Sabitlenmiş Tweet

वक्त के साथ बदलती राजस्थान BJP की तस्वीर
इस फोटो को देखकर मुझे 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का समय याद आता है.. जब कैसे गहलोत सरकार के सामने सतीश पूनिया विपक्ष की भूमिका में थे और साथ में संगठन को मजबूत कर रहे थे.
वसुंधरा राजे तीसरी बार सीएम बनने के सफर में थी. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.
सांसद सीपी जोशी प्रदेश की कमान संभाल रहे थे.. इन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए. पीएम मोदी के साथ रैलियों, रोड शो में दिखते थे. PM मोदी चुनाव में CP साहब से काफी खुश थे, एक बार तो उनकी पीठ थपथपा दी थी.
दीया कुमारी जी सांसद थीं. फिर विधानसभा चुनाव लड़वाया गया.. जब इनको विधानसभा का टिकट दिया गया तो चर्चा थी कि यह वसुंधरा राजे को रिप्लेस करेंगी.
मदन राठौड़ आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं, 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं के समझाने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया.
भजनलाल जी भी सांगानेर से चुनावी मैदान में थे... पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे और किस्मत में राजयोग लिखा था. #RajasthanPolitics #RajasthanBJP

हिन्दी












