास, सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए संकल्पित! 🛣️✨ कल नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से आत्मीय मुलाकात कर कानपुर की वर्षों से लंबित और महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की। कानपुर के हमारे सम्मानित भाइयों और बहनों के दैनिक आवागमन को आसान बनाने और शहर के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए मैंने माननीय केंद्रीय मंत्री जी के समक्ष निम्नलिखित 4 प्रमुख मांगें मजबूती से रखीं: 1️⃣ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जाजमऊ (कानपुर) की सीधी कनेक्टिविटी: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का पूरा लाभ हमारे कानपुरवासियों को सीधे मिले, इसके लिए उन्नाव से जाजमऊ तक एक नए गंगा पुल/एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव रखा। आदरणीय गडकरी जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सर्वेक्षण और DPR तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 2️⃣ गोल चौराहा से रामादेवी तक एलीवेटेड रोड: शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति और सुगम यातायात के लिए इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की यूटिलिटी शिफ्टिंग लागत पर चर्चा हुई, जिस पर शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला है। 3️⃣ गंगा एक्सप्रेसवे से कानपुर का सीधा जुड़ाव: कानपुर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के व्यावहारिक प्रस्ताव पर राज्य सरकार के साथ समन्वय कर आगे बढ़ने पर सहमति बनी है। 4️⃣ कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे व इनर रिंग रोड: बुंदेलखंड और कानपुर के बीच व्यापारिक और व्यक्तिगत यात्रा को तेज बनाने के लिए इस परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। "कानपुर का सर्वांगीण विकास और कानपुरवासियों का सुगम जीवन ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानपुर को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।" आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का कानपुर की इन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने के लिए सहृदय आभार! 🙏 #RameshAwasthi #KanpurDevelopment #NitinGadkari #Kanpur #InfraDevelopment #KanpurConnect #Expressway #NayaKanpur #UPProgress































