Rashid Ali Kazmi retweetledi

24 अगस्त का SSC प्रोटेस्ट हमेशा याद रहेगा.
बीते कुछ वक्त में मेरे संस्थान @TheLallantop ने मुझे बहुत मौके दिए. इस दौरान कई प्रोटेस्ट कवर किए. प्रयागराज में UPPSC का प्रोटेस्ट हुआ तो वहां 4 दिन तक कवरेज की. जब तक आंदोलन खत्म नहीं हो गया. बिहार में हुए BPSC प्रोटेस्ट को भी कवर किया. 25 दिसंबर को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. हमने वो भी कवर किया. हमने वो मंजर पूरे देश को दिखाया. लेकिन इस बीच किसी पुलिस अधिकारी ने हमें अपना काम करने से रोका नहीं. लेकिन 24 अगस्त को राम लीला मैदान में प्रोटेस्ट के दौरान जो हुआ उससे जरूर मुझे धक्का लगा. जब दिल्ली के DCP सेंट्रल निधिन वालसन ने पुलिस को निर्देश देते हुए ये कहा कि इनका माइक, कैमरा छिनालो. तो एक पल को ऐसा लगा मानो किसी ने कपड़े उतार दिए हो. क्योंकि एक पत्रकार के लिए उसका माइक ही उसका अभिमान होता है. ये वो तब कर रहे थे जब उन्होंने मेरे साथी @justrashiddd का ID कार्ड देखा. उन्होंने कहा डाउट है. जांच होगी वाह....हमने पूछा कि आख़िर क्या जांच होगी? बात में यही अधिकारी कहते हैं हम तो छात्रों को डिटेन कर रहे... गलती से पत्रकारों को डिटेन कर लिया...
बड़े-बड़े राजनीतिक मंचों से कई बार सुना था कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. लेकिन उस दिन उस स्तंभ को भी तार-तार होते देखा. लेकिन उस दौरान एक एहसास और मिला. अपनेपान का. एकजुटता का. अपनों के होने का. जैसे मेरे संस्थान को इसकी जानकारी मिली. सभी ने पूरी ताकत झोंक दी हमारे लिए. ये मेरे लिए गौरव की बात थी मुझ जैसे अड़ने से पत्रकार के लिए मेरे संपादक से लेकर संस्थान के सीनियर्स सब देर रात तक लगे रहे. पल-पल का अपडेट ले रहे थे. सौरभ सर, कुलदीप सर, रजत सर समेत पूरा दफ़्तर हमारे साथ खड़ा था. और इसी से मिली हिम्मत से हम भी डिटेन होने के बाद भी रिपोर्टिंग करते रहे. संस्थान के लोगों से इतर तमाम लोगों ने मोहब्बत दिखाई. लोगों ने एहसास कराया कि हमारा परिवार काफी बड़ा. तमाम लोगों ने कहा आप अच्छा कर रहे. लल्लनटॉप पर पूरा भरोसा है कि वो छात्रों का साथ देगा. और हम यही वादा फिर दोहरा रहे हैं कि चाहे डिटेन हों, चाहे दबाव पड़े लल्लनटॉप हमेशा छात्रों के हितो के साथ आपको खड़ा मिलेगा.
एक बात और पुलिस को ये भी समझना होगा कि वो पत्रकारों को उनका काम करने से नहीं रोक सकती.
मोहब्बत जिंदाबाद ❤️
#ssc_protest #SSCProtest #Lallantop
हिन्दी























