राजस्थान को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले, चिरंजीवी योजना जैसी संजीवनी बूटी के खोजकर्ता आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।#HappyBirthdayJannayak
CRPF शौर्य दिवस पर फोर्स के हमारे साहसी और वीर जवानों को हार्दिक बधाई और सादर नमन।
आपका साहस और बलिदान हर दिन हमारे देश की रक्षा करता है। आप सीमाओं पर तैनात रहकर देश को सुरक्षित रखते हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद से लोहा लेते हैं, और लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव, चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाते हैं।
लेकिन सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं होती। वर्षों के त्याग, तपस्या और सेवा के बावजूद CAPF जवानों को न तो समय पर प्रमोशन मिलता है, न ही अपनी ही फोर्स का नेतृत्व करने का अधिकार - क्योंकि शीर्ष पद फ़ोर्स से बाहर के लोगों के लिए आरक्षित हैं।
CAPF के जवान विशेष प्रशिक्षण, जमीनी अनुभव और गहरी रणनीतिक समझ रखते हैं - इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के नज़रिये से भी यह जरूरी है कि इन बलों का नेतृत्व उसी सिस्टम से आने वाले लोग करें, जो उनकी चुनौतियों और जरूरतों को सही मायनों में समझते हों।
नेतृत्व के अवसरों से वंचित रखने से लेकर वेतन, कल्याण और सम्मान से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों तक - यह संस्थागत अन्याय उन जवानों के मनोबल को ठेस पहुंचाता है, जो अपना जीवन देश की सुरक्षा में समर्पित कर देते हैं।
यह सिर्फ़ करियर का सवाल नहीं, बल्कि न्याय और सम्मान का मुद्दा है।
मैं और कांग्रेस पार्टी आपका पूरा आदर और आपसे मोहब्बत करते हैं और ये मानते हैं कि अपने फ़ोर्स में आपकी तरक्की, शीर्ष नेतृत्व और सम्मान आपका हक है - हमारी सरकार आते ही इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा और CAPF जवानों को उनका पूरा अधिकार दिया जाएगा।
देश आप वीरों का ऋणी है - अब समय है कि आपके साथ न्याय हो।
जय हिंद! 🇮🇳
ऐतिहासिक ⚡️✊
15-20 साल बाद ब्यावर में कांग्रेस का सबसे शानदार और जानदार कार्यक्रम हुआ है ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने साबित कर दिया की जो नेता जनता के दुख तकलीफ़ में खड़ा रहता है तो जनता भी उस नेता के याद करने पर दौड़ी आती हैं ।
राहुल गांधी की सोच के अनुसार ही गोविंद डोटासरा ने जिलाध्यक्षों का चयन किया था और आज उसी का उदाहरण ब्यावर जिले में देखने को मिला है ।
@RahulGandhi@GovindDotasra@Kishor_INC@ashokgehlot51
वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
विविध कला, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण राजस्थान, भारत की अमूल्य धरोहर है। यहां की परंपराएं और विरासत हमारा गौरव हैं।
शाबाश भावेश बेटा
गुड़ामालानी के रोली निवासी भावेश गोदारा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में जो करके दिखाया, वो सिर्फ एक परिणाम नहीं… बल्कि हिम्मत, संघर्ष और कड़ी मेहनत से अपने पिता के सपनों को सच करने की अद्भुत कहानी है।
परीक्षा के बीच में बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाना, मानसिक रूप से तोड़ने वाला असहनीय दु:ख था, लेकिन भावेश ने हार नहीं मानी और हौसले को टूटने नहीं दिया। पिता के निधन के अगले दिन गणित का पेपर देकर 100 में से 100 अंक हासिल करना एवं बोर्ड परीक्षा में 97.67% अंक लाकर भावेश ने साबित कर दिया कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता कदम चूमती है।
आज वीडियो कॉल पर भावेश से बात करके सुखद अहसास हुआ एवं उनको बधाई देकर हौसला बढ़ाया व हर संभव मदद का भरोसा दिया। ऐसे बच्चे हमारे समाज की असली ताकत हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद की मिसाल बनते हैं।
भावेश अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छुएं और अपने पिताजी के सपनों को साकार करें, उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं बेटा।
किसानों की दिल्ली में दस्तक
कल यानि 19 मार्च (वीरवार) को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है! जिसमें देशभर से हजारों किसान पहुंच रहे हैं।
एमएसपी गारंटी कानून बनाने और भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से खेती, डेयरी एवम पोल्ट्री क्षेत्रों को बाहर रखने समेत 8 मांगों पर इस किसान पंचायत की जा रही है।
@KoharAbhimanyu@MP_BKU@OfficialBKU@BKU_KisanUnion@SanyuktKisan@kisanektamorcha
राजस्थान कि राजनीति में Govind Singh Dotasra अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि परिवर्तन कि आंधी बन चुके हैं।
पीसीसी चीफ बनने पर लोगो नें कहा, जल्दी में बनाये गये अध्यक्ष है कुछ नहीं कर पायेंगे।
मगर डोटासरा नें साबित करके दिखाया कि मजबूत संगठन कैसे खड़ा किया जाता है, साबित करके दिखाया कि जहाँ पूर्व में एक भी लोकसभा सीट नहीं थी वहाँ 11 जीते।
आज सत्ता से सीधे सवाल करने वाले, आक्रामक और जमीनी नेता के रूप में उभर चुके हैं।
विरोधियो नें आरोप भी घूब लगाए डोटासरा पर, आलोचनाएं आज भी हैं, लेकिन डोटासरा आज भी अपने अंदाज में जवाब देते हैं।
ये “नए तेवर वाला डोटासरा” है, जो राजस्थान में सियासत की दिशा बदलने की कोशिश में जुटा है। और कांग्रेस संघठन में भी साफ कह रखें है कि जो मेहनत करेगा उसे मजबूत किया जायेगा और जो पद लेकर बैठा रहेगा उसे परमानेंट बैठा दिया जायेगा।
डोटासरा बिल्कुल राहुल गाँधी कि स्टाइल में काम कर रहे है, निडर होकर 2028 में राजस्थान में कांग्रेस कि सरकार बने इसके लिए जनहित के मुद्दों के लिए लड़ रहे है।
राजस्थान में नौजवानो कि फौज ख़डी कर दी है, युवाओं को जिलाध्यक्ष बनाकर जो कमान सोपी है ये नौजवान युवा आने वाले समय में तूफानी पारी खेलते नजर आएंगे।🔥
@GovindDotasra@RahulGandhi@INCIndia@INCRajasthan@kcvenugopalmp@priyankagandhi#mission2028#Rajasthan#congress
CISF स्थापना दिवस पर हमारे वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत की रक्षा के लिए आपका समर्पण, त्याग और साहस हमारे लिए गर्व और प्रेरणास्त्रोत है।
जय हिंद 🇮🇳
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार T-20 World Cup जीतकर इतिहास रच दिया। हर भारतीय के लिए यह बहुत खुशी और गर्व का क्षण है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
चक दे इंडिया 🇮🇳
देश को लूटना बन्द करो अम्बानी... 😡
हर महीने मेरे घर से टेलीकॉम कंपनियों को हजारों रुपये जाते हैं।
5 मोबाइल का रिचार्ज – ₹352 प्रति मोबाइल
यानी लगभग ₹1760 हर महीने।
ऊपर से Jio AirFiber – ₹706 प्रति माह।
कुल मिलाकर लगभग ₹2500 हर महीने देने के बाद भी हाल यह है कि नेटवर्क इतना घटिया कि ठीक से कॉल भी नहीं होती और इंटरनेट बार-बार गायब हो जाता है।
आखिर ये कैसी डिजिटल क्रांति है?
जब पैसे पूरे लिए जाते हैं तो सर्विस आधी क्यों दी जाती है?
टेलीकॉम कंपनियाँ करोड़ों का मुनाफा कमाती हैं, बड़े-बड़े विज्ञापन करती हैं, लेकिन ग्राउंड पर नेटवर्क की हालत बदतर है।
अगर उपभोक्ता पूरा पैसा दे रहा है तो उसे पूरी सेवा भी मिलनी चाहिए।
अब समय आ गया है कि
टेलीकॉम कंपनियों की जवाबदेही तय हो।
आपको भी समस्या है नेटवर्क कि तो साथियों मज़बूती से आवाज उठाओ और कमेंट्स में विरोध दर्ज करें।
@JioCare@reliancejio@airtelindia@Airtel_Presence#NetworkProblem#TelecomCompanies#ConsumerRights
आज मुझे “मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स” की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
मैं पेशे से पत्रकार नहीं हूँ, लेकिन हमेशा सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर अपनी कलम और आवाज़ के माध्यम से सक्रिय रहता हूँ, उसी विश्वास और कार्य को देखते हुए संगठन ने मुझे विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्ति दी है। यह मेरे लिए गर्व की बात है।
इस सम्मान और विश्वास के लिए मैं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय राठी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आगे भी मैं जनता की आवाज़, न्याय और सच के साथ मजबूती से लिखता रहूँगा और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर काम करता रहूँगा।
आप सभी का स्नेह और सहयोग हमेशा मेरी ताकत रहा है 🙏