मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️

43.5K posts

मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ banner
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️

मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️

@mukesht37

Journalist - Reporter / Personal Tweet.

Mumbai, India Katılım Mayıs 2013
2.1K Takip Edilen4.9K Takipçiler
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार मीरा रोड, मुंबई: मीरा रोड के काशिगांव क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 4 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता कुमारी सुप्रिया अजय चौहान को एटीएम में झांसा देकर उनका कार्ड बदल लिया और 74,500 रुपये निकाल लिए थे। मामले में काशिगांव पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी दीपक इंद्रभूषण उर्फ बिपिन झा (34) को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 50,000 रुपये नकद और कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उसका साथी किस्मत बरकतअली शेख भी इस गैंग में शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और वह महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को निशाना बनाता था।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक राहुलकुमार पाटिल व उनकी टीम ने की।पुलिस की अपील: एटीएम का इस्तेमाल करते समय अपना कार्ड किसी को न दें और सतर्क रहें।
हिन्दी
0
0
0
10
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
कालमांडवी झरने में डूबकर 17 वर्षीय नाबालिग की मौत पालघर, मुंबई : पालघर जिले के जव्हार स्थित कालमांडवी झरने पर रील बनाने के दौरान 17 वर्षीय नयन कुमार सिंह की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आया था और अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिन्दी
0
0
1
13
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
आरपीएफ की सतर्कता से 6 वर्षीय बच्ची सुरक्षित, मां को सौंपा अंधेरी, मुंबई: 15 अप्रैल को पश्चिम रेलवे के DSCR से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ टीम ने लोकल ट्रेन में लावारिस मिली 6 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित बरामद किया। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ASI ललित त्रिपाठी और ASI पहुप सिंह ने फोटो के आधार पर बच्ची की पहचान कर उसे सुरक्षित पोस्ट पर लाया।।इसके बाद बच्ची की मां नीलोफर मुझावर (पत्नी तैय्यब मुझावर) को सूचना दी गई। आवश्यक सत्यापन के बाद बच्ची सबीना (बदला हुआ नाम), पिता मोहम्मद तैय्यब मुझावर को जीआरपी/अंधेरी व DY SS/अंधेरी की उपस्थिति में उसकी मां को सकुशल सौंप दिया गया।यह सराहनीय कार्य निरीक्षक राजीव सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
1
12
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
अंधेरी - पालघर RPF की सतर्कता से यात्रियों का सामान सुरक्षित लौटा अंधेरी- पालघर,मुंबई: पश्चिम रेलवे के अंतर्गत RPF ने दो मामलों में खोया सामान यात्रियों को सुरक्षित लौटाया। पालघर मामला: गाड़ी 12471DN के AC कोच में छूटा बैग ASI हरि तमंग ने पालघर स्टेशन पर बरामद किया। ASI सुधीश कुमार ने सत्यापन के बाद यात्री निखिल मंगेश चौधरी (पुणे) को करीब ₹9000 का बैग सौंपा। अंधेरी मामला: अंधेरी स्टेशन पर ASI ललित कुमार त्रिपाठी व कांस्टेबल विकास जैसवाल को लावारिस मोबाइल मिला। बाद में यात्री ध्रुवचंद शर्मा को सत्यापन के बाद ₹30,000 का मोबाइल वापस किया गया। यह कार्रवाई निरीक्षक राजीव सिंह सलारिया (अंधेरी) व विनीत कुमार (पालघर) के मार्गदर्शन में हुई।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
1
96
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई विरार, मुंबई: वसई-विरार महानगरपालिका में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुख्यालय सहित सभी प्रभाग कार्यालयों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य कार्यक्रम में महापौर अजीव पाटील ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। इस अवसर पर उप-महापौर मार्शल लोपीस,आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी., प्रथम महापौर राजीव पाटील,सभागृह नेता प्रफुल्ल साने,विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटील, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे व दीपक सावंत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
1
59
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
वसई-विरार: स्वच्छता व्यवस्था पर आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. सख्त, डंपिंग ग्राउंड व श्वान केंद्र का निरीक्षण वसई-विरार, मुंबई : शहर की स्वच्छता और घनकचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. (भा.प्र.से.) ने 14 अप्रैल 2026 को भोयदापाडा डंपिंग ग्राउंड और वसई नवघर (पूर्व) स्थित श्वान नसबंदी केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने घनकचरा विभाग की मशीनरी (स्वीपिंग, जेट, वैक्यूम, स्प्रिंकल) और कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही समुद्र तट सफाई के लिए उपयोग हो रही बीच क्लीनिंग मशीन का भी जायजा लिया और स्वच्छ, सुरक्षित तट बनाए रखने पर जोर दिया।आयुक्त ने डंपिंग ग्राउंड पर कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, प्रदूषण नियंत्रण और आग से बचाव के लिए सख्त निर्देश दिए। वहीं श्वान नसबंदी केंद्र में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रण के उपायों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, उप आयुक्त अर्चना दिवे, हर्षला राणे, कार्यकारी अभियंता संजय कुलकर्णी और सहायक आयुक्त जितेंद्र नाईक सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
1
80
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
वसई-विरार में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ की शुरुआत, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि वसई-विरार, मुंबई : वसई विरार शहर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल 2026 तक ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ की शुरुआत नालासोपारा (पूर्व) के आचोळे अग्निशमन केंद्र में की गई।कार्यक्रम में 1944 मुंबई अग्निकांड के 66 शहीद अग्निशमन जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर महापौर अजीव पाटील ने अभिवादन किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी रोहन मोरे ने सप्ताह की जानकारी दी, जबकि ‘फायरमैन फाइटर चैलेंज’ में जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। महापौर अजीव पाटील और आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने अग्निशमन कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी मांगों पर जल्द निर्णय का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया और 64 मीटर टर्न टेबल लैडर सहित आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। संचालन विशाल जाधव और आभार प्रदर्शन विशाल शिर्के ने किया।विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सप्ताहभर होने वाले प्रात्यक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेकर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहे।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
1
35
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण.. वसई, मुंबई: 14 अप्रैल को वसई विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने वसई स्थित गोखिरवरे डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, उपायुक्त अर्चना दिवे और सहायक आयुक्त जितेंद्र नाईक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था और प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
MR
0
0
1
59
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
नारंगी ब्रिज जल्द होगा शुरू, महापौर अजीव पाटील ने किया निरीक्षण विरार, मुंबई: 14 अप्रैल को विरार के महत्वपूर्ण नारंगी ब्रिज का निरीक्षण महापौर अजीव पाटील और सभागृह नेता प्रफुल्ल साने ने किया। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए पुल को जल्द वाहन चालकों के लिए खोलने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष जताया गया, वहीं कुछ अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए गए।निर्माण विभाग के उप अभियंता सतीशकुमार सूर्यवंशी ने पुल की वर्तमान स्थिति और आगे की योजना की जानकारी दी।महापौर ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अंतिम कार्य पूर्ण होते ही पुल जल्द शुरू किया जाएगा। इस दौरान युवा समाजसेवक सागर पाटील और प्रतिक ठाकूर भी मौजूद रहे।
हिन्दी
0
0
4
125
Shree Saibaba Sansthan Trust Shirdi
*!! ॐ साई राम !!* *श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था,शिर्डी* *!! ॐ Sai Ram !!* *Shri Saibaba Sansthan Trust, Shirdi* ≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈ *आरती :- शिर्डी माझे पंढरपूर* *मंगळवार १४ एप्रिल २०२६* *Aarti :-Shirdi Majhe Pandharpur* *Tuesday 14 April 2026*
Shree Saibaba Sansthan Trust Shirdi tweet mediaShree Saibaba Sansthan Trust Shirdi tweet mediaShree Saibaba Sansthan Trust Shirdi tweet mediaShree Saibaba Sansthan Trust Shirdi tweet media
142
234
2.2K
7.4K
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
शौर्य को सलाम, सुरक्षा का संकल्प : वसई -विरार में अग्निशमन सेवा सप्ताह का दमदार शुभारंभ वसई-विरार, मुंबई : वसई विरार शहर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत आज मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को आचोळे अग्निशमन केंद्र मुख्यालय, नालासोपारा (पूर्व) में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्निशमन दल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महापौर अजीव पाटील,आयुक्त (IAS ) पृथ्वीराज बी.पी.,स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी,नगरसेवक गणेश पाटील,अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत, उपायुक्त अजित मुठे, सचिव विश्वनाथ तलेकर तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रोहन मोरे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि यह अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा, जिसमें नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
MR
0
0
1
54
Shree Siddhivinayak Ganapati Temple Trust
🙏गणपती बाप्पा मोरया 🌺मंगलमूर्ती मोरया 🙏१४/०४/२०२६ 🙏Ganapati Bappa Moraya 🌺 Mangalmurti Moraya 🙏 14/04/2026
Shree Siddhivinayak Ganapati Temple Trust tweet media
740
1.3K
11.1K
40.1K
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
अंधेरी स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ₹1.64 लाख से अधिक जुर्माना वसूला अंधेरी, मुंबई : अंधेरी रेलवे स्टेशन पर 13 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष “फोर्ट्रेस चेक” अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों की जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,64,455 का जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान 613 मामलों की जांच की गई, जिसमें 525 बिना टिकट (WT), 65 ओवर/हाफ टिकट (OT/HT) और 23 अनबुक्ड लगेज (UBL) के मामले सामने आए। कार्रवाई में रेलवे स्टाफ, RPF और MSF की संयुक्त टीम शामिल रही।पूरे अभियान की निगरानी निरीक्षक राजीव सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
2
66
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
महापौर अजीव पाटील की बैठक में बड़ा फैसला, विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश वसई–विरार, मुंबई: मानसून को देखते हुए महानगरपालिका मुख्यालय में महापौर अजीव पाटील की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बाढ़, जलभराव, ट्रैफिक और नागरिक सुरक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे ने बैठक की रूपरेखा रखी, जबकि मुख्य अग्निशमन अधिकारी रोहन मोरे ने आपातकालीन तैयारियों, उपकरणों और बचाव योजना की जानकारी दी।महापौर ने खतरनाक पेड़ों की छंटाई, जर्जर इमारतों के निष्कासन, अस्थायी आश्रय केंद्र और अग्निशमन उपकरणों की जांच के निर्देश दिए। साथ ही बांधों से पानी छोड़ने की पूर्व सूचना देने को पाटबंधारे विभाग को कहा।आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. ने 24x7 संयुक्त कंट्रोल रूम बनाने और सभी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मार्शल लोपीस, प्रवीण शेट्टी, प्रफुल्ल साने, मनोज पाटील, कन्हैय्या भोईर और अशोक शेळके सहित अधिकारी मौजूद रहे।अंत में अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत ने धन्यवाद दिया और सभी विभागों को समन्वय से काम करने की अपील की।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
1
87
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
वसई-विरार में बड़ी कार्रवाई: 16,800 वर्ग फुट अवैध निर्माण ध्वस्त वसई, मुंबई : 13 अप्रैल 2026 को वसई विरार महानगरपालिका आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. व अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत के आदेश पर प्रभाग समिति “जी” (वालीव) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजावली (सर्वे नं. 227, 228, 232, हिस्सा अ-ब) में बने 3 गाले, 14 कमरे, 2 पत्रा शेड और 65 प्लिंथ सहित कुल 16,800 वर्ग फुट अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया।इस अभियान में सहायक आयुक्त निलेश म्हात्रे, कनिष्ठ अभियंता मयूर सातवे, CCUC विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने अवैध निर्माण पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।
हिन्दी
0
1
2
89
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
मुंबई: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वर कोकिला आशा भोसले के निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, की संख्या में प्रशंसक और गणमान्य लोग अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद हैं।
हिन्दी
0
1
1
51
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
कारगिल नगर की बदहाल स्थिति पर प्रशासन सख्त, जल्द समाधान की उम्मीद नालासोपारा, मुंबई: VVCMC प्रभाग ‘फ’ के कारगिल नगर में गंदगी और अव्यवस्था से हालात चिंताजनक हैं, जहां लोगों को पटरे और लोहे की चादरों के सहारे आना-जाना पड़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। मामले को VVCMC आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी.,महापौर अजीव पाटील और विपक्ष नेता मनोज पाटील ने गंभीरता से लिया है, जल्द समाधान की उम्मीद है।
हिन्दी
0
0
1
59
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️
रेनकोट कंपनी में लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से बड़ा हादसा टला वसई, मुंबई : वसई पूर्व स्थित रेनकोट कंपनी में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। यह घटना A.R. कंपाउंड, सर्वे नंबर 109/110, रिचर्ड कंपाउंड इलाके में हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वसई फाटा अग्निशमन केंद्र की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन वाहन (MH48 CQ 3363) शाम 4:44 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर देखा गया कि कंपनी में छोटे स्तर की आग लगी थी और आसपास धुआं फैल चुका था।अग्निशमन दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो होज लाइन और होज रील की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद पूरे परिसर में पानी का छिड़काव कर कूलिंग की गई, जिससे किसी भी प्रकार के पुनः आग भड़कने की संभावना खत्म कर दी गई। इस पूरी कार्रवाई में अग्निशमन दल के जवान प्रसाद विशे, निकेत पाटील, कल्पेश पाटील तथा वाहन चालक निलेश पाटील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना देने वाले अब्दुल आलीम खान की सतर्कता भी सराहनीय रही। करीब 8:40 बजे तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई और किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।यह घटना 12 अप्रैल को घटी थी।
मुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet mediaमुकेश त्रिपाठी- Mukesh Tripathi/✍️ tweet media
हिन्दी
0
0
2
83
Shree Siddhivinayak Ganapati Temple Trust
🙏गणपती बाप्पा मोरया 🌺मंगलमूर्ती मोरया 🙏१३/०४/२०२६ 🙏Ganapati Bappa Moraya 🌺 Mangalmurti Moraya 🙏 13/04/2026
Shree Siddhivinayak Ganapati Temple Trust tweet media
761
1.3K
11.2K
40.7K