Aryan Pegwar
320 posts

Aryan Pegwar
@pegwar_aryan
Empowering Brands and Professionals to Achieve 10X Profit Growth through AI & Automation

यह अत्यंत दुख का विषय है कि मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर के गलोड़ के 23 वर्षीय होनहार युवा श्री आदित्य शर्मा जी का ओमान तट के निकट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में दुखद निधन हो गया। मर्चेंट शिप में बतौर डेक कैडेट अपना कर्तव्य निभाते हुए श्री आदित्य शर्मा जी का निधन अत्यंत कष्टदायी व हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मैं पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ हूँ और मेरी हार्दिक संवेदनाएं आदित्य शर्मा जी के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर आदित्य शर्मा जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिवार को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस मामले को लेकर मैं व्यक्तिगत रूप से विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर व विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं। आदित्य शर्मा जी के पार्थिव देह को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही व इसके यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

















