Sabitlenmiş Tweet

नारायण सेवा संस्थान देश की राजधानी दिल्ली में 46वाँ दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह मंगलमय समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा, जहाँ दिव्यांग एवं निर्धन वर-वधु विवाह संस्कार के माध्यम से अपने जीवन के नए अध्याय का शुभारंभ करेंगे।
इस पावन आयोजन में गणपति स्थापना से लेकर हल्दी-मेहंदी, तोरण, बिंदौली सहित सभी वैवाहिक रस्में पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से सम्पन्न होंगी।
आपश्री से विनम्र निवेदन है कि इस अवसर पर सपरिवार पधारकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और इस सेवा यज्ञ के सहभागी बनें।
#DivyangVivah2026 #SamuhikVivah #NarayanSevaSansthan #MassWedding #WeddingCeremony #DelhiEvent #SocialCause #BlessTheCouples
[ Divyang Vivah, Delhi, Samuhik Vivah Samaroh, Narayan Seva Sansthan, mass wedding ceremony, India, charitable wedding, traditional wedding rituals, support underprivileged couples ]
हिन्दी






















