
यूपी #लेखपाल_पेपर_लीक पर आयोग का जवाब बेशमीपूर्ण हैं, कम से कम पहले जांच तो करो फिर आरोपों को खारिज करते लेकिन अब आयोग जांच का दिखावा भी जरूरी नहीं समझता है! पेपर लीक आयोग💯 #UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK #Lekhpal_Exam_Investigation
Pushkar Mishra
398 posts

@mishrapushkar7
student

यूपी #लेखपाल_पेपर_लीक पर आयोग का जवाब बेशमीपूर्ण हैं, कम से कम पहले जांच तो करो फिर आरोपों को खारिज करते लेकिन अब आयोग जांच का दिखावा भी जरूरी नहीं समझता है! पेपर लीक आयोग💯 #UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK #Lekhpal_Exam_Investigation

तुम डरा धमका कर आवाज नही दबा सकते , सरकार को जांच करानी पड़ेगी अन्यथा जब इस कुर्सी पर बैठा सकते है तो उतार भी सकते है। कोई राजनीति ना करे इस मुद्दे पर #Lekhpal_Exam_Investigation

#lekhpal_exam_investigation #lekhpalscam #upsssc #upgovt #paperleak @myogiadityanath @UPGovt @yadavakhilesh #lekhpal_paper_leak

आयोग की लापरवाही और लचर व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण परीक्षा संदेह के घेरे में आ चुकी है! लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिस तरह से अव्यवस्थाओं और धांधली की खबरें सामने आई हैं, वह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जिन होनहार युवाओं ने अपने जीवन के कीमती वर्ष और अपना सर्वस्व इस परीक्षा की तैयारी में न्योछावर कर दिया, आज वे सड़क पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गरीब माता-पिता की गाढ़ी कमाई और 3 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को इस तरह शिक्षा और नकल माफियाओं की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता। आयोग और राज्य सरकार से पुरजोर मांग हैं कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें। लीपापोती करने या इसे भ्रामक बताने के बजाय, आवश्यक और सख्त कार्यवाही करते हुए एक पारदर्शी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं। #Lekhpal_Exam_Investigation

नहीं होता तो उतर क्यों नहीं जाते अध्यक्ष जी @UPGovt @VOS_4_INDIA @myogioffice @myogiadityanath @UPSSSC_ @RaviPTiwari2 #lekhpalधांधली #Lekhpal_Exam_Investigation


पेपर लीक नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य की चोरी है। आज आवाज़ उठाइए, ताकि कल किसी और छात्र की मेहनत बर्बाद न हो। 📅 25 May 2026 | ⏰ 11:00 AM #Lekhpal_Exam_Investigation

सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, यूपी सरकार, लखनऊ, उतर प्रदेश। विषय: राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02/2025) के संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित विसंगतियों, दावों एवं आशंकाओं की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय समीक्षा/जांच कराने के संबंध में सादर प्रार्थना पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित अत्यंत अनुशासित एवं आपके "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर भरोसा रखने वाले ईमानदार अभ्यर्थी इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान दिनांक 21 मई 2026 को आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा के उपरांत सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों पर उत्पन्न हुई असमंजस की स्थिति तथा परीक्षा की शुचिता को लेकर व्यक्त की जा रही विभिन्न आशंकाओं की ओर अत्यंत आदरपूर्वक आकर्षित करना चाहते हैं। परीक्षा के संपन्न होने के बाद से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे X/ट्विटर, टेलीग्राम, व्हाट्सएप) पर स्क्रीनशॉट और वीडियो के कथित रूप से प्रसारित होने के दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, विभिन्न सूत्रों द्वारा कुछ परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियों और अनुचित साधनों के अनधिकृत उपयोग की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। वर्तमान में व्याप्त इस अनिश्चितता और असमंजस की स्थिति ने लाखों योग्य व परिश्रमी अभ्यर्थियों को गहरे मानसिक तनाव और भारी निराशा में धकेल दिया है। हम भली-भांति समझते हैं कि कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा आपकी सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक अफवाहें भी फैलाई जाती हैं, परंतु यदि इन खबरों व दावों में रत्ती भर भी सत्यता अंश है, तो यह प्रदेश के कर्मठ युवाओं के भविष्य और आपकी सरकार द्वारा स्थापित शुचिता, निष्पक्षता, साख व पारदर्शिता के सिद्धांतों के सर्वथा विपरीत है। अतः अभ्यर्थियों के व्यापक हित, प्रदेश के युवाओं के अटूट भरोसे और परीक्षा की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हम निम्नलिखित न्यायसंगत एवं वैधानिक मांगें आपके समक्ष सहानुभूतिपूर्वक विचारार्थ प्रस्तुत करते हैं: उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच: परीक्षा प्रक्रिया के संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित इन कथित विसंगतियों, स्क्रीनशॉट, वीडियो और दावों की सत्यता की परख करने हेतु इसकी जांच प्रदेश की विश्वसनीय एवं स्वतंत्र उच्चस्तरीय तकनीकी एजेंसी अथवा STF को सौंपी जाए, ताकि पूरी निष्पक्षता के साथ वास्तविक स्थिति और सत्य सामने आ सके। साइबर एवं फॉरेंसिक टाइमस्टैम्प जांच: सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए कथित वीडियो और चैट के Timestamp की गहन साइबर व फॉरेंसिक जांच कराई जाए, जिससे यह पूरी तरह प्रमाणित हो सके कि ये सामग्रियां परीक्षा अवधि के दौरान की हैं अथवा परीक्षा संपन्न होने के पश्चात केवल भ्रम व अराजकता फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित की गई हैं। संदिग्ध परीक्षा केंद्रों की समीक्षा: जिन परीक्षा केंद्रों के संबंध में अभ्यर्थियों अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कोई विसंगति या संदिग्ध गतिविधि की शिकायत प्राप्त हुई हो, वहां की CCTV फुटेज की सूक्ष्मता से जांच की जाए। यदि कहीं भी कोई संलिप्तता पाई जाती है, तो दोषी तत्वों, शिक्षा माफियाओं व अनुचित लाभ लेने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोरतम (बुलडोजर व गैंगस्टर एक्ट जैसी) कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समयबद्ध एवं पारदर्शी आख्या (Report): लाखों अभ्यर्थियों के मन से असमंजस और अविश्वास के वातावरण को दूर करने हेतु इस संपूर्ण समीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाए तथा एक निश्चित समय-सीमा (जैसे 15 या 30 दिन) के भीतर इसकी आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट की जाए। वैधानिक निर्णय एवं पुनः परीक्षा का विकल्प: यदि उच्च स्तरीय जांच में प्राथमिक स्तर पर भी किसी भी प्रकार का व्यापक नियम-उलंघन, गोपनीयता भंग होना अथवा शुचिता प्रभावित होना प्रमाणित होता है, तो समस्त योग्य अभ्यर्थियों के साथ पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस परीक्षा को वैधानिक रूप से निरस्त किया जाए, तथा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी और अभेद्य तरीके से पुनः परीक्षाये आयोजित की जाए। महोदय, आपकी सरकार हमेशा से प्रदेश के युवाओं के भविष्य, उनकी प्रतिभा और पारदर्शी चयन प्रक्रियाओं के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, कटिबद्ध व न्यायप्रिय रही है। हमें पूरा विश्वास है कि आप लाखों युवाओं के त्याग, तपस्या और ईमानदारी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे तथा इस अत्यंत संवेदनशील मामले में त्वरित संज्ञान लेकर निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय से युवाओं का शासन व व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ करेंगे। भवदीय, समस्त लेखपाल मुख्य परीक्षा के प्रभावित, अनुशासित एवं न्यायप्रिय अभ्यर्थी। 🙏 #Lekhpal_Exam_Investigation

सारे वीडियो झूठे और अफवाह नहीं हो सकते। माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए #Lekhpal_Exam_Investigation @myogiadityanath @yadavakhilesh @TheNewspinch @TheLallantop @UPTakOfficial @RahulGandhi
