Indian Institute of Heritage retweetledi

समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो स्वयं कालातीत हैं, जो स्वयं कालस्वरूप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 वर्ष मना रहे हैं। ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है।
यतो जायते पाल्यते येन विश्वं तमीशं भजे लीयते यत्र विश्वम्॥
आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं, जो हलाहल को पीकर नीलकंठ हो गये, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है, ये सब भगवान सदाशिव की ही लीला हैः माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#SomnathVirasatK75Varsh #ChaloChaleinSomnath #SomnathSwabhimanParv #Somnath #CultureUnitesAll @Somnath_Temple
हिन्दी

































