लालू यादव की तबीयत पर बोलीं मीसा भारती- फिलहाल ठीक हैं, कल AIIMS दिल्ली जाएंगे।
मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की हालत फिलहाल ठीक है।
उनका इलाज दिल्ली AIIMS में चल रहा है, इसलिए वह शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे।
वहीं, कौटिल्य नगर के पास गंदगी की वजह से तबीयत बिगड़ने के आरोपों पर मीसा भारती ने कहा, "हां, वहां गंदगी है।
लेकिन अगर हम लोग इस बात को कहेंगे तो लोगों को लगेगा कि हम लोग आवास के लिए रोना रो रहे हैं।
BREAKING
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, IGIMS में भर्ती।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए पटना के IGIMS पहुंचे हैं।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।
अस्पताल लाने की वजह और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बिहार पुलिस का 15 दिन का बड़ा एक्शन, 347 अपराधी गिरफ्तार।
ADG लॉ एंड ऑर्डर के. एस. अनुपम ने बताया कि पिछले 15 दिनों में पटना समेत पूरे बिहार में पुलिस पर हमले और अन्य आपराधिक मामलों में विशेष अभियान चलाकर 347 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
शराब तस्करी का ऐसा जुगाड़ पहले नहीं देखा होगा! 😲
पटना में कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आया एक शराब तस्कर अपने पूरे शरीर पर शराब की बोतलों को चारों तरफ टेप से चिपकाकर ले जा रहा था।
ताकि पुलिस की नजर से बच सके।
लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा देर नहीं चली। कोतवाली पुलिस ने तस्कर को पकड़ लिया और शराब बरामद कर ली।
#BiharPolice#LiquorSmuggling#BreakingNews#Viral
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
84 चमचमाती हुई महिंद्रा स्कार्पियो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री सचिवालय से वाहनों को सीएम ने किया रवाना
बिहार पुलिस के कार्यों के लिए उपयोग होंगी गाड़ियां।
30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 7 घंटे की जंग के बाद जिंदा निकाला गया। ❤️🙏
गया में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे 3 वर्षीय पीयूष कुमार खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई।
इसके बाद SDRF और NDRF ने मोर्चा संभाला।
करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पीयूष के बाहर आते ही परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
#Gaya#Bihar#RescueOperation#SDRF#NDRF#BreakingNews
मृत्युंजय तिवारी का दर्द शायद सिर्फ पार्टी बदलने का नहीं है।
बल्कि 20 साल तक प्रमोशन न मिलने का भी है।
2006 में RJD जॉइन किया, 2014 में प्रवक्ता बने... और 2026 तक प्रवक्ता ही रहे।
कभी TV डिबेट में साथ बैठने वाले BJP के विजय सिन्हा आज डिप्टी CM बनने के बाद मंत्री बने हुए है।
लेकिन मृत्युंजय तिवारी RJD में वहीं के वहीं रह गए।
2025 विधानसभा चुनाव में भी BJP का ऑफर ठुकराया, लेकिन इस बार स्वीकार कर लिया।
अब उनके BJP में जाने की चर्चा तेज है।
उधर, इस्तीफे के बाद लालू यादव ने उन्हें फोन कर मिलने के लिए बुलाया है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना
नीतीश कुमार के साथ जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और ललन सराफ भी साथ में दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं
राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार का सरकारी आवास दिल्ली के 9, सुनहरी बाग रोड में है।
लुटियंस दिल्ली के इस वीआईपी ज़ोन में स्थित आवास 'टाइप-8' श्रेणी का है।
दिल्ली में सरकारी बंगले पर आज गृह प्रवेश है जहां जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता पूजा में शामिल होंगे
यह गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बेहद करीब है।
बंटी यादव हत्याकांड: परिवार न्याय की मांग को लेकर अनशन पर, एनकाउंटर पर भी उठाए सवाल।
पटना में बंटी यादव के परिजन आज एक दिवसीय अनशन पर बैठे हैं।
परिवार की मांग है कि हत्या के सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
परिवार का कहना है कि उन्हें पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहिए।
#BuntyYadav#Patna#Bihar#JusticeForBunty#BreakingNews
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल करेंगे दिल्ली वाले सरकारी बंगले का गृह प्रवेश।
नीतीश कुमार कल सुबह स्पेशल चार्टर्ड विमान से दिल्ली रवाना होंगे और गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद उसी दिन पटना लौट आएंगे।
दिल्ली स्थित उनका नया सरकारी आवास 9, सुनहरी बाग रोड पर है।
गृह प्रवेश और पूजा कार्यक्रम में JDU और BJP के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
खास बात यह है कि यह सरकारी बंगला गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सरकारी आवास के बेहद करीब स्थित है।
#NitishKumar#Delhi#JDU#BiharPolitics#BreakingNews
बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को एक और बड़ा झटका!
जन सुराज की नेता चेतना झांब आज BJP में शामिल होंगी।
चेतना झांब पूर्व एयर होस्टेस हैं और करोड़ों की कंपनी की मालकिन भी हैं।
इससे पहले कल केसी सिन्हा ने भी बीजेपी ज्वाइन कर लिया था।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग से ठीक पहले उनका भाजपा में जाना प्रशांत किशोर और जन सुराज के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
#Bankipur#PrashantKishor#JanSuraaj#BJP#BiharPolitics#BreakingNews
कार्डिफ में टीम इंडिया का दमदार रिकॉर्ड, आज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका! 🇮🇳
भारत आज दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हराकर लगातार चौथी वनडे सीरीज अपने नाम करने उतरेगा।
📊 कार्डिफ में भारत का वनडे रिकॉर्ड
2011: इंग्लैंड से 6 विकेट से हार
2013: श्रीलंका को 8 विकेट से हराया
2013: साउथ अफ्रीका को 26 रन से हराया
2014: इंग्लैंड को 133 रन से हराया
यानी 2011 के बाद से कार्डिफ में टीम इंडिया वनडे नहीं हारी है। 💪🇮🇳
#INDvsENG#TeamIndia#Cardiff#RohitSharma#ShubmanGill#Cricket
बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, नेपाल भागने की फिराक में था रविश उर्फ बीसी।
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी रविश उर्फ बीसी पैसे लेने पटना आया था और वहां से नेपाल भागने की तैयारी में था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घेर लिया, मुठभेड़ में वह घायल हो गया।
SSP के मुताबिक, बंटी यादव और रविश के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।
हाल ही में शराब कारोबार के मामले में जेल से छूटे रविश को शक था कि बंटी की वजह से उसे जेल जाना पड़ा, इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस को दोनों के बीच बातचीत के भी सबूत मिले हैं।
फिलहाल इस मामले के 4 आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
#BuntyYadav#Patna#Encounter#BiharPolice#BreakingNews#PatnaSSP
प्रशांत किशोर को लेकर पटना में लगा पोस्टर।
पोस्टर में लिखा...केसी सिन्हा को झांकी है।
जमानत जब्त होना अभी बाकी है।
इनको वोट नहीं नोट चाहिए।
सौजन्य: बांकीपुर की जनता।